1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. तीन बच्चों की मां का पड़ोसी पर आया दिल, साजिश रच पति की कराई हत्या; पुलिस ने किया खुलासा

तीन बच्चों की मां का पड़ोसी पर आया दिल, साजिश रच पति की कराई हत्या; पुलिस ने किया खुलासा

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 07, 2025 07:27 am IST,  Updated : Nov 07, 2025 07:27 am IST

यूपी के मेरठ जिले में तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार।- India TV Hindi
आरोपी महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार। Image Source : REPORTER INPUT

मेरठ: किलापरीक्षितगढ़ के अगवानपुर गांव में 1 नवंबर की रात राहुल नाम के शख्स की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की हत्या किसी आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने नहीं की, बल्कि सात जन्मों तक साथ निभाने वाली पत्नी ने ही प्रेमी से करवाई। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी प्रेमी और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

पड़ोसी के साथ था अवैध संबंध

मृतक राहुल अपनी पत्नी अंजलि और तीन छोटे बच्चों वंश, लक्की और लवी के साथ अगवानपुर गांव में हंसी-खुशी से रह रहा था। अंजलि का अपने पड़ोस में रहने वाले अजय से प्रेम हो गया। राहुल ने अंजलि और अजय को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो इसका विरोध किया। विरोध के चलते अंजलि ने प्रेमी अजय से कहा कि अब मिलने की लिए रास्ते का कांटा हटना होगा, तभी हम साथ रह पायेंगे। अजय ने योजना बनाते हुए राहुल को 1 नवम्बर की रात मिलने के लिए बुलाया और उसे जंगलों में ले जाकर तीन गोलियां सीने में उतार दी। राहुल के घर न पहुंचने पर परिवार ने पुलिस से शिकायत की। अगले दिन राहुल का शव बरामद हुआ। 

प्रेमी ने बुलाकर की हत्या

राहुल के पिता टेकंचद ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी, वहीं घटना के बाद से राहुल का पड़ोसी अजय फरार था। पुलिस पड़ताल में खुलासा हुआ है कि अजय ने राहुल को फोन करके बुलाया था और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अजय को गांव के पास से गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि पिछले डेढ़ साल से वह अंजलि से प्रेम कर रहा है। दोनों में अवैध संबंध थे और अजय कई बार राहुल के घर में जाकर अंजलि से मिला, जिसकी जानकारी राहुल को लग गई और उसने अंजलि की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों ने राहुल को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। 

पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

मेरठ के एसएसपी ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि अंजलि ने अपने प्रेमी अजय से राहुल की हत्या करवाई है। पुलिस ने जब अंजलि के मोबाइल को सर्विलांस पर लिया तो सारा राज खुल गया। कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन से यह साबित हो गया कि दोनों ने मिलकर राहुल की हत्या की योजना बनाई थी। राहुल के शरीर में तीन गोलियां दागी गईं, उसके शव के पास से खोखे भी बरामद हुए है। वहीं अब मृतक राहुल के परिजन और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया पहले ही उठ गया और मां जेल में चली गई है। (इनपुट- हिमा अग्रवाल)

यह भी पढ़ें-

लखीसराय में बीच सड़क पर विजय सिन्हा और आरजेडी MLC के बीच तीखी नोंकझोक, हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो आया सामने

चींटियों के डर से युवती ने लगा ली फांसी, पति के नाम छोड़ा भावुक नोट; सुसाइड का ये किस्सा जानकर हिल जाएगा दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।