A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के हॉस्टल में किन बातों को ध्यान रखना जरूरी? DGP विनय कुमार ने बताई एक-एक बात

बिहार के हॉस्टल में किन बातों को ध्यान रखना जरूरी? DGP विनय कुमार ने बताई एक-एक बात

Patna NEET Girl Student: बिहार के गर्ल्स हॉस्टल के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसको लेकर पटना के DGP विनय कुमार ने बताया कि हॉस्टल चलाने वालों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Bihar hostel new guidelines- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT बिहार में हॉस्टल के लिए नई गाइडलाइन पर DGP विनय कुमार ने बयान जारी किया।

Patna NEET Student Death: नीट छात्रा मौत मामले में पटना के DGP विनय कुमार ने हॉस्टल संचालिका पर कार्रवाई की बात की है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल पर कार्रवाई होगी। मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है कि छोटी से छोटी घटना की जानकारी पुलिस स्टेशन को दें। ये बच्चियों की सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य का सवाल है। सूचना देने में कोई भी कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। नीट छात्रा मौत मामले में पुलिस को सूचना देने में काफी देर हुई। ये हॉस्टल की जिम्मेदारी है। उनपर कार्रवाई की जाएगी।

हॉस्टल संचालिका का लाइसेंस होगा रद्द

DGP विनय कुमार ने कहा कि हॉस्टल चलाने का जो लाइसेंस संचालिका के पास है वो रद्द किया जाएगा। हम लोग ये इंश्योर करेंगे कि उस हॉस्टल की संचालिका पूरे पटना में कहीं हॉस्टल ना चला पाएं। संचालिका ने पैरेंट्स को खबर दी लेकिन पुलिस को कोई खबर नहीं की।

गर्ल्स हॉस्टल के नियमों पर क्या बोले DGP?

वहीं, हॉस्टल के नए नियमों को लेकर बोले DGP ने कहा कि कई ऐसी घटनाएं घटित हुई हैं जिसकी जांच के दौरान पाया गया कि बहुत सारे हॉस्टल ऐसे हैं जिनमें रहकर लड़कियां ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग करती हैं। इसमें स्वस्थ वातावरण रहना चाहिए। स्वस्थ वातावरण नहीं होगा तो बच्चे पढ़ नहीं सकेंगे। उनका भविष्य अच्छे ढंग से नहीं संवर पाएगा।

हॉस्टल संचालकों पर रहेगी पैनी नजर

उन्होंने आगे कहा कि जितने भी हॉस्टल संचालक हैं, उनको सभी चीजें ध्यान में रखनी होंगी। नक्शा पास करने वाली एजेंसी को सतर्क रहना पड़ेगा कि हॉस्टल के जो कमरे हैं वो स्वस्थ वातावरण प्रोवाइड करें। हॉस्टल में प्रॉपर लाइटिंग और खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। जो कोचिंग संचालक हैं,जो स्टाफ है,गार्ड्स हैं उनका पुलिस सत्यापन करवाया जाए कि कोई क्रिमिनल हिस्ट्री तो उनकी नहीं है.

नीट छात्रा की मौत का क्या है मामला?

जान लें कि पिछले महीने 6 जनवरी को छात्रा हॉस्टल में बेहोश पाई गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था और फिर इलाज के दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई थी। बाद में छात्र के साथ उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप लगे तो बिहार सरकार ने इसकी CBI जांच की सिफारिश कर दी। इस बीच, आज बिहार में गर्ल्स हॉस्टल को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें-

हत्या या आत्महत्या, पटना में नीट स्टूडेंट की मौत से पहले का वीडियो आया सामने

NEET छात्रा की मौत का मामला, बिहार सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, सम्राट चौधरी ने दी जानकारी