A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Assembly Election: वारिसनगर सीट पर क्या है चुनावी समीकरण? जानें कौन सी पार्टी है भारी

Bihar Assembly Election: वारिसनगर सीट पर क्या है चुनावी समीकरण? जानें कौन सी पार्टी है भारी

Bihar Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में आइए जानते हैं कि राज्य की वारिसनगर सीट पर क्या है चुनावी समीकरण और कौन सी पार्टी किस पर है भारी।

Bihar Assembly Election Warisnagar seat- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वारिसनगर विधानसभा चुनाव।

बिहार में राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कमर कस ली है और चुनाव प्रचार के लिए मैदान पर उतर गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 6 नवंबर और 11 नवंबर को आयोजित कराए जाएंगे। चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को सामने आएगा। ऐसे में चुनाव प्रचार के बीच राजनीतिक दलों और जनता की नजर राज्य की वारिसनगर विधानसभा सीट पर है। आइए जानते हैं कि क्या है इस सीट का चुनावी समीकरण।

जानें वारिसनगर सीट के बारे में

वारिसनगर बिहार के243  विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस सीट का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 132 है। आपको बता दें कि वारिसनगर एक सामान्य श्रेणी की सीट है यानी अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित नहीं है। वारिसनगर सीट बिहार के समस्तीपुर जिले का हिस्सा है और समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। इस सीट पर वर्तमान में जनता दल-यूनाइटेड (JD-U) का कब्जा है।

वारिसनगर सीट का चुनावी समीकरण

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में वारिसनगर सीट पर कुल 3,22,259 मतदाता थे। इनमें से 1,71,198 पुरुष, 1,51,050 महिलाएं और 11 तृतीय लिंग के मतदाता थे। तब यहां 59.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि इस सीट पर कुशवाहा (कोरी) और कुर्मी जाति के वोटर्स अच्छी संख्या में हैं।

वारिसनगर में चुनाव और रिजल्ट की तारीख

वारिसनगर निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी। इस दिन राज्य के अन्य 121 सीटों पर भी वोटिंग होगी। अन्य सीटों के साथ ही महुआ सीट पर हुए चुनाव का परिणाम भी 14 नवंबर जारी किया जाएगा।

बीते चुनाव के परिणाम

साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, वारिसनगर सीट पर जेडी-यू नेता अशोक कुमार को जीत मिली थी। उन्हें 68,356 (35.97 प्रतिशत) वोट मिले थे, जबकि सीपीआई (एमएल) नेता फूलबाबू सिंह को 54,555 (28.71 प्रतिशत) वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर, एलजेपी नेता उर्मिला सिंह को 23,928 (12.59 प्रतिशत) वोट मिले थे।

  • 2015: अशोक कुमार (जेडी-यू)
  • 2010: अशोक कुमार (जेडी-यू)
  • 2009: विश्वनाथ पासवान (एलजेपी)
  • 2005: महेश्वर हजारी (एलजेपी)
  • 2000: राम सेवक हजारी (जद-यू)
  • 1996: भिखारी बैठा (जनता दल)
  • 1995: पीताम्बर पासवान (जनता दल)
  • 1990: पीताम्बर पासवान (जनता दल)
  • 1985: राम सेवक हजारी (स्वतंत्र)
  • 1980: पीताम्बर पासवान (जनता पार्टी)
  • 1977: पीताम्बर पासवान (जनता पार्टी)
  • 1972: चुल्हाई राम (कांग्रेस)
  • 1969: राम सेवक हजारी (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)
  • 1967: राम सेवक हजारी (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)
  • 1952: धनपति पासवान (सोशलिस्ट पार्टी)
  • 1952: वशिष्ट नारायण सिंह (सोशलिस्ट पार्टी)

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: बीजेपी का गढ़ है पटना साहिब विधानसभा सीट, नंद किशोर यादव दर्ज करते आ रहे हैं जीत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: गोबिन्दपुर सीट पर किसके सिर पर सजेगा जीत का सेहरा? जानें पिछले चुनावों के नतीजे