1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पप्पू यादव ने PM मोदी के कान में क्या कहा? जानें दोनों के बीच क्या हुई थी बात

पप्पू यादव ने PM मोदी के कान में क्या कहा? जानें दोनों के बीच क्या हुई थी बात

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Sep 16, 2025 11:58 am IST,  Updated : Sep 16, 2025 11:58 am IST

पीएम मोदी सोमवार को पूर्णिया पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्णियां को कई सौगातें भी दीं। इस दौरान मंच पर पप्पू यादव भी मौजूद रहे। पीएम मोदी से मंच पर पप्पू यादव ने बात भी की।

पीएम मोदी से पप्पू यादव ने की बात।- India TV Hindi
पीएम मोदी से पप्पू यादव ने की बात। Image Source : ANI

पूर्णिया: जैसे जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे बिहार की सियासत में नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं। बिहार के सियासी गलियारों में इस समय प्रधानमंत्री मोदी और पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की एक तस्वीर काफी चर्चा में है। मंच पर पप्पू यादव मोदी के कान में कुछ कहते नजर आ रहे हैं। दरअसल कल प्रधानमंत्री मोदी पूर्णिया में थे। पप्पू यादव पूर्णिया के सांसद हैं, इसलिए उन्हें भी इस कार्यक्रम का न्योता भेजा गया था। पप्पू यादव ने मंच पर पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने एयरपोर्ट, वंदे भारत-अमृत भारत ट्रेनें शुरू करने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद भी दिया। 

मंच पर ठहाके लगाते दिखे दोनों नेता

हालांकि एक ही मंच पर पीएम मोदी के साथ पप्पू यादव की ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। पीएम मोदी के सामने पप्पू यादव ठहाके लगाते तो कभी कान में कुछ कहते नजर आए, जिसके बाद अब विपक्ष की बेचैनी तेज हो गई है। ऐसे में पप्पू यादव को ये बताना पड़ा कि वो इंडिया गठबंधन के साथ हैं। इसलिए रात नौ बजे उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके मखाना बोर्ड के लिए राहुल गांधी का नाम भी ले लिया और मोदी सरकार को घेर भी लिया।

पप्पू यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

एक्स पर पप्पू यादव ने एक पोस्ट में लिखा, 'प्रधानमंत्री जी, पूर्णिया एयरपोर्ट के शुभारंभ के लिए, पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की ओर से आभार! लेकिन मखाना किसानों का दर्द हमारे लीडर राहुल गांधी जी ही सिर्फ समझते हैं, आप और आपकी सरकार मखाना किसानों को सिर्फ दर्द देना जानती है!'

क्या बोले पप्पू यादव

पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मेरा जो संकल्प था, एयरपोर्ट का, जनता को दुनिया से रेलवे के जरिए जोड़ने का, मेडिकल का, तो छह महीने का वादा मैंने पूरा किया।' पीएम मोदी से बात पर पप्पू यादव ने कहा, 'मैंने कहा विकास में यदि आपका सहयोग रहेगा तो हम विकास के लिए आपका धन्यवाद देंगे। सीमांचल की जनता, कोसी की जनता की जीत है।'

यह भी पढ़ें- 

Video: राहुल की यात्रा में अपमानित होने वाले पप्पू यादव पीएम मोदी से मिले, फिर खुश होकर बांटी खीर

डूबते को तिनके का सहारा, सैलाब में टहनी पकड़कर दूर से बहता हुआ आ रहा था, बचा ली गई जान; सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।