A
Hindi News बिहार बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में 18 जिलों 2020 से ज्यादा मतदान, किस जिले में कितनी वोटिंग, देखें लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में 18 जिलों 2020 से ज्यादा मतदान, किस जिले में कितनी वोटिंग, देखें लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में शामिल सभी 18 जिलों में 2020 की तुलना में ज्यादा मतदान हुआ। इन जिलों में औसतन सात फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ।

Patna Voting- India TV Hindi Image Source : PTI मतदान के लिए खड़े वोटर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में बंपर मतदान हुआ। 18 जिलों की 121 सीटों पर बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे। सभी 18 जिलों में 2020 की तुलना में ज्यादा मतदान हुआ। इसके बाद सभी दलों के नेताओं ने दावा किया कि लोगों ने उनके पक्ष में जमकर मतदान किया है। इसी वजह से वोट प्रतिशत बढ़ा है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पहले फेज की वोटिंग के बाद कहा कि एनडीए पहले चरण की 121 में से सौ सीटें जीतेगा। वहीं, चिराग पासवान ने भी कह दिया है कि फर्स्ट फेज के बाद ये तय है बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। 

पहले फेज की बंपर वोटिंग पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान सामने आया है। संजय झा ने कहा कि ज्यादा वोटिंग एनडीए सरकार की वोटिंग के लिए हुई है, जब जब ज्यादा वोटिंग हुई है, तब-तब सरकार की वापसी हुई है। जेडीयू नेता ने कहा महिलाओं ने भारी संख्या में मतदान किया है और सुरक्षा, सुशासन के नाम पर वोट हुआ है।

महागठबंध के दावे

पहले फेज की वोटिंग के बाद महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव का कहना है कि बंपर वोटिंग से महागठबंधन की जीत पर मुहर लग गई है। वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा दिया कि पहले फेज के बाद ये तय है कि बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के लिए कोई जगह नहीं है। पहले फेज में बंपर वोटिंग पर प्रशांत किशोर ने कहा कि इस चुनाव में सिर्फ महिला नहीं, बल्कि प्रवासी मजदूर भी एक्स फैक्टर हैं। बिहार में 60 फीसदी से ज्यादा जनता बदलाव चाहती है। इस बार जनता ने नए विकल्प के लिए वोट किया है 

जिलावार मतदान प्रतिशत और वृद्धि

जिला 2020 चुनाव 2025 चुनाव अंतर
बेगूसराय 61.7% 69.5% +7.8%
भोजपुर 53.4% 58.9% +5.5%
बक्सर 56.1% 61.8% +5.7%
दरभंगा 57.7% 63.3% +5.6%
गोपालगंज 57.3% 66.5% +9.2%
खगड़िया 61.2% 67.6% +6.4%
लखीसराय 55.3% 65.0% +9.7%
मधेपुरा 64.1% 69.0% +4.9%
मुंगेर 51.1% 63.2% +12.1%
मुजफ्फरपुर 63.0% 71.4% +8.4%
नालंदा 54.0% 59.3% +5.3%
पटना 51.9% 58.4% +6.5%
सहरसा 60.4% 69.1% +8.7%
समस्तीपुर 61.2% 71.2% +10.0%
सारण 56.1% 63.6% +7.5%
शेखपुरा 56.4% 61.7% +5.3%
सीवान 56.1% 60.5% +4.4%
वैशाली 62.7% 67.6% +4.9%

यह भी पढ़ें-

'NDA के पास हर जगह के लिए अलग योजनाएं', औरंगाबाद में बोले पीएम मोदी, किसानों को सालाना 9000 रुपये देने का वादा किया

"ज्ञानेश कुमार, अच्छे से रिटायरमेंट नहीं ले पाओगे", प्रियंका गांधी ने CEC को खुलेआम दी धमकी