A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में सामने आ गई मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख, जानें किस पार्टी से कितने मंत्री बनेंगे?

बिहार में सामने आ गई मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख, जानें किस पार्टी से कितने मंत्री बनेंगे?

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख सामने आ गई है। जानकारी के अनुसार, बिहार में 7 मई को कैबिनेट विस्तार होगा। आइए जानते हैं कि इस विस्तार में किस पार्टी से कितने मंत्री बन सकते हैं।

bihar cabinet expansion- India TV Hindi
Image Source : PTI बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द।

बिहार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। उनके साथ ही जदयू के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। बिहार में नए सीएम के शपथ ग्रहण को आधे महीने से ज्यादा समय बीत गया है लेकिन राज्य में कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ। हालांकि, अब राज्य में कैबिनेट विस्तार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, बिहार में 7 मई को कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है।

पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार की एनडीए सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार सात मई को होगा। सरकार के नए मंत्री पटना के गांधी मैदान में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने जानकारी दी है कि 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और एनडीए के नेता शामिल होंगे। दो दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी।

किस पार्टी से कितने मंत्री?

बीजेपी और जेडीयू के बीच मंत्री पद का बंटवारा बराबर-बराबर होगा। फिलहाल 7 मई को बीजेपी से 12, जदयू से 11, एलजेपी(आर) से 2, हम और आरएलएम से एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं, 6 सीटें मंत्रियों की अभी खाली रखी जाएगी। बिहार में विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। 

नए मंत्रियों में जेडीयू से पुराने सभी चेहरों को फिर से जगह मिलेगी। पिछली सरकार में नीतीश कुमार के अलावा जेडीयू से कुल 8 मंत्री थे जिनमें विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने डिप्टी CM के तौर पर शपथ ले ली है। जेडीयू कोटे से बचे 6 मंत्री में श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी,  सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान का फिर से मंत्री बनना तय है। 

इनके अलावा जेडीयू से 5 नए मंत्री भी होंगे. इनके नाम हैं - श्वेता गुप्ता, भगवान कुशवाहा, रत्नेश सदा, शीला मण्डल, बुलो मण्डल.

ये भी पढ़ें- सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज

चंपारण से बिहार नापने निकले निशांत कुमार, आज से शुरू की 'सद्भाव यात्रा', बताया इसका मकसद