बिहार: गोपालगंज के पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से दर्दनाक हादसा, एक बच्चे और 2 महिलाओं की मौत
बिहार के गोपालगंज में एक पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। ये हादसा स्टेशन रोड स्थित राजा दल पूजा पंडाल में हुआ है।
