1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "ज्ञानेश कुमार, अच्छे से रिटायरमेंट नहीं ले पाओगे", प्रियंका गांधी ने CEC को खुलेआम दी धमकी

"ज्ञानेश कुमार, अच्छे से रिटायरमेंट नहीं ले पाओगे", प्रियंका गांधी ने CEC को खुलेआम दी धमकी

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 07, 2025 01:43 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 02:21 pm IST

बिहार में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी पारा जोरों पर है। लेकिन इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मर्यादा की सीमा लांघ दी है। प्रियंका गांधी ने बिहार की रैली में मंच से भाषण देते हुए खुलेआम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को धमकाया।

Priyanka Gandhi Threatens CEC- India TV Hindi
प्रियंका गांधी ने बिहार की रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त को धमकी दी। Image Source : PTI

रीगा: बिहार में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी पारा जोरों पर है। लेकिन इस बीच रीगा में रैली करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मर्यादा की सीमा लांघ दी है। प्रियंका गांधी ने बिहार की रैली में मंच से भाषण देते हुए खुलेआम मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को धमकाया। उन्होंने साफ कहा कि ज्ञानेश कुमार, अगर आप सोचते हैं कि अच्छे से रिटायरमेंट ले पाओगे तो ऐसा नहीं होने वाला है। मैं जनता से कहती हूं कि आप ज्ञानेश कुमार का नाम कभी मत भूलना। प्रियंका ने ज्ञानेश कुमार के साथ एस. एस. संधू और विवेक जोशी का भी नाम लिया।

प्रियंका गांधी ने किन 3 लोगों को धमकाया?

मंच से भाषण देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हरियाणा में कैसे वोट की चोरी हुई आप लोगों ने देखा। मैं आपसे कहती हूं कि आप तीन नाम याद कर लीजिए। ये नाम हैं ज्ञानेश कुमार, एस. एस. संधू और विवेक जोशी। हैरानी वाली बात है कि प्रियंका गांधी ने जब ये नाम एक-एक करके मंच से पढ़े तो रैली में मौजूद उनके समर्थकों ने चोर-चोर के नारे लगाए।

प्रियंका ने CEC के रिटायरमेंट पर क्या कहा?

प्रियंका गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे को दोहराते हुए कहा कि जनता हमारी मां है. मां बहुत उदार होती है। लेकिन अगर इसके साथ धोखा होगा तो ठीक नहीं होगा। जनता माफ नहीं करेगी। प्रियंका गांधी ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि गड़बड़ी करने वाले ज्ञानेश कुमार, एस. एस. संधू और विवेक जोशी का नाम जनता कभी भूलने वाली नहीं है। ये लोग रिटायरमेंट लेकर शांति रह पाएंगे, अगर वे ऐसा सोचते हैं तो ये विचार करना छोड़ दें।

चुनाव आयोग पर क्या है आरोप?

बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख फर्जी वोटों के माध्यम से चुनाव ‘चोरी’ किया गया है। राहुल गांधी ने ये भी कहा था कि मैं जो कह रहा हूं वह 100 प्रतिशत सच है। चुनाव से पहले जानबूझकर कांग्रेस समर्थक लोगों को वोट काटे गए।

ये भी पढ़ें- तीन बच्चों की मां का पड़ोसी पर आया दिल, साजिश रच पति की कराई हत्या; पुलिस ने किया खुलासा

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की करतूत देख लीजिए, पहले की 'नापाक' हरकत अब दे रहा है सफाई; जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।