A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव, विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का भी ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

बिहार में नीतीश कुमार की सीट पर होगा उपचुनाव, विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का भी ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

बिहार विधानपरिषद में नीतीश कुमार की रिक्त सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही विधान परिषद में रिक्त हो रही 9 सीटों पर चुनाव का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

bihar mlc election nitish seat- India TV Hindi
Image Source : PTI बिहार में विधानपरिषद के चुनाव का ऐलान। (फाइल फोटो)

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। विधान परिषद में रिक्त हो रहे 9 सीटों की तारीख सामने आई गई है। निर्वाचन आयोग ने इस चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव भी होगा। ये सीट नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और विधान परिषद से इस्तीफे देने के बाद खाली हुई है। नीतीश कुमार का कार्यकाल 2030 तक था। इस सीट पर उपचुनाव 18 जून को होंगे। इस सीट से उम्मीदवार कौन होगा ये अभी तय नहीं हुआ है।

चुनाव का पूरा शेड्यूल

विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों पर भी चुनाव होना है। चुनाव की घोषणा हो गई है। इन सीटों के लिए 18 जून को वोटिंग होगी। इस दिन ही रिजल्ट आएगा। चुनाव की अधिसूचना 1 जून 2026 को जारी होगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक नाम वापस लेने की तारीख है। आपको बता दें कि यह चुनाव विधान परिषद के लिए हो रहा है, इसलिए इसमें आम जनता नहीं बल्कि निर्वाचित विधायक वोट डालेंगे।

 इन 9 सदस्यों का कार्यकाल हो रहा खत्म

  • डॉ. कुमुद वर्मा – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त
  • प्रोफेसर गुलाम घौस – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त
  • मो. फारूक – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त
  • भीष्म साहनी – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त
  • श्रीभगवान सिंह कुशवाहा – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त(विधायक बनने के बाद इस्तीफा)
  • संजय मयूख – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त
  • समीर कुमार सिंह – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त
  • सम्राट चौधरी – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त(विधायक बनने के बाद इस्तीफा)
  • सुनील कुमार सिंह – 28 जून 2026 को कार्यकाल समाप्त

निर्वाचन आयोग ने इन सभी 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं?

विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों के अलावा एक सीट पर उपचुनाव होना है यानि कुल 10 सीटें हैं। इनमें से 4 पर JDU का कब्जा है। ये चारों सीटें इस बार भी JDU के पास रहेंगी। BJP के पास फिलहाल 2 सीट है लेकिन इस बार बीजेपी को 3 सीट मिलेगी. बाकी की 2 सीटों में से एक चिराग पासवान की LJP(R) और एक उपेंद्र कुशवाहा की RLM को दी जाएगी। RJD को एक सीट मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- CBSE में मैथिली भाषा में भी होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी का भी रिएक्शन आया सामने

क्या बीजेपी में शामिल होंगे खेसारी लाल यादव? नितिन नवीन से मुलाकात के बाद अटकलें तेज