A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के लोगों को CM नीतीश ने दी एक और सौगात, इस वर्ग को होगा बड़ा फायदा

बिहार के लोगों को CM नीतीश ने दी एक और सौगात, इस वर्ग को होगा बड़ा फायदा

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार जनता के लिए एक के बाद लगातार ऐलान कर रहे हैं। सीएम नीतीश ने अब राज्य के लाखों श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है।

CM NITISH KUMAR BIHAR ELECTION- India TV Hindi
Image Source : PTI सीएम नीतीश ने किया एक और ऐलान।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की ओर से जनता को रिझाने के लिए एक के बाद एक वादे किए जा रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बीते कुछ दिनों में एक के बाद एक कई बड़ी घोषणाएं की हैं। आज बुधवार को भी सीएम नीतीश ने राज्य के लाखों श्रमिकों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

क्या बोले सीएम नीतीश?

सीएम नीतीश ने कहा- "आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है और आज ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश एवं नागरिकों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ बिना रूके, बिना थके लगातार परिश्रम कर रहे हैं।"

श्रमिकों के लिए बड़ा ऐलान

सीएम नीतीश ने कहा- "यह सुखद संयोग है कि ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ (Bihar Building and other Construction Workers Welfare Board) के तहत श्रमिकों के खाते में आज राशि हस्तांतरित की जा रही है। आज 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत (Annual Clothing Assistance Scheme) 5 हजार रुपए प्रति निर्माण श्रमिक की दर से कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए की राशि का अन्तरण सीधे उनके खाते में किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक वर्ग के लोगों का जीवन और बेहतर हो सकेगा एवं उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास होगा।"

प्रतिज्ञा योजना के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ 

सीएम नीतीश ने कहा- "इस सुअवसर पर मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया जा रहा है। समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए हमलोग शुरू से कार्य कर रहे हैं। आज राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयामों को छू रहा है, उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। उनके विकास के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी। इस सुअवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर एक बार फिर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

ये भी पढ़ें- Exclusive: तेजस्वी को क्यों घोषित नहीं किया गया CM पद का चेहरा? राजद नेता ने दिया जवाब

पप्पू यादव ने PM मोदी के कान में क्या कहा? जानें दोनों के बीच क्या हुई थी बात