A
Hindi News बिहार Bihar Election Result 2025 : NDA की 'आंधी' में बिखरा महागठबंधन, BJP सबसे बड़ी पार्टी, PM बोले-गर्दा उड़ा दिया

Bihar Election Result 2025 : NDA की 'आंधी' में बिखरा महागठबंधन, BJP सबसे बड़ी पार्टी, PM बोले-गर्दा उड़ा दिया

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने प्रदेश में एक बार फिर एनडीए सरकार का बंपर जनादेश दिया है। एनडीए को 202 सीटों पर सफलता मिली है जबकि महागठबंधन 35 सीटों तक सिमट गया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है।

Nitish kumar- India TV Hindi Image Source : PTI नीतीश कुमार और पीएम मोदी

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर जीत हासिल हुई है। एनडीए की झोली में 202 सीटें देकर प्रदेश की जनता ने एक बार फिर एनडीए सरकार का जनादेश दिया है। वहीं इस चुनाव में महागठबंधन की कमर टूट गई है। उसके खाते में केवल 35 सीटें हैं। वहीं अन्य को 6 सीटें मिली हैं जिसमें 5 सीटें एआईएमआईएम को मिली हैं। इस बड़ी जीत के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए को बंपर जीत दिलाकर बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। बीजेपी मुख्यालय में आयोजित जश्न समारोह में उन्होंने ये बात कही।  मतदान के बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने NDA की जीत का अनुमान जताया था। लेकिन जो परिणाम आए वो एग्जिट पोल के अनुमानों से काफी ज्यादा हैं।

यहां देखें FULL RESULT

Live updates : Bihar Vidhan Sabha Chunav Results 2025 LIVE

  • 11:52 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सभी सीटों के नतीजे आए, बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

    बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों के नतीजे चुनाव आयोग ने घोषित कर दिया है। एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं।  बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं जनता दल यूनाइटेड 85 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। चिराग पासवान की लोकजनशक्ति (R) को 19 सीटें हासिल हुई हैं। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। वहीं महागठबंधन को कुल 35 सीटें मिली हैं। राष्ट्रीय जनता दल 25 सीटों पर सिमट गई है जबकि कांग्रेस को केवल 6 सीटें हासिल हुई हैं। सीपीआई (ML) लिबरेशन को 2, इंक्लूसिव पार्टी को एक और सीपीएम को एक सीट पर जीत मिली है। वहीं एआईएमआईएम को पांच सीटों पर सफलता मिली है जबकि बीएसपी एक सीट जीतने में कामयाब रही।

     

  • 11:25 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जनता ने जातिवाद को दरकिनार कर वोट किया: विनोद तावड़े

    बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा, 'बिहार की जनता ने इस बार जातिवाद को दरकिनार कर प्रधानमंत्री मोदी को ध्यान में रखकर वोट दिया है। बिहार चुनाव के नतीजों ने एक बात साफ़ कर दी है: राहुल गांधी का वोट चोरी का मुद्दा अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव, जो जातिवाद के नाम पर लोगों को वोट के लिए प्रेरित करते थे, ऐसा करने में नाकाम रहे।'

     

  • 10:17 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हम जनता को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: खरगे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर एक्स पर लिखा, 'हम बिहार की जनता के फ़ैसले का सम्मान करते हुए, ऐसी ताक़तों के खिलाफ़ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर, लोकतंत्र को कमज़ोर करने में जुटी हैं। हम चुनाव के परिणामों का गहराई से अध्ययन करेंगे और नतीजों के कारणों को समझने के बाद विस्तृत बात रखेंगे। बिहार में जिन मतदाताओं ने महागठबंधन का साथ दिया है, उनके हम तहे दिल से आभारी है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता से कहना चाहता हूं कि आपको हतोत्साहित होने की ज़रूरत नहीं। आप हमारी आन-बान-शान है। आपकी कड़ी मेहनत हमारी ताकत है। हम जनता को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जनता के बीच रहकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संघर्ष जारी रखेंगे। यह लड़ाई लंबी है - और हम इसे पूरी निष्ठा, साहस और सत्य के साथ लड़ेंगे।

  • 9:33 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    रिजल्ट की गहराई से करेंगे समीक्षा:राहुल गांधी

    बिहार चुनाव पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-'मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।'

  • 9:29 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने बिहार NDA नेताओं को फोन कर जीत की बधाई दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके एनडीए के नेताओं से बात की और उन्हें जीत की बधाई दी। बिहार एनडीए में जनता दल यूनाइटेड के अलावा चिराग पासवान की लोकजनशक्ति (R) जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है।

  • 9:23 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    आदित्य ठाकरे ने लगाया वोट चोरी का आरोप

    शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने बिहार में NDA की जीत पर कहा, "मैं सबसे पहले चुनाव आयोग का अभिनंदन करना चाहूंगा कि उन्होंने भाजपा के लिए जो प्रयोग किया है, वह यशस्वी दिख रहा है। महिलाएं बहुत विचार करके मतदान करती हैं। महिलाएं कभी भी पैसों के लिए वोट नहीं देती हैं। ये लोग वोट चोरी को न्यायोचित ठहराने के लिए महिलाओं को आगे ला रहे हैं। वोट चोरी हुई है।"

  • 8:58 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जनता ने जताया भरोसा:विजय कुमार सिन्हा

    लखीसराय विधानसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद डिप्टी सीएम और बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, 'मैं लखीसराय और बिहार की जनता का धन्यवाद करता हूं। आपने बिहारियों का सम्मान बढ़ाया है। विकसित बिहार बनेगा। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि लिखकर ले लो विजय कुमार सिन्हा नहीं जीतेंगे, लेकिन आज लखीसराय की जनता ने उन्हें न सिर्फ़ जवाब दिया है, बल्कि तमाचा भी मारा है।'

     

  • 8:53 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    'जनता ने RJD और कांग्रेस की झूठ की राजनीति को नकार दिया'

    बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने बिहार में NDA की बंपर जीत पर कहा, 'मैं बिहार की जनता का आभार व्यक्त करती हूं क्योंकि उन्होंने RJD और कांग्रेस की झूठ की राजनीति को नकार दिया है। यह जनादेश प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार में जनता के विश्वास का प्रतिबिंब है।'

  • 8:48 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    'पीएम मोदी, सीएम नीतीश के कुशल नेतृत्व को जनता का आशीर्वाद'

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने NDA की जीत पर कहा, 'हम इस प्रचंड जीत के लिए बिहार की जनता, विशेषकर महिलाओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं। यह डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व पर जनता का आशीर्वाद है।'

  • 8:42 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    'PM मोदी और नीतीश कुमार को बहुत बड़ी जिम्मेदारी जनता ने दी'

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बिहार में NDA की जीत पर कहा, 'बिहार ने प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार को एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल पर हाथ रखकर कह दिया है कि अब आपकी भावना, आपका सपना हमारा प्रण है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आज से ही बिहार में निवेश शुरू कर दीजिए। प्रधानमंत्री मोदी के कहने पर लोग अपनी सब्सिडी छोड़ देते हैं। अब गंगाजी बहते-बहते बंगाल भी पहुंचेगी।'

     

  • 8:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कट्टाराज पर विकसित भारत, विकसित बिहार की जीत-लेखी

    बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने बिहार में NDA की जीत पर कहा, 'पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत है और ये जंगल राज और कट्टाराज पर विकसित भारत, विकसित बिहार की जीत है। जनता ने विकसित बिहार के लिए NDA को जिताया है।' बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है। ताजा समाचार मिलने तक रुझान.परिणाम में एनडीए 203 सीटों पर बढ़त बनाए हुए , महागठबंधन-34, और अन्य-6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

     

  • 8:28 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हम सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, सभी राज्यों के लिए तैयार हैं-शेखावत

    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बिहार में NDA की जीत पर कहा, 'प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है, यह विकास में जनता के विश्वास को दर्शाता है। बिहार में विकास होगा, बिहार विकसित भारत का विकास इंजन बनेगा। हम सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, सभी राज्यों के लिए तैयार हैं।'

  • 8:24 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मैं माताओं और बहनों का आभारी हूं:राम कृपाल यादव

    दानापुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद बीजेपी उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने कहा, 'मुझे इतना आशीर्वाद देने के लिए मैं माताओं और बहनों का आभारी हूं, हमारी सरकार ने आपके लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी।' बता दें कि राम कृपाल यादव ने दानापुर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार रीतलाल यादव को हराया। रीतलाल यादव के पक्ष में लालू प्रसाद यादव ने भी प्रचार किया था।

     

  • 8:14 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    'मैंने कहा था कि JDU 80 से ज्यादा सीटें जीतेगी', केसी त्यागी

    जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने कहा,'मैंने कहा था कि JDU 80 से ज्यादा सीट जीतेगी। पिछली बार आपसी तालमेल के अभाव में हम नहीं कर पाए थे। मुझे प्रसन्नता है कि JDU ने दोबारा नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपनी उसी संख्या को प्राप्त किया है। हमारे बीच एक लंबा और पुराना ऐतिहासिक रिश्ता है। सुशासन का मतलब है नीतीश कुमार और नीतीश कुमार का मतलब है बिहार की NDA सरकार।'

  • 8:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कांग्रेस ने बिहार के गौरवशाली अतीत का अपमान किया: पीएम मोदी

    भारत के विकास में, बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है, लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन लोगों ने बिहार को बदनाम किया। इन लोगों ने न बिहार के गौरवशाली अतीत का सम्मान किया और न ही यहां की परंपरा और संस्कृति का आदर किया। सोचिए, जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वो लोग बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे। इनकी हेकड़ी देखिए, छठी मैया से आरजेडी और कांग्रेस ने आज तक माफी नहीं मांगी। और बिहार के लोग ये कभी नहीं भूलेंगे।

     

  • 7:57 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार की जीत ने बंगाल की जीत का रास्ता निकाल दिया-पीएम मोदी

    पीएम मोदी अपने संबोधन में कहा कि बिहार की जीत से ही बंगाल की जीत का रास्ता भी निकलता है। उन्होंने कहा कि बंगाल के भाई बहनों को आश्वस्त करता हूं कि बीजेपी अब बंगाल से भी जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने पूरी कोशिश की थी लेकिन ममता बनर्जी की टीएमसी को हरा पाने में सफल नहीं हो पाई थी।

     

  • 7:55 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत, RJD को सांप सूंघा हुआ है:पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए उसके सहयोगियों को भी चेताया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत उनकी सहयोगियों को भी है। आरजेडी को सांप सूंघा हुआ है। बहुत जल्द दोनों का झगड़ा खुलकर सामने आनेवाला है।'  पीएम मोदी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद देश के 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं और इन 6 चुनावों में कांग्रेस एक बार भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। आज के दिन, सिर्फ एक चुनाव में जितने हमारे विधायक चुने गए हैं, कांग्रेस पिछले 6 चुनाव में उतने विधायक भी नहीं जीत पाई थी।

     

  • 7:53 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार ने SIR को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया-पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि  बिहार के चुनाव ने एक और बात सिद्ध की है। अब देश का मतदाता, खासतौर पर हमारा युवा मतदाता, 'मतदाता सूची के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से लेता है। बिहार के युवा ने भी मतदाता सूची के शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया है। अब हर दल का दायित्व बनता है कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी-अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची के शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ें और शत प्रतिशत योगदान दें, ताकि बाकी जगहों पर भी मतदाता सूची का पूरी तरह शुद्धिकरण हो सके।

  • 7:48 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हम बिहार और देश को विकसित बनाएंगे-पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 20-20  साल बाद भी जनता अगर जिता रही है तो यह प्रो पिपुल,  प्रो गवर्नेंस, प्रो डेवलपमेंट की राजनीति की स्थापना है। ये भारत की राजनीति का नया आधार है। और इसी प्रो पिपुल प्रोगवर्नेंस प्रो डेवलपमेंट के जरिए हम बिहार और देश को विकसित बनाएंगे। जिस पार्टी ने दशकों तक देश पर राज किया उस पर जनता का विश्वास घटता जा रहा है। बिहार में 35 साल, यूपी में चार दशक, पश्चिम बंगाल में पांच दशक से कांग्रेस की सरकार लौटी नहीं है। 

  • 7:40 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    लोगों ने बिना किसी डर के पूरे जोश के साथ वोटिंग की: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में माओवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा,'यह वही बिहार है जहां कभी माओवादी आतंक हुआ करता था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हो जाता था, लेकिन इस बार लोगों ने बिना किसी डर के पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया है। आप जानते हैं कि जंगलराज के दौरान बिहार में क्या होता था। मतपेटियों को खुलेआम लूटा जाता था, आज उसी बिहार में रिकॉर्ड मतदान हो रहा है।'

  • 7:36 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जंगलराज की कभी वापसी नहीं होगी-पीएम मोदी

    बिहार की जनता ने यह तय कर दिया है कि महान भूमि पर जंगलराज की कभी वापसी नहीं होगी। बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और यह यात्रा आगे बढ़ने वाली है।आज का परिणाम वंशवाद की राजनीति के खिलाफ विकासवाद के समर्थन में दिया गया जनादेश है।

  • 7:33 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी-पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार ने फिर दिखाया है कि झूठ हारता है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने डंके की चोट पर कह दिया है कि जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी। भारत का नागरिक सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट कर रहा है।

     

  • 7:29 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    एनडीए की ही नहीं यह लोकतंत्र की विजय-पीएम मोदी

    उन्होंने कहा कि यह केवल एनडीए की ही नहीं बल्कि लोकतंत्र पर भरोसा करने वालों की भी विजय है। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव ने चुनाव आयोग पर जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। बीते कुछ सालों से भारी संख्या में मतदान होना, ये चुनाव आयोग की बहुत बड़ी सिद्धि है। 

     

  • 7:28 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने नीतीश कुमार का जताया आभार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा नीतीश कुमार जी ने शानदार नेतृत्व दिया। उन्होंने कहा कि बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, गठबंधन के नेता जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा ने मिलकर शानदार काम किया।

  • 7:24 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने कहा-बिहार की जनता ने MY का नया फॉर्मूला दिया

    पीएम मोदी ने कहा कि इस जीत में बिहार की जनता ने नया फॉर्मूला दिया है। वो फॉर्मूला है MY- यानी महिला और यूथ। बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन, बिहार की बहनों बेटियों का अभिनंदन।

  • 7:17 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने जय छठी मैया से संबोधन की शुरुआत की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय छठी मैया कहकर संबोधन की शुरुआत की। ये प्रचंड जीत.. ये प्रचंड विश्वास.. बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। आज बिहार के घर-घर में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया है। यहां भी मखाना की खीर सबको खिलाई गई है।

  • 7:13 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    महागठबंधन ने बिहार की जनता को अपमानित किया:नड्डा

    जेपी नड्डा ने कहा कि महागठबंधन के लोगों ने बिहार की जनता को अपमानित करने का काम किया। छठ मैया को भी अपमानित किया। प्रवासियों का भी अपमान किया। प्रधानमंत्री मोदी की दिंवगत माता को भी अपमानित किया। लेकिन बिहार की जनता ने ऐसे लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है।

     

  • 7:10 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    नीतीश कुमार के सुशासन पर मुहर:जेपी नड्डा

    यह जनादेश ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताने के साथ ही नीतीश कुमार के सुशासन पर मुहर लगाई है। महागठबंधन समाज को बांटकर चुनाव लड़ रहे थे। तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे थे। वे बिहार को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाहते थे। लेकिन बिहार की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

     

  • 7:05 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जंगलराज को नो इंट्री का स्पष्ट संकेत-नड्डा

    जेपी नड्डा ने कहा कि विकास बनाम जंगलराज का चुनाव था। लोगों ने विकास को बढ़ाने का स्पष्ट संदेश दिया है। डबल इंजन की सरकार को बिहार की जनता ने जनादेश का सुनामी दिया है। साथ ही बिहार की धरती पर जंगलराज को नो इंट्री का स्पष्ट संकेत दे दिया है।

     

  • 7:02 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    नतीजे बताते हैं कि ये सुनामी है-नड्डा

    जेपी नड्डा मंच से बोल रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जो प्रचंड जनादेश दिया है उसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं की ओर से बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। नतीजे बताते हैं कि ये सुनामी है। 

  • 7:00 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी मंच पर पहुंचे, राजनाथ, नड्डा अमित शाह ने पहनाया माला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फूलों की बारिश, मोदी-मोदी के नारों के बीच मंच पर पहुंच गए हैं। अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर बीजेपी मुख्यालय में यह जश्न मनाया जा रहा है।

     

  • 6:58 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण-पप्पू यादव

    पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'हमें इसे स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है।'

     

  • 6:52 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, भव्य स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। वहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलों से उनका स्वागत किया। मोदी-मोदी के नारों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। वहीं कार्यकर्ताओं की ओर से भी जमकर नारे लगाए गए।

  • 6:46 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    तारापुर से सम्राट चौधरी चुनाव जीते

    तारापुर विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के अरुण कुमार को 45843 वोटों से हराया। सम्राट चौधरी को 122480 वोट मिले जबकि अरुण कुमार को 76637 वोट हासिल हुए। जनसुराज के संतोष कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कुल 3898 वोट मिले।

     

     

  • 6:42 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार के साथ-साथ सीमांचल में भी बहार आए-ओवैसी

    AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने कहा, 'मैं बिहार की जनता का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने AIMIM के उम्मीदवारों को जिताया। बिहार में जो नतीजा है वह आवामी नतीजा है। हम उसे स्वीकार करते हैं। हमारी पार्टी की ओर से कोशिश होगी कि बिहार के साथ-साथ सीमांचल में भी बहार आए। वहां के लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल बने।'

     

  • 6:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    गोविंदपुर विधानसभा सीट लोजपा (रामविलास ) ने जीती

    गोविंदपुर विधानसभा से लोजपा (रामविलास ) की बिनीता मेहता ने 22991 वोटों से चुनाव जीता। बिनीता मेहता ने जीत पर कहा कि हमारी नहीं जनता की जीत है। हमने जनता से वादा किया है कि जो विकास 40 वर्षों में नहीं हुआ उसे हम पांच साल में पूरा करेंगे। वही दूसरे नंबर पर राजद के पूर्णिमा यादव रहीं।

     

  • 6:35 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी और नीतीश की जनहितैषी नीति की जीत-हिमंत विश्व शर्मा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, 'मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि राहुल गांधी भाजपा के लिए भाग्यशाली हैं। जब उन्होंने बिहार में वोट चोरी अभियान शुरू किया, तभी बिहार के लोगों ने फैसला किया कि हम प्रधानमंत्री मोदी को वोट देंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की जनहितैषी नीति की जीत है। उनके नेतृत्व में भारत, बिहार, असम सभी आगे बढ़ेंगे।'

  • 6:29 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा,वही सीएम होंगे-नितिन नबीन

    बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विजयी उम्मीदवार नितिन नबीन ने कहा, 'यह जीत बांकीपुर की जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित है। मैं इस जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत सभी का आभार व्यक्त करता हूं।हमने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है और वही मुख्यमंत्री होंगे।'

  • 6:18 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल, थोड़ी देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी

    बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की बंपर जीत के बाद नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी थोड़ी देर में बीजेपी दफ्तर पहुंचने वाली हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत तमाम बड़े नेता बीजेपी मुख्यालय में मौजूद हैं।

  • 6:14 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    नीतीश ने मतदाताओं, पीएम मोदी, गठबंधन के नेताओं का जताया आभार

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर एक्स पर अपना पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा-बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों- चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी एवं उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

  • 6:10 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बीजेपी की रेणु देवी बेतिया से कटिहार से तारकिशोर प्रसाद चुनाव जीते

    बेतिया विधानसभा सीट से बीजेपी की निवर्तमान विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने 6 ठी बार जीत हासिल किया है। कांग्रेस के वाशी अहमद को 22373 वोटों से हराया। वहीं कटिहार विधानसभा सीट से बीजेपी नेता पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने जीत हासिल की। उन्होंने 22154 वोटों से वीआईपी उम्मीदवार सौरव कुमार अग्रवाल को हराया।

  • 6:03 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    विपक्ष मुद्दाविहीन था और लोगों में भ्रम फैला रहा था-संतोष कुमार सुमन

    HAM (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा, "यह जनता की जीत है। NDA सरकार अच्छा काम करेगी। बिहार खूब तरक्की करेगा। हम अपना संकल्प पूरा करेंगे। बिहार में उद्योग लगेंगे। रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विपक्ष मुद्दाविहीन था और लोगों में भ्रम फैला रहा था, लेकिन झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिकता और सत्य की जीत हुई।"

  • 5:57 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    लोगों में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास है:जीतन राम मांझी

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, 'ऐसे ही नतीजों की हमें अपेक्षा थी। नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है। हम 160 से ऊपर कह रहे थे लेकिन आज नतीजा 200 से ऊपर है। लोगों में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास है। इसी कारण बिहार की जनता को विश्वास है कि बिहार में काम हो रहा है। बिहार की जनता ने बहुत समझदारी से काम लिया है। हमने MSME के रूप में यहां बहुत से काम शुरू किए हैं।'

  • 5:53 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कुढ़नी विधानसभा सीट से बीजेपी से केदार गुप्ता चुनाव जीते

    मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा सीट से बीजेपी से केदार गुप्ता चुनाव जीत गए हैं जबकि बोचहां विधानसभा सीट से लोजपा (आर) उम्मीदवार बेबी कुमारी जीतीं। वहीं औराई विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमा निषाद चुनाव जीतने में सफल रहीं जबकि सकरा विधानसभा सीट से जदयू के आदित्य कुमार ने चुनाव जीत लिया है।

  • 5:48 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी, सीएम नीतीश, चिराग, मांझी, कुशवाहा का आभार: दिलीप जायसवाल

    एनडीए की जीत पर बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, 'जिस तरह से बिहार के मतदाताओं ने NDA सरकार को अपना जनादेश और समर्थन दिया है, उसके लिए बिहार की महान जनता का धन्यवाद। हम प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हमारे गठबंधन के नेताओं चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का आभार व्यक्त करते हैं।'

  • 5:42 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बांकीपुर से बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन चुनाव जीते

    बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के नेता और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51936 वोटों से हराया। नितिन नबीन को 98299 वोट मिले जबकि रेखा कुारी को 46363 हासिल हुए। वहीं जन सुराज पार्टी की वंदना कुमारी को 7717 वोट मिले।

  • 5:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दानापुर से रामकृपाल यादव जीते, रीतलाल को हराया

    दानापुर से बीजेपी के रामकृपाल यादव ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के रीतलाल यादव को 29133 वोटों से हरा दिया। रामकृपाल यादव को कुल 119877 वोट मिले जबकि रीतलाल यादव को 90744 वोट हासिल हुए। दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद ने खुद रीतलाल यादव का चुनाव प्रचार किया था।

  • 5:35 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जयचंदों ने हरवा दिया-तेजप्रताप

    लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप ने चुनाव परिणामों पर पहला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जयचंदों ने यह चुनाव हरवा दिया। तेजप्रताप महुआ सीट पर पीछे चल रहे हैं। बता दें कि अभी तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के मुताबिक एनडीए-203, महागठबंधन-34, अन्य-6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं पार्टीवार बात करें ते बीजेपी-91, जेडीयू-84, आरजेडी-25, लोकजनशक्ति (रामविलास)-20, कांग्रेस-5, एआईएमआईएम-5, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा -5, अन्य-8 सीटें पर बढ़त बनाए हुए है।

  • 5:28 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार के लोग प्रधानमंत्री मोदी को चाहते हैं: निशिकांत दुबे

    देवघर से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, 'बिहार के लोग प्रधानमंत्री मोदी को चाहते हैं। कांग्रेस को एक भी सीट मिलेगी या नहीं यह एक बड़ा सवाल है। ऑपरेशन सिंदूर और SIR के इतने बड़े आंदोलन के बाद यह पहला चुनाव था। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया और हमने जिस तरह गांव, गरीब, महिलाओं और किसानों के लिए काम किया है, यह मुहर उसी पर लगी है।'

  • 5:24 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    PM मोदी और नीतीश बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम करेंगे-चिराग

    केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, 'बिहार की जनता ने जिस तरह से NDA को प्रचंड बहुमत दिया है और अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का फैसला किया है, उसके लिए मैं विशेष रूप से उन्हें धन्यवाद और बधाई देता हूं। बिहार में डबल इंजन सरकार को मजबूत करने का ऐसा क्षण आ गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम करेंगे। यह उन लोगों को जवाब है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य, NDA के कार्यकाल, जंगलराज के होने या न होने और प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में बिहार कितना है, इस पर सवाल उठाते थे। पांच दलों का यह गठबंधन एक विजयी संयोजन है।'

  • 5:18 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 13 हजार वोटों आगे चल रहे

    आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार,29/30 राउंड की मतगणना के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 13880 वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि अभी तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के मुताबिक बीजेपी-91, जेडीयू-84, आरजेडी-25, लोकजनशक्ति (रामविलास)-20, कांग्रेस-5, एआईएमआईएम-5, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा -5, अन्य-8 सीटें पर बढ़त बनाए हुए है।

  • 5:13 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार की जीत PM मोदी और CM नीतीश पर विश्वास का प्रमाण-फडणवीस

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिहार कहा, 'मैं बिहार भाजपा और एनडीए गठबंधन को बधाई देता हूं। यह जीत बिहार की जनता के प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास का प्रमाण है। महिलाओं और युवाओं समेत समाज के सभी वर्गों ने जाति व्यवस्था को तोड़कर एनडीए को जीत दिलाई है। जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया है: AIMIM और सभी वामपंथी दलों की संयुक्त सीटें कांग्रेस से ज़्यादा हैं। बिहार में कांग्रेस का सफाया हो गया है; एक तरह से उनके प्रचार अभियान को करारा जवाब मिला है। (ANI)

  • 5:10 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हारने के बाद आरोप लगाना कांग्रेस की हताशा: राजीव प्रताप रूडी

    बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बयान पर कहा, 'हारने के बाद तो ब्लेम गेम शुरू ही होता है। अगर हार के कारणों का विश्लेषण करें तो बात समझ में आए लेकिन हारने के बाद आरोप लगाना, कांग्रेस पार्टी की हताशा को पूरी तरीके से प्रदर्शित करता है।' बता दें कि अभी तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के मुताबिक बीजेपी-91, जेडीयू-83, आरजेडी-27, लोकजनशक्ति (रामविलास)-19, कांग्रेस-5, एआईएमआईएम-5, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा -5, अन्य-8 सीटें पर बढ़त बनाए हुए है।

  • 5:02 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जीत: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा- विकास की जीत हुई है।जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा। मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं!

     

  • 5:00 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    नीतीश कुमार टाइगर हैं, जनता ने काम पर मुहर लगाई-ललन सिंह

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, 'बिहार के लोगों ने विकास के लिए वोट दिया है। जनता ने विकास पर मुहर लगाई है और आगे के पांच साल इस विकास को और बढ़ाने पर मुहर लगाई है। नीतीश कुमार टाइगर हैं; लोगों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके काम पर मुहर लगाई है।'

  • 4:56 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    डबल इंजन सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास की मुहर: नड्डा

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस जीत को पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-यह प्रचंड बहुमत इसका प्रमाण है कि बिहार के हमारे भाई-बहनों ने महागठबंधन के जंगलराज और भ्रष्टाचार को पूर्णत: नकारकर NDA के सुशासन, स्थिरता और विकास के आयामों को स्वीकारा है।

  • 4:54 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    चुनावी इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिखा: राजनाथ सिंह

    बिहार विधानसभा चुनावों में NDA की भव्य और अभूतपूर्व विजय ने बिहार प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के चुनावी इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिख दिया है। यह विकास की राजनीति की एक ऐतिहासिक जीत है। इस बार के चुनावों में एनडीए को मिलने वाला तीन चौथाई बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व, उनकी विश्वसनीयता तथा सुशासन और विकास की राजनीति में जनता के अटूट भरोसे का प्रमाण है। प्रधानमंत्रीजी को इस महाविजय की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

  • 4:50 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    छपरा से भोजपुरी स्टार ​​खेसारी लाल यादव पीछे

    छपरा से RJD उम्मीदवार शत्रुघ्न यादव उर्फ ​​खेसारी लाल यादव 12/28 राउंड की मतगणना के बाद 5015 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'लोग बहुत अच्छे हैं। वे कभी बुरे नहीं होते। मैं हमेशा लोगों के बीच रहूंगा। जब मेरे पास कहने के लिए कुछ होगा, तब कहूंगा। मुझे ईश्वर पर भरोसा है, किसी और पर नहीं।'

  • 4:46 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं-मुकेश सहनी

    विकासशील इंसा पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, 'हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं-NDA, उनको मैं बधाई देता हूं। माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में गिरा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है। मैं जनादेश का सम्मान करते हुए इसे स्वीकार करता हूं। आने वाले समय में हम और मंथन करेंगे कि विफल होने का क्या कारण है।' बता दें कि मुकेश सहनी को महागठबंधन ने डिप्टी सीएम का उम्मीदवार घोषित किया था।

  • 4:39 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया: अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा-'मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने NDA को यह जनादेश दिया है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार इसे और भी अधिक समर्पण के साथ पूरा करेगी। बिहार की जनता का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खिलवाड़ करने वाले घुसपैठियों और उनके समर्थकों के विरुद्ध मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को संरक्षण देने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके विरुद्ध राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। इसीलिए, राहुल गांधी के नेतृत्व में, कांग्रेस पार्टी आज बिहार में सबसे निचले पायदान पर पहुच गई है।'

     

  • 4:37 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मोकामा सीट से जेडीयू के अनंत सिंह ने जीत हासिल की

    जेल में बंद JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने 26 राउंड की मतगणना के बाद मोकामा विधानसभा क्षेत्र से 28206 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल उम्मीदवार वीणा देवी को 28, 206 वोटों से हरा दिया। अनंत सिंह को कुल 91416 वोट मिले जबकि वीणा देवी को कुल 63.210 वोट हासिल हुए। जनसुराज का प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा।

  • 4:32 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    सीएम नीतीश कुमार के आवास पर बैठक

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बड़ी बैठक चल रही है। जेडीयू के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह, सम्राट चौधरी सीएम आवास पहुंचे हैं। परिणामों और रुझानों के मुताबिक एनडीए 204 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं महागठबंधन 33 और अन्य 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

  • 4:26 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    ये पूरा खेल हेरफेर का है-दिग्विजय सिंह

    बिहार विधानसभा चुनाव में रुझानों और परिणामों में एनडीए को बंपर बहुमत मिलने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम और वोटर लिस्ट में हेरफेर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मुझे जो शक था वो सच निकला, ये पूरा खेल हेरफेर की गई वोटर लिस्ट और हेरफेर किए गए EVM का है, जंगलराज 2005 में खत्म हो गया, उसके बाद कहां है?

  • 4:21 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार की जनता ने NDA को आशीर्वाद दिया: विनोद तावड़े

    बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा, 'आज बिहार की जनता ने NDA को आशीर्वाद दिया है। बिहार में NDA की यह जो ऐतिहासिक जीत है, यह प्रधानमंत्री मोदी का जो आग्रह था कि GYAN का विकास यानी- गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी, इनके विकास के लिए आप(कार्यकर्ता) काम करते रहो और उसका आशीर्वाद जनता आपको देगी...ऐसी कई योजनाएं हैं जिसमें जाति, धर्म ना देखते हुए सभी लाभार्थियों को उसके लाभ NDA सरकार पहुंचाती रही और आज आशीर्वाद के रूप में उसकी रसीद जनता ने बिहार में दी है।' (ANI)

     

  • 4:12 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव आगे निकले

    राष्ट्रीय जनता दल के और महगठबंधन के लिए अच्छी खबर है कि राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब साढ़े तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इससे पहले वे अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार सतीश राय से पीछे चल रहे थे। दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। राघोपुर सीट लालू परिवार का गढ़ माना जाता है। 2010 के विधानसभा चुनाव में राबड़ी देवी इस सीट से चुनाव हार गई थीं।

  • 4:08 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    चुनावी राजनीति में ऐसी ऐतिहासिक जीत दुर्लभ: प्रह्लाद पटेल

    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, 'इस प्रचंड जीत पर केवल खुशी ही व्यक्त की जा सकती है। जहां तक मैं देख रहा हूं, चुनावी राजनीति में ऐसी ऐतिहासिक जीत दुर्लभ होंगी। आकलन करने वाले आकलन करते रहें, शिकायत करने वाले शिकायत करते रहें। जनता ने नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी की विकास की अवधारणा को स्वीकार किया है।'

  • 4:02 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    कल्याणपुर सीट से जेडीयू के महेश्वर हजारी ने जीत दर्ज की

    कल्याणपुर सीट से जेडीयू के महेश्वर हजारी ने जीत दर्ज की। कुचाधामन सीट AIMIM ने जीती। सरवर आलम ने 23021 से RJD के उम्मीदवार मुजाहिद को हराया। अभी तक प्राप्त रुझान/परिणाम के मुताबिक एनडीए 190 सीटें जीत चुकी है जबकि 19 पर आगे है। RJD 25 सीटों पर आगे है जबकि 2 जीत चुकी है। अन्य 5 सीटों पर आगे है जबकि 2 सीटों पर उसे जीत हासिल हो चुकी है। 

  • 3:57 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार के बाद अब बंगाल की बारी: अग्निमित्रा पॉल

    भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने बिहार में भाजपा के प्रदर्शन पर कहा, "बिहार के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर अपना भरोसा जताया है। अब बंगाल की बारी है। हम निश्चिंत हैं कि 2026 में SIR ठीक से होगा। बंगाल के लोग परिवर्तन चाहते हैं... ये(RJD, कांग्रेस) अपने परिवार और एजेंडा के अलावा कुछ नहीं समझते हैं। इस चुनाव में बिहार के साधारण लोगों की जीत हुई है।"

  • 3:54 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    तेजस्वी यादव राघोपुर की सीट पर 8461 वोटों से पीछे

    चुनाव आयोग से प्राप्त के रुझानों के मुताबिक 15/30 राउंड की काउंटिंग के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 8461 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा के रुझानों में NDA 207 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन मात्र 29 सीटों पर बढ़त बनाता दिख रहा है। वहीं,अन्य 7 सीटों पर आगे है। जबकि प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है।

  • 3:50 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    लाखों वोट काटे गए, बड़े संघर्ष की जरूरत-अवधेश प्रसाद

    अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "जिस समय चुनाव की घोषणा हुई थी, उस समय पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हुई थी। उस वक्त भाजपा ने 10 हजार रुपए महिलाओं के खातों में जमा करवाए थे। लोकतंत्र में इससे बड़ा भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। बड़े पैमाने पर लाखों वोट काटे गए थे। बहुत बड़े संघर्ष की जरूरत है।"

  • 3:47 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    'लोगों को NDA का विकास, सौहार्द्र और भाईचारा पसंद'

    चैनपुर विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार ज़मा खान ने कहा, 'लोगों को NDA का विकास, सौहार्द्र और भाईचारा पसंद है, इसीलिए वे इस पर भरोसा कर रहे हैं। सिर्फ़ विकास के नाम पर, लोगों ने जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर विश्वास किया है। निश्चित रूप से, विकास चाहने वाले लोगों को NDA पसंद है।'

  • 3:42 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    बिहार में कांग्रेस की करारी हार

    बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार हुई है। पार्टी केवल किशनगंज की सीट पर आगे चल रही है।  2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेेस को 20 सीटें हासिल हुई थीं।  बता दें कि बिहार विधानसभा के रुझानों में NDA 207 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन मात्र 29 सीटों पर बढ़त बनाता दिख रहा है। वहीं,अन्य 7 सीटों पर आगे है।

  • 3:40 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    मुजफ्फरपुर के साहेबगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत

    मुजफ्फरपुर के साहेबगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत। बीजेपी उम्मीदवार राजू कुमार सिंह 13522 वोट से जीते। बता दें कि बिहार विधानसभा के रुझानों में NDA 207 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन मात्र 29 सीटों पर बढ़त बनाता दिख रहा है। वहीं,अन्य 7 सीटों पर आगे है।

  • 3:38 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    जो कमियां रह गईं, हम उनकी समीक्षा करेंगे-अजय राय

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, 'जो कमियां रह गईं, हम उनकी समीक्षा करेंगे, लेकिन जो सरकार सत्ता में है, उसने पूरी बेईमानी की है, चोरी की है, पहले SIR से 65 हज़ार नाम हटाए, और महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये जमा करके वोट खरीदे हैं। समाज, देश देख रहा है कि कैसे वे वोट चोरी कर रहे हैं। जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, उन्होंने चुनावों को प्रभावित करने के लिए कई एंगल अपनाए हैं और बहुत जल्द इसका खुलासा होगा।"

  • 3:33 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    लोग विकासराज चाहते हैं, जंगलराज नहीं-शिंदे

    बिहार में NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैं हमारी लाडली बहनों द्वारा किए गए कमाल के लिए बधाई देता हूं। विकास का शासन जारी रहेगा; लोगों ने लालू के जंगलराज के शासन को नकारा है। मैं नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। जनता, हमारी लाडली बहनों ने भारी संख्या में मतदान किया है। लोग विकासराज चाहते हैं, जंगलराज नहीं।"

     

  • 3:28 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    दानापुर के महान मतदाताओं को नमन-रामकृपाल यादव

    दानापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने कहा, 'मुझे जिताने के लिए मैं दानापुर के महान मतदाताओं को नमन करता हूं। यह उनकी जीत है, मेरी नहीं। बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन को भारी मतों से आशीर्वाद दिया है। कहीं कोई बाहुबली नहीं है। सिर्फ़ 'जनबल' है। मैं दानापुर की जनता को मुझमें और नीतीश कुमार में विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम पूरी लगन से दानापुर की जनता के लिए काम करेंगे।"  (ANI)

  • 3:21 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    'पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में अच्छा काम हुआ'

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, 'बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार, केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम हुआ है, इसी कारण बिहार की जनता ने हमें एक बार फिर आशीर्वाद दिया है।' 

     

  • 3:19 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    अब देश में वंशवाद नहीं चलेगा-जगदंबिका पाल

    लखनऊ: बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने लखनऊ में कहा, 'बिहार में जिस तरह से प्रचंड बहुमत से भाजपा-NDA की जीत हो रही है, उसके लिए मैं बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। बिहार की जनता ने निश्चित तौर से जो प्रचंड बहुमत दिया है, इससे साफ जनादेश है कि अब भविष्य में देश में वंशवाद नहीं चलेगा। प्रजातंत्र में जनता का फैसला होगा।'

     

  • 3:13 PM (IST) Posted by Niraj Kumar

    'बिहार की जनता ने एनडीए का साथ देने का फैसला किया'

    केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा, 'मैंने पहले ही कहा था कि बिहार की जनता ने एनडीए का साथ देने का फैसला किया है। डबल इंजन वाली सरकार द्वारा बिहार में किए गए कामों ने जनता का विश्वास जीता है। अब तक के नतीजों से लग रहा है कि एनडीए दोगुने रुझानों के साथ सरकार बना रही है।' उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान विपक्षी दलों में टकराव की स्थिति दिख रही थी, लेकिन हम शुरू से ही एकजुट रहे। अगर वे आपस में ही लड़ते रहे, तो विकास के लिए काम कब करते?'

  • 3:07 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में यह प्रचंड जीत हुई है'

    मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, 'अपार खुशी है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में यह प्रचंड जीत हुई है। हम बिहार की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं।' बता दें कि रुझानों में NDA 207 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन मात्र 29 सीटों पर बढ़त बनाता दिख रहा है। वहीं, AIMIM 6 और बीएसपी एक सीट पर आगे है।

  • 3:01 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रामगढ़ में BSP के सतीश कुमार सिंह आगे

    बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट पर BSP के सतीश कुमार सिंह तेरहवें राउंड में 38,894 वोट हासिल कर 1,265 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि BJP के अशोक कुमार सिंह को 37,629 वोट मिले हैं। RJD को 21,896, JSP को 2,594 और NOTA को 574 वोट मिले हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 203 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 33 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं अन्य 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

  • 2:58 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'इस परिणाम के लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार है, ज्ञानेश कुमार'

    बिहार में NDA के बहुमत के आंकड़े को पार करने पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, 'इस परिणाम के लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार है, ज्ञानेश कुमार। मैं उन्हें बधाई देता हूं। 65 लाख वोट हटाए गए और 21 लाख मतदाता जोड़े गए। यह जादू ज्ञानेश कुमार ने किया है। ज्ञानेश कुमार ने अकेले ही सारी कोशिशें की हैं। उन्हें बधाई।'

  • 2:50 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    तेघरा में BJP के रजनीश कुमार ने जीत की तरफ बढ़ाए कदम

    बिहार की तेघरा विधानसभा सीट पर BJP के रजनीश कुमार सोलहवें राउंड में 74,493 वोट हासिल कर 27,128 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि CPI के राम रतन सिंह को 47,365 वोट मिले हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 203 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 33 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य दलों ने 7 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 2:45 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    मैं बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं: प्रमोद सावंत

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार का अभिनंदन करता हूं। बिहार में NDA को प्रचंड जीत मिली है, इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। मैं बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने विकास के लिए वोट दिया।' बता दें कि रुझानों में NDA 202 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन मात्र 34 सीटों पर बढ़त बनाता दिख रहा है। वहीं, AIMIM 6 और बीएसपी एक सीट पर आगे है। (ANI)

  • 2:42 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'नीतीश कुमार ने जो काम किया जनता ने इसको देखा है'

    बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'बिहार की जनता का अभिनंदन। जिस तरह से जात-पात की सीमाओं से ऊपर उठकर उन्होंने वोट दिया है, आशा और विश्वास का वोट है। नीतीश कुमार ने जो काम किया जनता ने इसको देखा है। लालू प्रसाद का जंगलराज उनको याद है उसको भी देखा है। मुझे गर्व है हमारा बिहार विकास का रास्ते पर चलने के लिए खड़ा हुआ है।'

  • 2:37 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    BJP ने रुझानों में तोड़े अपने सारे रिकॉर्ड

    बीजेपी ने रुझानों में बिहार में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। बीजेपी ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 92 सीटों पर वह आगे चल रही है। इससे पहले 2010 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 91 सीटें जीती थीं। अगर रुझान परिणामों में परिवर्तित होते हैं तो बिहार में सीटों के लिहाज से बीजेपी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

  • 2:35 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'हमें जीत का कोई शक नहीं था लेकिन...'

    बिहार से LJP-रामविलास की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, 'हमें जीत का कोई शक नहीं था लेकिन जिस तरीके से भारी बहुमत आ रहा है जनता की ओर से उन लोगों के लिए करारा जवाब है कि बिहार के विकास के लिए उन्होंने विकास पुरुष को चुना है।'

  • 2:33 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'मगध जीत गए हैं, अब 2027 में अवध की बारी है'

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'समाजवादी पार्टी का राजनीतिक भविष्य आज के परिणाम के बाद पूरी तरह से अंधकारमय हो गया है। हम कह रहे हैं कि हम मगध जीत गए हैं, 2027 में अवध और उत्तर प्रदेश जीतने जा रहे हैं। हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए काम करते हैं, यह भरोसा पूरे देश ने और बिहार ने महसूस किया। बिहार ने सभी प्रकार की परिस्थितियों से उपर उठकर NDA का साथ दिया।'

  • 2:30 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    राघोपुर में बुरी तरह पिछड़े तेजस्वी यादव

    बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर BJP के सतीश कुमार यादव सोलहवें राउंड में 65,311 वोट हासिल कर 9,912 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के तेजस्वी यादव को 55,399 वोट मिले हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 200 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है जबकि महागठबंधन मात्र 37 सीटों पर आगे चल रहा है। इनके अलावा AIMIM 5 सीटों पर जबकि एक सीट पर BSP आगे है।

  • 2:28 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    महुआ में LJP के संजय सिंह आगे, तेज प्रताप काफी पीछे

    बिहार की महुआ विधानसभा सीट पर LJP के संजय सिंह ग्यारहवें राउंड में 48,477 वोट हासिल कर 22,443 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के मुकेश रोशन को 26,034 वोट मिले हैं। तेज प्रताप को मात्र 17,436 वोट मिले हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 200 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन 37 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का डब्बा गोल हो गया है जबकि अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

  • 2:24 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'आने वाले समय में महादेव इतनी ताकत दें कि...'

    बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, 'हमें उम्मीद थी कि 170-175 सीट आएगी। हमें ये नहीं पता था कि कहां जाकर रुकेंगे। 2/3 से अधिक बहुमत हमें मिला है जनता को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद है। आने वाले समय में महादेव इतनी ताकत दें कि जो हमने वादा किया है उसको हम पूरा करें।' (ANI)

  • 2:21 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'राहुल गांधी जितने दिन तक कांग्रेस में रहेंगे सफाया होना ही है'

    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, 'PM मोदी पर बिहार की जनता का जो भरोसा है उस पर जनता ने मुहर लगा दी है। राहुल गांधी जितने दिन तक कांग्रेस में रहेंगे सफाया होना ही है। अगर कांग्रेस को बचाना है तो राहुल गांधी को कुछ अलग सोचना चाहिए।' रुझानों के मुताबिक, NDA 198 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 39 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का अभी तक खाता भी नहीं खुला है, जबकि अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

  • 2:18 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'मैं बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं'

    बिहार में NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, 'मैं बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। कानून के राज में बिहार में जो विकास हुआ है और प्रधानमंत्री मोदी-नीतीश कुमार के नेतृत्व में उन्होंने जो विश्वास किया है, उसके लिए बिहार की जनता का धन्यवाद। शाम करीब 5 बजे पटना स्थित भाजपा कार्यालय में विजय उत्सव का आयोजन होगा। बिहार की जनता ने 2/3 बहुमत से जनादेश दिया है। जनता NDA के साथ है।' (ANI)

  • 2:10 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    सुपौल में JDU के विजेंद्र प्रसाद यादव ने बढ़त और मजबूत की

    बिहार की सुपौल विधानसभा सीट पर JDU के विजेंद्र प्रसाद यादव ग्यारहवें राउंड में 40,153 वोट हासिल कर 5,709 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के मिन्नत रहमानी को 34,444 वोट मिले हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 201 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 36 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे हैं।

  • 2:07 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    राघोपुर में तेजस्वी यादव पर सतीश की बढ़त

    बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर BJP के सतीश कुमार ग्यारहवें राउंड में 44,929 वोट हासिल कर 4,829 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के तेजस्वी यादव को 40,100 वोट मिले हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 201 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 36 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

  • 2:03 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है'

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'एक ही नारा है- बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है।' बता दें कि अभी तक मिले रुझानों के मुताबिक, NDA 201 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन मात्र 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जन सुराज अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है जबकि अन्य मात्र 6 सीटों पर आगे हैं।

  • 1:57 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    जो मेरे भाग्य में है वह मिलेगा: मैथिली ठाकुर

    इंडिया टीवी से बात करते हुए बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा, 'मैं बहुत ही पॉजिटिवली अपनी विधानसभा को देख रही हूं। मैं बड़ी-बड़ी बातें नहीं बोलना चाहती हूं। जो मेरे भाग्य में है वह मिलेगा।' बता दें कि अभी तक मिले रुझानों के मुताबिक, NDA 202 सीटों पर आगे है जबकि महागठबंधन मात्र 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जन सुराज का डब्बा गोल हो गया है जबकि अन्य मात्र 6 सीटों पर आगे हैं।

  • 1:52 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बिहार तो एक झांकी है और आगे बंगाल बाकी है: प्रेम कुमार

    बिहार के मंत्री और गया टाउन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा, 'बिहार तो एक झांकी है और आगे बंगाल बाकी है। अगला पड़ाव बीजेपी का बंगाल में होगा और वहां पर हम सरकार बनाएंगे। बिहार में चुनाव संपन्न होने के बाद अगली चढ़ाई हम बंगाल में करेंगे और वहां पर हम ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेंगे। वहां पर जो जंगलराज आ गया है और वहां की जनता को जंगलराज से मुक्त कराकर राम राज लाने का काम करेंगे।'

  • 1:49 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी के भरत बिंद आगे

    बिहार की भभुआ विधानसभा सीट पर भाजपा के भरत बिंद बारहवें राउंड में 38,900 वोट हासिल कर 13,163 वोटों की भारी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि राजद के वीरेंद्र कुशवाहा को 25,737 वोट मिले हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 35 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं अन्य 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

  • 1:46 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    त्रिवेणीगंज से RJD के संतोष कुमार मामूली बढ़त के साथ आगे

    त्रिवेणीगंज से RJD के संतोष कुमार 16वें राउंड में 1,087 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि JDU की सोनम रानी को 62,986 वोट मिले हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 35 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

  • 1:44 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    वीरेंद्र सचदेवा ने बताया बिहार में NDA की जीत का कारण

    बिहार में NDA के बहुमत के आंकड़े को पार करने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'मैं बिहार की जनता, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठन कौशल को बधाई देता हूं। इस संयोजन ने जनता में विश्वास पैदा किया। यही बिहार में एनडीए की जीत का कारण है।'

  • 1:22 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है: मनोज झा

    बिहार चुनाव में NDA के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद, RJD सांसद मनोज झा ने कहा, 'वोटों की गिनती जारी है। एक मनोवैज्ञानिक खेल भी चल रहा है। हमने पाया कि 65-70 से अधिक सीटों पर अंतर 3000-5000 वोटों से कम है, और हमें यकीन है कि उन सीटों पर स्थिति बदल सकती है। वोटों की गिनती बेहद धीमी है, यह सिर्फ शुरुआती रुझान है; हमने ऐसे रुझानों को अंत तक बदलते देखा है।' बता दें कि अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 198 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 39 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

     

  • 1:16 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    साहेबपुर कमाल सीट पर सत्यानंद समबुद्ध उर्फ ललन यादव आगे

    बिहार की साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट पर RJD के सत्यानंद समबुद्ध उर्फ ललन यादव नौवें राउंड में 33,596 वोट हासिल कर 7,128 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि LJP (रामविलास) के सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र विवेक को 26,468 वोट मिले हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 200 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 37 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं अन्य 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

     

  • 1:09 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं तो वो वोट चोरी है: अशोक गहलोत

    कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, 'लोकतंत्र खतरे में है। जो हालात हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में बने हैं वही हालात यहां बने हैं। जिस प्रकार से ये धन बल का प्रयोग करते हैं लोग कल्पना नहीं कर सकते हैं... चुनाव आयोग इनका साथ दे रहा है। अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं तो वो वोट चोरी है। चुनाव चलते हुए 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार गए। चुनाव आयोग को क्या हो गया है? राजस्थान में चुनाव की घोषणा के बाद पेंशन मिलना बंद हो गई थी। वहां सब जारी रहा।'

  • 1:02 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    जनता ने जंगलराज को नकारा है: सतीश पूनिया

    बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने कहा, 'बिहार में जो मतगणना के रूझान बता रहे हैं, उसमें NDA की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की गठबंधन की सरकार ने बिहार में विकास को एक नई रफ्तार दी थी। यह जनादेश बिहार में कानून-व्यवस्था की दुरुस्ती के लिए, बुनियादी विकास के लिए है। जनता ने जंगलराज को नकारा और जनता ने प्रधानमंत्री मोदी-नीतीश कुमार को भरोसा दिया है।'

     

  • 12:57 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    महागठबंधन का कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस की बुरी हार

    बिहार चुनावों में आरजेडी 31 सीटों पर आगे जरूर है, लेकिन यह उसकी उम्मीदों से काफी कम है। तेजस्वी यादव की पार्टी को युवा वोटरों का समर्थन मिला, पर जातीय समीकरण और संगठन की कमी से नुकसान हुआ। कांग्रेस महज 4 सीटों पर ही आगे चल रही है, जो उसके लिए बड़ा झटका है। पार्टी को इतनी बड़ी हार का सामना इसलिए करना पड़ा क्योंकि उसके पास मजबूत स्थानीय नेतृत्व की कमी रही और राहुल गांधी का 'वोट चोरी' का मुद्दा भी बेदम साबित हुआ। महागठबंधन के बाकी सहयोगियों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा।

  • 12:55 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बिहार चुनावों में NDA का जोरदार प्रदर्शन

    बिहार विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने जोरदार प्रदर्शन किया है। अभी तक के आंकड़ों में बीजेपी और जदयू मिलकर 167 सीटों पर आगे चल रही हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को महज 31 सीटों पर ही संतोष करना पड़ रहा है। छोटे सहयोगी जैसे लोजपा (रामविलास) 21 सीटों पर आगे है, जो गठबंधन की ताकत बढ़ा रहा है। NDA में शामिल HAM और राष्ट्रीय लोक मोर्चा जैसी पार्टियां भी 4-4 सीटों पर मजबूत दिख रही हैं। कुल 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए की यह बढ़त बहुमत से काफी ऊपर है। ये सिर्फ रुझान हैं और अंतिम नतीजे आने पर तस्वीर थोड़ी-बहुत बदल सकती है।

  • 12:50 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    शाम 6 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी

    बिहार विधानसभा चुनावों में NDA की बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को 6 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे। बता दें कि सभी 243 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं जिनमें से 195 सीटों पर NDA, 42 सीटों पर महागठबंधन और 6 सीटों पर अन्य आगे हैं।

  • 12:48 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बिहार की तेघरा विधानसभा सीट पर रजनीश कुमार आगे

    बिहार की तेघरा विधानसभा सीट पर बीजेपी के रजनीश कुमार दसवें राउंड में 46,922 वोट हासिल कर 19,073 वोटों की भारी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि CPI के राम रतन सिंह को 27,849 वोट मिले हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 193 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 43 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

  • 12:45 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    सुपौल में JDU के विजेंद्र प्रसाद यादव आगे

    बिहार की सुपौल विधानसभा सीट पर मतगणना के आठवें राउंड में JDU के विजेंद्र प्रसाद यादव ने कांग्रेस के मिन्नत रहमानी पर 7921 वोटों की बढ़त बना ली है। विजेंद्र को अब तक 31,119 वोट मिले हैं, जबकि मिन्नत रहमानी 23,198 वोटों पर सिमटे हुए हैं। 

     

  • 12:38 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    हम बंपर जीत की ओर हैं: राम कृपाल यादव

    बिहार के दानापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने कहा, 'अभी तक जो नतीजे सामने आए हैं, उसमें बिहार की जनता ने NDA को पूरा समर्थन और आशीर्वाद दिया है और हम बंपर जीत की ओर हैं।' बता दें कि अंतिम सूचना मिलने तक राम कृपाल यादव अपनी सीट पर पीछे चल रहे थे, जबकि रुझानों में NDA गठबंधन जबरदस्त बहुमत की तरफ जा रहा था।

  • 12:31 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बोचहां में LJP की बेबी कुमारी ने बढ़त और मजबूत की

    बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर LJP की बेबी कुमारी ग्यारहवें राउंड में 45,790 वोट हासिल कर 10,645 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रही हैं, जबकि RJD के अमर पासवान को 35,145 वोट मिले हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 193 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 46 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

     

  • 12:25 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    कांटी में JDU के अजीत कुमार ने बढ़त और मजबूत की

    बिहार की कांटी विधानसभा सीट पर JDU के अजीत कुमार नौवें राउंड में 39,016 वोट हासिल कर 11,918 वोटों की भारी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के इजरायल मंसूरी को 27,098 वोट मिले हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 190 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन मात्र 49 सीटों पर आगे चल रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता भी नहीं खोल पाई है, वहीं अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

  • 12:21 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत है'

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'इस जीत का कारण एक मात्र मोदी-नीतीश में बिहार की जनता का विश्वास है। ये जीत है विश्वास की, मोदी नीतीश से आस की, जो बुझी है उस विशेष प्यास की, ये जीत है बिहारियों के अरदास की। बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत है।'

     

  • 12:16 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    चेरिया बरियारपुर में JDU के अभिषेक आनंद आगे

    बिहार की चेरिया बरियारपुर विधानसभा सीट पर जदयू के अभिषेक आनंद आठवें राउंड में 25,861 वोट हासिल कर 2,338 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के सुशील कुमार को 23,523 वोट मिले हैं। बता दें कि रुझानों में NDA प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सूबे में अपनी सरकार बनाती हुई नजर आ रही है।

  • 12:12 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    तेघरा में रजनीश कुमार ने बढ़त और मजबूत की

    बिहार की तेघरा विधानसभा सीट पर बीजेपी के रजनीश कुमार आठवें राउंड में 38,250 वोट हासिल कर 16,337 वोटों की भारी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि सीपीआई के राम रतन सिंह को 21,913 वोट मिले हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, NDA 189 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 50 सीटों पर आगे है। प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जनसुराज बुरी तरह पिटी है और अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। वहीं, अन्य ने 4 सीटों पर अपनी बढ़त बरकरार रखी है।

  • 12:07 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'महागठबंधन का सूपड़ा बिहार की जनता ने साफ कर दिया है'

    बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना के रुझानों पर कहा, '192 सीटों पर लगभग भाजपा-NDA आगे है और 50 से भी कम पर महागठबंधन है। इससे साफ हो गया है कि महागठबंधन का सूपड़ा बिहार की जनता ने साफ कर दिया है। इस चुनाव में लोगों ने महागठबंधन को केवल नकारने का काम नहीं किया है बल्कि वंशवाद के खिलाफ भी मोहर लगाई है।' (ANI)

     

  • 12:01 PM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'प्रशांत किशोर का जो हश्र होना चाहिए था वही हुआ है'

    बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 के मतगणना रुझानों पर कहा, 'मैं शुरू से कह रहा था कि NDA भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी और अब लगभग तस्वीर स्पष्ट है एक बड़े बहुमत के साथ NDA पुन: शासन में आ रहा है। महागठबंधन के केवल दावे थे। प्रशांत किशोर का जो हश्र होना चाहिए था वही हुआ है। उनकी जनता में कहीं पकड़ नहीं थी।'

  • 11:56 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    नालंदा के अस्थावां में JDU ने बढ़त और मजबूत की

    बिहार के नालंदा में अस्थावां विधानसभा सीट पर JDU के डॉ. जितेंद्र कुमार नौवें राउंड की गिनती में 17,925 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के रवि रंजन कुमार अभी पीछे हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, NDA 190 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 49 सीटों पर आगे है। प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जनसुराज खाता भी नहीं खोल पाई है, जबकि अन्य 4 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

  • 11:53 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    अमरपुर में जयंत राज ने बढ़त मजबूत की

    अमरपुर विधानसभा सीट पर JDU के जयंत राज को 8,675 वोट मिले हैं, जो 6,012 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के जितेन्द्र सिंह को 2,663 वोट प्राप्त हुए। अन्य उम्मीदवारों में जन सुराज की सुजाता वैद को 350 वोट पड़े हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, NDA 188 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 51 सीटों पर आगे है। प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जनसुराज खाता भी नहीं खोल पाई है, जबकि अन्य 4 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

  • 11:49 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'बिहार में NDA की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है'

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, 'बिहार में NDA की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। यह प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं पर मुहर है, नीतीश कुमार के सुशासन पर मुहर है। मैं बिहार की जनता का आभार प्रकट करता हूं।'

  • 11:44 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'हम यहीं होली, दिवाली मनाएंगे'

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। JDU नेता छोटू सिंह ने कहा, 'हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विजयी बनाया है। हम यहीं होली, दिवाली मनाएंगे।'

  • 11:41 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रुझानों में महागठबंधन का आंकड़ा 50 से भी नीचे

    बिहार विधानसभा चुनावों के तहत रुझानों में महागठबंधन का आंकड़ा 50 से भी नीचे आ गया है। ताजा रुझानों के मुताबिक, NDA 190 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 49 सीटों पर आगे है। प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जनसुराज खाता भी नहीं खोल पाई है, जबकि अन्य 4 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

  • 11:36 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    नालंदा के हरनौत में नौवें राउंड के बाद JDU की बड़ी बढ़त

    बिहार की हरनौत विधानसभा सीट पर JDU के हरिनारायण सिंह नौवें राउंड की गिनती में 11,659 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के अरुण बिंद अभी पीछे हैं। एनडीए को इस सीट पर मजबूत समर्थन मिल रहा है।

  • 11:31 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'मोदी-नीतीश के प्रति लोगों के मन में प्यार दिखाई दिया'

    बिहार विधानसभा चुनावों पर बोलते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जिन 78 सीटों पर वह गए थे, वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी के प्रति लोगों के मन में प्यार देखा। उन्होंने कहा, 'जब राहुल गांधी ने छठ माता की पूजा को ड्रामा करार दिया, तो हमने गली-गली में उनके प्रति क्रोध देखा।'

  • 11:25 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है'

    पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'हमें इसे (शुरुआती रुझानों को) स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है।'

  • 11:20 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    भागलपुर में रोहित पांडे ने बढ़त मजबूत की

    बिहार की भागलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के रोहित पांडे चौथे राउंड में 16,734 वोट हासिल कर 4,320 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के अजीत शर्मा को 12,414 वोट मिले हैं। एनडीए को इस सीट पर मजबूत समर्थन मिल रहा है, हालांकि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है।

     

  • 11:15 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    वैशाली में सिद्धार्थ पटेल की बढ़त बरकरार

    बिहार की वैशाली विधानसभा सीट पर jdu के सिद्धार्थ पटेल को 19,691 वोट मिले हैं, जो 3,314 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि rjd के अजय कुशवाहा को 16,377 वोट प्राप्त हुए हैं। अन्य उम्मीदवारों में कांग्रेस के संजीव सिंह को 4,251 वोट पड़े हैं। मतगणना के अंतिम चरण में एनडीए को फायदा नजर आ रहा है, और माना जा रहा है कि अंतिम नतीजे भी उसी के पक्ष में होंगे।

     

  • 11:11 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बिहार नतीजों पर मोहन यादव ने क्या कहा?

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'जो रुझान आ रहा है वो वास्तव में उत्साहवर्धक है और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने नए प्रकार की विकास की राजनीति 2014 से देखी है। मेरी अपनी ओर बिहार की बढ़ती जीत के प्रति पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ नीतीश कुमार, चिराग पासवान को बधाई।'

  • 11:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बिहार के नतीजों पर आया गिरिराज सिंह का बयान

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'एक तरफ लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी का नेतृत्व है जो जेल और बेल, भ्रष्टाचार, जगंलराज, लूट का प्रतीक है और  बिहार की जनता ने अमन चैन शांति के लिए वोट दिया है, और इधर नेतृत्व है पीएम मोदी और नीतीश कुमार का। युवा ने इनके कार्य नहीं देखे लेकिन बुजुर्गों ने इनके कार्य देखें हैं और ये जीत उसकी है।'

  • 10:57 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    नालंदा के अस्थावां में JDU ने बढ़त मजबूत की

    बिहार की अस्थावां विधानसभा सीट पर JDU के डॉ. जितेंद्र कुमार छठे राउंड की गिनती में 11,558 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के रवि रंजन कुमार अभी पीछे हैं। रुझानों के मुताबिक, NDA 194, महागठबंधन 45 और अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज खाता खोलती भी नजर नहीं आ रही है।

  • 10:53 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'निश्चित रूप से बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है'

    बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा, 'बिहार चुनाव के रुझान जो आ रहे हैं वो स्पष्ट रूप से ये दर्शाते हैं कि बिहार की जनता पीएम मोदी पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है और निश्चित रूप से बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। हम 175 से अधिक का आंकड़ा पार करेंगे।'

  • 10:49 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे'

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, 'ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था। हमने कहा था कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।' (ANI)

  • 10:47 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    मुंगेर में कुमार प्रणय की बढ़त बरकरार

    मुंगेर विधानसभा सीट पर भाजपा के कुमार प्रणय को 11,861 वोट मिले हैं, जो 5,046 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के अविनाश विद्यार्थी को 6,815 वोट प्राप्त हुए। अभी तक के रुझानों के मुताबिक, NDA 187, महागठबंधन 52 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज फिलहाल खाता खोलती नजर नहीं आ रही है।

  • 10:41 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    मटिहानी में चौथे राउंड के बाद बोगो सिंह ने बढ़त बढ़ाई

    बिहार की मटिहानी विधानसभा सीट पर RJD के नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह चौथे राउंड में 20,983 वोट हासिल कर 6,224 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि JDU के राज कुमार सिंह को 14,759 वोट मिले हैं। महागठबंधन को इस सीट पर शुरुआती रुझान में फायदा दिख रहा है।

  • 10:37 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रोहतास के डेहरी में सोनू सिंह ने बढ़त मजबूत की

    बिहार की डेहरी विधानसभा सीट पर LJP (R) के सोनू सिंह उर्फ राजीव रंजन को 7,392 वोट मिले हैं, जो 1,758 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि आरजेडी के गुड्डू चंद्रवंशी को 5,634 वोट प्राप्त हुए हैं। मतगणना के 12वें राउंड तक एनडीए को फायदा नजर आ रहा है, लेकिन आगे के राउंड में मुकाबला कड़ा हो सकता है।

  • 10:33 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'तेजस्वी को बिहार की जनता ने नकार दिया है'

    बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा, 'बिहार में इतिहास लिखा जा रहा है जनता पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर विश्वास करती है पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश और बिहार आगे बढ़ रहा है। तेजस्वी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।' (ANI)

     

  • 10:29 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    गोपालगंज में सुभाष सिंह ने चौथे राउंड के बाद बढ़त बढ़ाई

    गोपालगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी के सुभाष सिंह को 13,939 वोट मिले हैं, जो 4,229 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के ओम प्रकाश गर्ग को 9,710 वोट प्राप्त हुए हैं। अन्य उम्मीदवारों में AIMIM के अनस सलाम को 582, BSP की इंद्रा यादव को 1,427 और NOTA को 337 वोट पड़े हैं। मतगणना जारी है, और यह सीट एनडीए के पक्ष में मजबूत रुझान दिखा रही है।

  • 10:27 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है'

    बिहार कांग्रेस के सह-प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा, 'तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यह शुरुआती रुझान है और अभी से भविष्यवाणी करने का आधार नहीं हो सकता कि आगे क्या होगा। अगर कोई गड़बड़ होती है, तो हमारे कार्यकर्ता मतगणना केंद्रों पर मौजूद हैं। हम नहीं चाहते कि हमारे मतदाता परिणाम से पहले हमारी जीत को लेकर बहुत उत्साहित हों। हम चुनाव आयोग की कमियों को लोगों के सामने उजागर कर रहे हैं। RJD सबसे बड़ी पार्टी रहेगी।'

  • 10:19 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    जैसा हमने सोचा था, वैसा ही हो रहा है: अपराजिता सारंगी

    भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, 'जैसा हमने सोचा था, वैसा ही हो रहा है। एनडीए की जीत निश्चित है, और हम सब खुश हैं। मैं इतना ज़रूर कहूंगी कि सीता मैया और भगवान राम के आशीर्वाद से हम निश्चित रूप से एक शानदार जीत की ओर बढ़ रहे हैं और जरूर जीतेंगे। राहुल गांधी ने SIR को लेकर जो तर्क दिए, मुझे लगता है, बिहार की जनता ने उन्हें नकार दिया है।'

  • 10:13 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    भागलपुर के पीरपैंती में दूसरे राउंड के बाद भाजपा ने बढ़त मजबूत की

    बिहार की पीरपैंती विधानसभा सीट पर बीजेपी के मुरारी पासवान दूसरे राउंड की समाप्ति पर 9,193 वोट हासिल कर 3,209 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के रामविलास पासवान को 5,984 वोट मिले हैं। रुझानों के मुताबिक, NDA 172, महागठबंधन 68, जन सुराज पार्टी 1 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

  • 10:08 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    नालंदा के राजगीर में जदयू प्रत्याशी ने बढ़त बढ़ाई

    राजगीर विधानसभा सीट पर जदयू के कौशल किशोर दूसरे राउंड की गिनती में 2,387 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि भाकपा माले के विश्वनाथ चौधरी अभी पीछे हैं। रुझानों के मुताबिक, NDA 165, महागठबंधन 75, जन सुराज पार्टी 1 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

  • 10:03 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    भारी बहुमत से NDA आगे है: सैयद शाहनवाज़ हुसैन

    बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा, 'भारी बहुमत से NDA आगे है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर NDA पर भरोसा किया है जिस तरह से पीएम मोदी की सभा में भारी भीड़ दिखी उससे ये संदेश जाता है कि आएगा NDA और अब जब NDA आ रहा है भारी बहुमत से आगे चल रहे हैं ये आंकड़ा और आगे बढ़ेगा और NDA की सरकार बिहार में बनेगी।'

     

  • 9:58 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रुझानों में BJP से आगे है JDU

    अभी तक मिले रुझानों के मुताबिक, BJP 70 सीटों पर, JDU 76 पर, LJP (Ram Vilas) 18, HAM 4 तथा RLM 2 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की ओर से RJD 56, कांग्रेस 7, लेफ्ट पार्टियां 5 सीटों पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 2 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM ने 1 सीट पर बढ़त बनाई हुई है। 

  • 9:54 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    कुछ ही देर में पता चल जाएगा: संजय निषाद

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री  संजय निषाद ने बिहार चुनाव मतगणना पर कहा, 'कुछ ही देर में पता चल जाएगा। जनता अपना फैसला सुना चुकी है। जनता को सुरक्षा, समृद्धि, सम्मान चाहिए। इसलिए उन्होंने सही वोट डाला है।' रुझानों के मुताबिक, NDA 170, महागठबंधन 69, जन सुराज पार्टी 2 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

  • 9:48 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    एनडीए के नेताओं ने बहुत मेहनत की है- दिलीप जायसवाल

    बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "जनता के चेहरों से साफ लग रहा था कि इस बार एनडीए को जनादेश मिल रहा है. एनडीए फिर से सरकार बनाने जा रही है. एनडीए के नेताओं ने बहुत मेहनत की है, चाहे वह नीतीश कुमार हों, चिराग पासवान हों, जीतन राम मांझी हों, उपेंद्र कुशवाहा हों, पीएम मोदी हों, जेपी नड्डा हों, एचएम अमित शाह हों या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हों. हमने "2025, फिर से नीतीश" के नारे के साथ नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा."

  • 9:43 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    नतीजे हमारी उम्मीदों और हमें मिल रहे फीडबैक के अनुरूप- संजय झा

    बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिल रही बढ़त पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय कुमार झा ने कहा- "...नतीजे हमारी उम्मीदों और हमें मिल रहे फीडबैक के अनुरूप हैं। मुझे लगता है कि एनडीए भारी अंतर से जीतेगा..."

  • 9:41 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    कुचायकोट सीट से जदयू के उम्मीदवार को बढ़त

    बिहार की कुचायकोट विधानसभा सीट पर जदयू के अमरेंद्र कुमार पांडेय आगे चल रहे हैं। उन्हें 3333 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के हरिनारायण सिंह कुशवाहा 1935 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।

  • 9:40 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    धमदाहा से जदयू प्रत्याशी लेसी सिंह आगे

    बिहार की धमदाहा विधानसभा सीट से पर जदयू की प्रत्याशी लेसी सिंह आगे चल रही हैं। उन्हें 4127 वोट मिले हैं। वहीं, इस सीट पर राजद के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा पीछे चल रहे हैं। उन्हें 3809 मत मिले हैं।

  • 9:37 AM (IST) Posted by Subhash Kumar

    कांटी सीट पर जदयू के अजीत कुमार को बढ़त

    मुजफ्फरपुर की कांटी विधानसभा सीट पर जनता दल यूनाइडेट के उम्मीदवार के अजीत कुमार 4178 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार इस्रायल मंसूरी 2544 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।
     
  • 9:31 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    जहानाबाद में दूसरे राउंड के बाद राहुल शर्मा आगे

    जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र पर RJD के राहुल शर्मा दूसरे राउंड की गिनती में 538 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि जदयू के चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी अभी पीछे हैं। इस सीट पर फिलहाल कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, और आगे के राउंड में रुझान बदल सकते हैं।

  • 9:27 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    कुढ़नी में केदार प्रसाद गुप्ता ने बढ़त मजबूत की

    कुढ़नी विधानसभा सीट पर बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता 5,102 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि RJD के सुनील शर्मा 2,596 वोटों के साथ पीछे हैं। मतगणना के शुरुआती राउंड में एनडीए को फायदा दिख रहा है, और रुझान बीजेपी के पक्ष में मजबूत बने हुए हैं। अभी तक मिले रुझानों के मुताबिक, NDA 154, महागठबंधन 82, जन सुराज पार्टी 4 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

  • 9:25 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रुझानों में NDA ने पार किया 150 का आंकड़ा

    बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं जिनमें NDA ने भारी बढ़त बनाई हुई है। अभी तक मिले रुझानों के मुताबिक, NDA 152, महागठबंधन 83, जन सुराज पार्टी 4 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

  • 9:23 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएगा'

    कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, 'अभी शुरूआती रुझान पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा। आगे देखते हैं क्या होता है। मुझे विश्वास है कि परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएगा।' अभी तक मिले रुझानों के मुताबिक, NDA 152, महागठबंधन 84, जन सुराज पार्टी 4 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

  • 9:21 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    पटना में कुम्हरार सीट पर संजय कुमार ने मजबूत बढ़त बनाई

    बिहार की कुम्हरार विधानसभा सीट पर बीजेपी के संजय कुमार 3,296 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के इंद्रजीत कुमार चंद्रवंशी 1,804 वोटों पर पीछे हैं। मतगणना जारी है, और शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में मजबूत नजर आ रहे हैं।

  • 9:18 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    दानापुर में रीतलाल यादव ने बनाई बढ़त

    बिहार की दानापुर विधानसभा सीट पर RJD के रीतलाल यादव 4,082 वोट लेकर आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के रामकृपाल यादव 2,732 वोट लेकर उनके पीछे हैं। अभी तक मिले रुझानों के मुताबिक, NDA 148, महागठबंधन 88, जन सुराज पार्टी 4 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

  • 9:15 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रुझानों में NDA 148 सीटों पर आगे

    बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। अभी तक मिले रुझानों के मुताबिक, NDA गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। रुझानों में NDA 148, महागठबंधन 88, जन सुराज पार्टी 4 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

  • 9:11 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'अप्पू और पप्पू बिना सोचे-समझे उन्माद का माहौल फैलाते हैं'

    उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, 'जिसका अनुमान था, वही अब नतीजों में बदल रहा है। बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश कुमार पर जो भरोसा जताया है, वह देश को नई दिशा देगा। अप्पू और पप्पू बिना सोचे-समझे उन्माद का माहौल फैलाते हैं, इसलिए कोई उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता। हमारे नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे।'

  • 9:08 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    सभी 243 सीटों के रुझान सामने आए

    बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों के मुताबिक, BJP 68 सीटों पर, JDU 60 पर, LJP (Ram Vilas) 11, HAM 4 तथा RLM 4 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की बात करें तो RJD 60, कांग्रेस 14, लेफ्ट पार्टियां 11 और VIP 3 सीटों पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 4 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM 2 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 9:07 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    दानापुर से बीजेपी के रामकृपाल यादव पीछे

    शुरुआती रुझानों में दानापुर सीट से बीजेपी के रामकृपाल यादव पीछे चल रहे हैं। रुझानों के मुताबिक, BJP 68 सीटों पर, JDU 60 पर, LJP (Ram Vilas) 11, HAM 4 तथा RLM 4 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की बात करें तो RJD 60, कांग्रेस 14, लेफ्ट पार्टियां 11 और VIP 2 सीटों पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 4 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM 2 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 9:04 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बनियापुर सीट पर RJD ने बनाई बढ़त

    शुरुआती रुझानों में बनियापुर सीट पर RJD ने बढ़त बनाई हुई है। रुझानों के मुताबिक, BJP 65 सीटों पर, JDU 59 पर, LJP (Ram Vilas) 8, HAM 4 तथा RLM 4 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की बात करें तो RJD 58, कांग्रेस 13, लेफ्ट पार्टियां 11 और VIP 2 सीटों पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 4 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 9:00 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रघुनाथपुर से RJD ने बनाई बढ़त, रुझानों में NDA को बहुमत

    शुरुआती रुझानों में रघुनाथपुर सीट पर RJD ने बढ़त बना ली है। रुझानों के मुताबिक, BJP 57 सीटों पर, JDU 55 पर, LJP (Ram Vilas) 8, HAM 4 तथा RLM 4 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की ओर से RJD 53, कांग्रेस 13, लेफ्ट पार्टियां 11 और VIP 2 सीटों पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 4 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 8:57 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रुझानों में NDA ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

    शुरुआती रुझानों में NDA ने बहुमत का 122 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। रुझानों के मुताबिक, BJP 53 सीटों पर, JDU 55 पर, LJP (Ram Vilas) 8, HAM 4 तथा RLM 4 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की ओर से RJD 51, कांग्रेस 13, लेफ्ट पार्टियां 10 और VIP 3 सीट पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 5 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 8:55 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    NDA की सेंचुरी, BJP और JDU ने लगाई फिफ्टी, RJD भी 50 के पार

    अभी तक मिले रुझानों के मुताबिक, BJP 51 सीटों पर, JDU 53 पर, LJP (Ram Vilas) 8, HAM 4 तथा RLM 4 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की ओर से RJD 51, कांग्रेस 13, लेफ्ट पार्टियां 10 और VIP 3 सीट पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 5 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 8:53 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    दिनारा सीट पर RLM उम्मीदवार ने बनाई बढ़त

    बिहार की दिनारा विधानसभा सीट पर RLM उम्मीदवार ने बढ़त बना ली है। रुझानों के मुताबिक, BJP 51 सीटों पर, JDU 51 पर, LJP (Ram Vilas) 8, HAM 4 तथा RLM 4 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की ओर से RJD 50, कांग्रेस 13, लेफ्ट पार्टियां 8 और VIP 3 सीट पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 5 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 8:50 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने बड़हिया मंदिर में की पूजा

    बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया में जय बाबा गोविंद मंदिर और मां जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि अभी तक सामने आए रुझानों के मुताबिक, BJP 44 सीटों पर, JDU 48, LJP (Ram Vilas) 8, HAM 4 तथा RLM 4 सीटों पर आगे हैं। महागठबंधन की ओर से RJD 49, कांग्रेस 11, लेफ्ट पार्टियां 8 और VIP 2 सीट पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 5 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 8:47 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रुझानों में NDA 100 सीटों के पार हुआ

    शुरुआती रुझानों में NDA ने 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। रुझानों के मुताबिक, BJP 45 सीटों पर, JDU 43 पर, LJP (Ram Vilas) 7, HAM 4 तथा RLM 3 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की ओर से RJD 42, कांग्रेस 10, लेफ्ट पार्टियां 7 और VIP 2 सीट पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 5 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 8:45 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बोचहा से RJD कैंडिडेट रुझानों में आगे

    बिहार विधानसभा चुनाव के तहत बोचहा सीट पर RJD के उम्मीदवार ने शुरुआती बढ़त बना ली है। प्रारंभिक रुझानों के मुताबिक, BJP 42 सीटों पर, JDU 42 पर, LJP (Ram Vilas) 7, HAM 4 तथा RLM 3 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की ओर से RJD 42, कांग्रेस 10, लेफ्ट पार्टियां 7 और VIP 2 सीट पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 5 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

     

  • 8:42 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    पूर्णिया सीट पर कांग्रेस ने बनाई बढ़त

    बिहार विधानसभा चुनाव के तहत पूर्णिया सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने शुरुआती बढ़त बना ली है। प्रारंभिक रुझानों के मुताबिक, BJP 37 सीटों पर, JDU 38 पर, LJP (Ram Vilas) 6, HAM 5 तथा RLM 3 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की ओर से RJD 39, कांग्रेस 10, लेफ्ट पार्टियां 6 और VIP 2 सीट पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 5 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 8:41 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'परिणाम आपको जल्द से जल्द पता चल जाएंगे'

    बिहार के दीघा से बीजेपी उम्मीदवार संजीव चौरसिया ने बिहार चुनाव की मतगणना पर कहा, 'जनता का प्रेम वृद्धि के क्रम में मिलता रहा है एक सकारात्मक दृष्टिकोण और परिणाम होगा। मैं जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। परिणाम आपको जल्द से जल्द पता चल जाएंगे।'

  • 8:40 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बिहार शरीफ से रुझानों में बीजेपी आगे

    बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार शरीफ सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। प्रारंभिक रुझानों के मुताबिक, BJP 36 सीटों पर, JDU 34 पर, LJP (Ram Vilas) 6, HAM 5 तथा RLM 3 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की ओर से RJD 37, कांग्रेस 10, लेफ्ट पार्टियां 6 और VIP 1 सीट पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 5 सीटों पर आगे है जबकि AIMIM ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 8:39 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    अस्थावां से जेडीयू उम्मीदवार ने बनाई बढ़त

    बिहार विधानसभा चुनाव में अस्थावां सीट पर JDU के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, NDA गठबंधन में BJP 33 सीटों पर, JDU 34 पर, LJP (Ram Vilas) 6, HAM 5 तथा RLM 3 सीटों पर आगे है। महागठबंधन की ओर से RJD 36, कांग्रेस 8, लेफ्ट पार्टियां 6 और VIP 1 सीट पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 5 तथा AIMIM 3 सीटों पर आगे है।

  • 8:35 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    हम एग्जिट पोल से आगे जाएंगे: अशोक चौधरी

    बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, 'हम एग्जिट पोल से आगे जाएंगे। EVM बंद है। हम 2/3 से अधिक बहुमत से आगे रहेंगे।' अभी तक सामने आए प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, BJP 27 सीटों पर, JDU 27 पर, LJP (Ram Vilas) 4, HAM 4, RLM 2 सीटों पर आगे हैं। महागठबंधन की ओर से RJD 29, कांग्रेस 2, लेफ्ट पार्टियां 4 और VIP 1 सीट पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 4 तथा AIMIM 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

  • 8:33 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रुझानों में 50 से ज्यादा सीटों पर आगे हुआ NDA

    बिहार विधानसभा चुनावों के तहत मतगणना शुरू हो चुकी है। अभी तक सामने आए प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, NDA गठबंधन में BJP 26 सीटों पर, JDU 28 पर, LJP (Ram Vilas) 4, HAM 4, RLM 2 सीटों पर आगे हैं। महागठबंधन की ओर से RJD 24, कांग्रेस 2, लेफ्ट पार्टियां 4 और VIP 1 सीट पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 4 तथा AIMIM 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

  • 8:31 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    सहरसा सीट पर महागठबंधन के आईपी गुप्ता आगे

    बिहार विधानसभा चुनाव में सहरसा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार आईपी गुप्ता ने शुरुआती बढ़त बना ली है। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, NDA गठबंधन में BJP 23 सीटों पर, JDU 23 पर, LJP (Ram Vilas) 4, HAM 4, RLM 2 सीटों पर आगे हैं। महागठबंधन की ओर से RJD 20, कांग्रेस 3, लेफ्ट पार्टियां 3 और VIP 1 सीट पर लीड कर रही हैं। वहीं, जन सुराज पार्टी 4 तथा AIMIM 2 सीटों पर आगे हैं। बता दें कि अभी शुरुआती रुझान ही सामने आए हैं और आगे चलकर परिस्थितियां बदल सकती हैं।

  • 8:27 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    तारापुर से बीजेपी के सम्राट चौधरी आगे

    बिहार की तारापुर विधानसभा सीट पर BJP के उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं। अभी तक सामने आए रुझानों में बीजेपी 19, JDU 16, LJP (R) 2 और RLM 1 सीट पर आगे हैं। दूसरी तरफ महागठबंधन की बात करें तो RJD 14 सीटों पर, कांग्रेस 2 सीट पर, लेफ्ट 3 सीट पर और VIP एक सीट पर आगे हैं। जन सुराज ने 4 और AIMIM ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 8:24 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    मोकामा से अनंत सिंह ने बनाई शुरुआती बढ़त

    बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर JDU के उम्मीदवार अनंत सिंह आगे चल रहे हैं। अभी तक सामने आए रुझानों में बीजेपी 19, JDU 16, LJP (R) 2 और RLM 1 सीट पर आगे हैं। दूसरी तरफ RJD 12 सीटों पर, कांग्रेस 2 सीट पर, लेफ्ट 3 सीट पर और VIP एक सीट पर आगे हैं। जन सुराज ने 4 और AIMIM ने 2 सीटों पर बढ़त बना ली है।

  • 8:21 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बीजेपी 16 तो जेडीयू 18 सीटों पर आगे

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना का दौर शुरू हो चुका है और शुरुआती रुझानों में रोचक तस्वीर सामने आ रही है। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 16 सीटों पर मजबूत बढ़त हासिल कर ली है, जबकि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) 18 सीटों पर आगे चल रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJP (R) ने 2 सीटों पर अपनी मौजूदगी दर्ज की है। विपक्षी खेमे में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) 12 सीटों पर आगे है और कांग्रेस महज एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने 2 सीटों पर जबकि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी 2 सीटों पर शुरुआती बढ़त दिखाई है। कुल मिलाकर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 36 सीटों पर आगे चल रहा है, वहीं महागठबंधन केवल 13 सीटों तक सीमित दिख रहा है।

  • 8:17 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    NDA 24 तो महागठबंधन 8 सीटों पर आगे

    बिहार विधानसभा चुनावों के तहत वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों की बात करें तो कुल मिलाकर 20 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिनमें बीजेपी 15, जेडीयू 7, LJP (R) 2 सीटों पर आगे है। वहीं, आरजेडी 7 सीटों पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे है। जनसुराज 2 सीटों पर और AIMIM 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस तरह देखा जाए तो NDA कुल मिलाकर 24 सीटों पर जबकि महागठबंधन 8 सीटों पर आगे है।

     

  • 8:14 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रुझानों में NDA आगे, महागठबंधन की रफ्तार सुस्त

    बिहार विधानसभा चुनावों में अभी तक 26 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इन रुझानों में एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। रुझानों में BJP 12 सीटों, JDU 6 सीटों, RJD 6 सीटों और जनसुराज 2 सीटों पर आगे हैं।

  • 8:12 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    NDA ने रुझानों में बनाई शुरुआती बढ़त

    बिहार विधानसभा चुनावों के तहत वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों की बात करें तो कुल मिलाकर 20 सीटों के रुझान आ चुके हैं जिनमें बीजेपी 7, जेडीयू 6 और आरजेडी 5 सीटों पर आगे है। अन्य उम्मीदवार भी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

  • 8:07 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रुझानों में बीजेपी को पहली बढ़त

    इंडिया टीवी पर पहला रुझान सामने आ चुका है। तारापुर विधानसभा सीट से बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आगे चल रहे हैं। वहीं, जोकीहाट से जनसुराज के कैंडिडेट ने शुरुआती बढ़त बना ली है। बता दें कि अभी तक आए 8 रुझानों में 3 सीटों पर RJD और 5 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

  • 8:05 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    सब कुछ पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है: शशांक शुभंकर

    गया जी के डीएम शशांक शुभंकर ने कहा, 'सारी तैयारियां अच्छी चल रही हैं। कोई दिक्कत नहीं है। आदर्श आचार संहिता लागू रहने के कारण विजय रैलियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। कहीं कोई समस्या नहीं है। हमारे पास पर्याप्त बल है। सब कुछ पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।'

  • 8:00 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    शुरू हुई मतगणना, थोड़ी देर में आएंगे रुझान

    बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो गई है और अबसे थोड़ी ही देर में रुझान भी आने लगेंगे। बता दें कि इस बार चुनाव बाद हुए अधिकांश सर्वेक्षणों में NDA की बड़ी जीत दिखाई गई है, हालांकि तेजस्वी यादव ने इन एग्जिट पोल्स को नकार दिया है। एक तरफ जहां NDA एक बार फिर चुनावों में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है तो दूसरी तरफ महागठबंधन के नेताओं को उम्मीद है कि इस बार सत्ता उन्हें ही हासिल होगी।

  • 7:54 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष होगी: दरभंगा एसएसपी

    दरभंगा में मतगणना शुरू होने से पूर्व एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि किसी भी गड़बड़ी करने वालों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पूरे जिले में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। पूर्ण सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष होगी। उन्होंने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

     

  • 7:49 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    VIDEO | बीजेपी मुख्यालय में बनाया जा रहा सत्तू का पराठा

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू होने से पहले दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में सत्तू का पराठा और जलेबी बनाई जा रही है। बता दें कि बिहार के खानपान में सत्तू का अहम स्थान है और इससे कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। बिहार का सत्तू का पराठा या लिट्टी देश और दुनिया में अपने स्वाद के लिए मशहूर है।

  • 7:45 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    तेजस्वी की सरकार आने वाली है: विश्वनाथ यादव

    बिहार के गया जी में RJD नेता विश्वनाथ यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर कहा, 'सबका समर्थन है और बिहार में बदलाव का एहसास है और तेजस्वी की सरकार आने वाली है।' बता दें कि बिहार की सभी 243 सीटों के लिए आज वोटों की गिनती होगी और मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। (ANI)

  • 7:41 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    रोहतास में मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    बिहार के रोहतास में मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। प्रमुख चौक-चौराहों पर अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस तैनात हैं। मतगणना सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। आने-जाने के मार्गों में बदलाव कर नागरिकों व वाहनों की सुविधा के साथ सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने कहा, ये कदम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतगणना के लिए उठाए गए हैं।

  • 7:36 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    जनता हमें खुद समर्थन कर रही है: नितिन नवीन

    बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार और बिहार मंत्री नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना पर कहा, 'जनता हमें खुद समर्थन कर रही है। सब आश्वस्त है कि इस बार का NDA की सीट की टैली 2010 के चुनाव के नजदीक नजर आएगी। NDA गठबंधन पूर्ण रूप से सरकार बनाने जा रही है।'

  • 7:35 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बिहार के बांका में जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

    बिहार के बांका जिले में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। पुलिस तैनाती बढ़ा दी गई ताकि आज 5 विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे शांतिपूर्ण ढंग से आएं। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। केंद्र के आसपास जांच अभियान चल रहे हैं, बैरिकेडिंग की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगेगी। आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

  • 7:32 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बिहार के मोतिहारी में अलर्ट पर प्रशासन

    बिहार के मोतिहारी में मतगणना के दौरान बवाल की आशंका से जिला प्रशासन अलर्ट पर है। पूर्वी चंपारण डीएम सौरभ जोरवाल ने नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी-निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में आज 14 नवंबर को छुट्टी कर दी है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया पर बताया कि अंकित कुमार व ज्ञान प्रकाश नाम के लोगों ने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डाले, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

  • 7:29 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को कोर्ट से जमानत मिली

    बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को कोर्ट से जमानत मिल गई। वह काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। 10 नवंबर की रात SDM प्रभात कुमार ने उनके होटल में छापा मारा था। ज्योति समर्थकों के साथ ठहरी थीं। बहस के बाद आचार संहिता उल्लंघन और सरकारी काम में बाधा का केस दर्ज हुआ था और आज ACJM कोर्ट ने जमानत दे दी। ज्योति ने कहा, 'न्याय पर भरोसा था, राजनीतिक दुश्मनी से झूठा मुकदमा लगाया गया था।'

     

  • 7:25 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'महिलाओं, युवाओं ने INDIA गठबंधन के पक्ष में वोट दिया है'

    पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'बीजेपी बिना झूठ और चोरी किए बिना कोई चुनाव नहीं जीत सकती। बीजेपी ने भी पूरी कोशिश की कि नीतीश सरकार की जगह बीजेपी की सरकार बने। महिलाओं, युवाओं ने INDIA गठबंधन के पक्ष में वोट दिया है लेकिन आप (बीजेपी) किस आधार पर कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी। युवा बदलाव चाहती है।' (ANI)

  • 7:20 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    RJD जंगलराज का प्रतीक है: नितिन नवीन

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले, बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार और बिहार के मंत्री नितिन नवीन कहते हैं, 'हम सभी को पूरा विश्वास है कि इस बार NDA की सीटें 2010 के चुनावों के आसपास होंगी। NDA सरकार बनाने जा रहा है, हमें 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। वे (RJD) अभी भी 'जंगलराज' की अपनी मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। RJD 'जंगलराज' का प्रतीक है।' (ANI)

  • 7:16 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    NDA गठबंधन के खिलाफ जनता में गुस्सा था: पप्पू यादव

    बिहार विधानसभा चुनाव2025 के लिए मतगणना से पहले पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि जनता ने महागठबंधन पर अपना भरोसा जताया है। एनडीए गठबंधन के खिलाफ जनता में गुस्सा था और वे बदलाव चाहते थे।' बता दें कि पप्पू यादव ने कड़े मुकाबले वाली सीटों पर बेईमानी का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी तैयारी के साथ काउंटिंग सेंटर पर पहुंचने की बात कही थी। (ANI)

  • 7:12 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    VIDEO | गया जी के एक मतगणना केंद्र पर पहुंचे पुलिसकर्मी

    बिहार: गया जी के एक मतगणना केंद्र पर मतगणना के लिए पुलिसकर्मी पहुंचे। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

     

  • 7:08 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बिहार बदलाव की तरफ अग्रसर है: मनोज झा

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले RJD नेता मनोज झा ने कहा, 'बिहार बदलाव की तरफ अग्रसर है। दोपहर के बाद सारी बात स्पष्ट हो जाएंगे। बदलाव तेजस्वी के नेतृत्व में, महागठबंधन के साथ।' बता दें कि महागठबंधन के नेताओं ने लगातार ये उम्मीद जताई है कि इस बार विधानसभा चुनावों में उनके गठबंधन को बहुमत मिलेगा। हालांकि अधिकांश एग्जिट पोल में इशारा किया गया है कि इस बार भी NDA ही बिहार में सरकार बनाएगा।

  • 7:04 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'टीवी चैनलों के आंकड़ों से बेहतर होंगे परिणाम'

    बिहार के मंत्री हरि सहनी ने विधानसभा चुनाव की मतगणना पर कहा, 'जितने सनातनी है सब मानते हैं कि पूर्व जन्मों के कर्मों का फल मुझे इस जन्म में मिलता है उसी प्रकार पिछले पंचवर्षीय के काम का फल जनता इस बार देने का काम किया है। जनता के रुझान से ही पता चल गया है कि आज जो आप अलग-अलग चैनलों में देख रहे हैं, अलग-अलग टीवी चैनलों का जो आंकड़ा आ रहा है इससे भी बेहतर आपको परिणाम मिलेगा, ये लोगों को पता चल गया है।'

  • 7:00 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास के बाहर का नजारा

    वीडियो बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास के बाहर का है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज मतगणना होगी। बता दें कि लालू यादव और राबड़ी यादव के बेटे तेज प्रताप यादव जहां अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं तेजस्वी यादव को महागठबंधन ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। राबड़ी देवी ने चुनाव प्रचार के वक्त अपने दोनों बेटों के साथ अपना आशीर्वाद होने की बात कही थी।

  • 6:57 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    क्या राघोपुर में इतिहास दोहराएंगे सतीश यादव?

    बिहार चुनाव के तहत आज नतीजों का दिन है और पूरे देश की नजरें बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर हैं। बता दें कि इस सीट पर मुख्य मुकाबला RJD नेता तेजस्वी यादव और बीजेपी के नेता सतीश कुमार यादव के बीच माना जा रहा है। राघोपुर की सीट वैसे तो RJD का गढ़ रही है लेकिन सतीश कुमार यादव ने 2010 में JDU के टिकट पर राबड़ी देवी को हराकर तहलका मचा दिया था। सतीश को उम्मीद होगी कि वह इस बार राबड़ी के बेटे तेजस्वी को हराकर इतिहास दोहराएंगे।

     

  • 6:52 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    'बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है'

    RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कहा, 'बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है। NDA चंद घंटों की मेहमान है। दोपहर बाद ही NDA की विदाई बिहार से तय है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।' (ANI)

  • 6:49 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    बिहार एक नजीर पेश करेगा: विजय कुमार सिन्हा

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, 'लोकतंत्र के महापर्व का आज सबसे ऐतिहासिक महत्वपूर्ण दिन है और सभी लोग इस महापर्व के उत्सव में शामिल हो रहे हैं और इसका जो आज परिणाम आएगा वो बिहार के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी बड़ा शुभ होगा। हर बिहारी आज गौरवान्वित होगा और विकसित बिहार का मजबूत इमारत खड़ा होगा। मैं भी इस पर्व में शामिल होने जा रहा हूं। ये बिहार लोकतंत्र की यात्रा की भूमि है इस धरती से देश को संदेश जाएगा और बिहार एक नजीर पेश करेगा।'

  • 6:44 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    कांग्रेस को पार्टी के पुनरुत्थान की उम्मीद

    बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी के दफ्तर से कुछ ऐसे दृश्य सामने आ रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि महागठबंधन के वादों, कथित वोट चोरी के खिलाफ उनकी लड़ाई और SIR मुद्दे पर जनता का समर्थन मिलेगा। कांग्रेस ने करीब 60 सीटों पर चुनाव लड़ा है। पार्टी के नेता कह रहे हैं कि उन्होंने नए जोश के साथ चुनाव लड़ा और उम्मीद है कि यह बिहार में सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के दोबारा मजबूत होने की शुरुआत होगी।

  • 6:40 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी और कुछ देर बाद तमाम सीटों के रुझान भी आने शुरू हो जाएंगे। NDA जहां सत्ता में अपनी वापसी को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है, वहीं महागठबंधन को भी उम्मीद है कि मौजूदा विधानसभा चुनावों में उसकी जीत होने जा रही है।

  • 6:37 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    38 जिलों में स्थित 46 मतगणना केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध

    बिहार विधानसभा चुनाव में डाले गए मतों की आज को होने वाली गणना के लिए राज्य के 38 जिलों में स्थित 46 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मतगणना की व्यवस्था के मद्देनज़र आज पटना के सभी स्कूल बंद रहेंगे। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया। बता दें कि बिहार चुनावों के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। (PTI)

  • 6:33 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    NDA 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी: डॉ. प्रेम कुमार

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि NDA 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। जनता NDA सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से बहुत खुश है। हमारी सरकार ने महिलाओं को प्राथमिकता दी है।' बता दें कि एक्का-दुक्का को छोड़कर अधिकांश एग्जिट पोल्स में NDA की जीत दिखाई गई है।

  • 6:30 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    सुनील कुमार सिंह के बयान पर प्रेम कुमार का पलटवार

    RJD नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा, 'हताशा में ऐसे बयान आ रहे हैं। उन्हें कानून पर विश्वास नहीं है। हार की बौखलाहट है। वे इस तरह के बयानों से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं। मैं ऐसे बयान की निंदा करता हूं।' बता दें कि सुनील कुमार सिंह ने कहा था कि अगर मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो बिहार में नेपाल और बांग्लादेश जैसे हालात होंगे।

  • 6:25 AM (IST) Posted by Vineet Kumar

    2010 जैसे नतीजे आएंगे: राजीव रंजन प्रसाद

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, 'जनता का आशीर्वाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनाने के लिए मिल चुका है। 2010 जैसे नतीजे आएंगे। जनता को गुमराह करने के लिए उनकी(महागठबंधन) बातों को जनता ने नकारा है।'

  • 6:24 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    एनडीए फिर बिहार में सरकार बनाएगी

    बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब बारी नतीजों की है। इस बीच मतगणना से पहले भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, "जनता ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है। एनडीए फिर से बिहार में सरकार बनाएगी। यहां तक ​​कि विपक्ष भी जानता है कि एनडीए बिहार में सरकार बनाने जा रहा है।"

  • 6:22 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    जनता ने महागठबंधन को नकारा

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना से पहले JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "जनता का आशीर्वाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनाने के लिए मिल चुका है। 2010 जैसे नतीजे आएंगे, जनता को गुमराह करने के लिए उनकी(महागठबंधन) बातों को जनता ने नकारा है।"

  • 6:16 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    पटना में मतगणना केंद्र के बाहर का वीडियो

    बिहार में चुनाव के बाद मतगणना की तैयारियों के बीच लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। पटना के एएन कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को होने वाली मतगणना के लिए राज्य के 38 जिलों के 46 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • 6:09 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    200 से ज्यादा सीटें जीतेगी NDA

    बिहार में चुनाव के बाद मतगणना को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। #BiharElection2025 की मतगणना पर बिहार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा, "बिहार की जनता भारी संख्या में मतदान करने के लिए निकली, NDA सभी सीटों पर आगे रहेगी और बिहार में फिर से सरकार बनाएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि NDA सरकार 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। जनता NDA सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से बहुत खुश है।"

  • 6:05 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    तेज प्रताप यादव के घर के बाहर का वीडियो

    बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर कुछ देर बाद मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। वीडियो जनशक्ति जनता दल (JJD) नेता तेज प्रताप यादव के आवास के बाहर का है। तेज प्रताप यादव ने महुआ सीट से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसके नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को होने वाली मतगणना के लिए राज्य के 38 जिलों के 46 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • 6:00 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    राजद नेता के बयान पर जन सुराज का रिएक्शन

    राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर जन सुराज प्रवक्ता विवेक कुमार ने कहा, "इस तरह के बयान सही नहीं हैं। नेपाल की स्थिति बिल्कुल अलग है। बिहार में लोकतंत्र बहुत मजबूत है। हम भारत के चुनाव आयोग से अनुरोध करते हैं कि मतगणना निष्पक्ष रूप से हो, अगर कोई गड़बड़ी हो तो कार्रवाई की जाए।"  सुनील सिंह ने मतगणना में गड़बड़ी पर 'नेपाल जैसा नजारा' दिखाने की चेतावनी को दी थी। 

  • 5:54 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    एकतरफा नहीं होंगे नतीजे

    बिहार चुनाव में मतगणना  को लेकर जन सुराज प्रवक्ता विवेक कुमार ने कहा,"जिस राज्य में जातिवाद पर वोट पड़ते थे, 35-40 सालों में पहली बार जनता ने असली मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट दिया। पहली बार जन सुराज के विकल्प के रूप में उभरने से नेताओं के मन में जनता का डर है। मतगणना के पहले घंटे में एग्जिट पोल के आंकड़े गलत साबित होंगे। चूंकि जनता ने भारी संख्या में मतदान किया है, इसलिए नतीजे एकतरफा नहीं होंगे, नतीजे बहुत करीबी होंगे।"

  • 5:49 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    सबसे पहले होगी डाक मतपत्रों की गिनती

    बिहार चुनाव में मतगणना को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 8 बजे से पोस्टल बैलट की गिनती शुरू होगी और 8:30 से ईवीएम की राउंड वार काउंटिंग शुरू होगी। मतों की गणना के लेकर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और बिहार पुलिस के पर्याप्त जवानों की तैनाती पूरे राज्य में की गई है। राज्य के बाहर से 106 कंपनियां भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई हैं।

  • 5:42 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    मोहनिया विधानसभा सीट पर रोचक है समीकरण

    बिहार के कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट पर इस बार सभी नजरें लगी हुई हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। चुनाव आयोग के मुताबिक मोहनिया सीट पर कुल 68.54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अब से कुछ घंटे बाद मोहनिया सीट पर मतगणना शुरू हो जाएगी। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में मोहनिया सीट से राष्टीय जनता दल की संगीता पासवान ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के निरंजन राम को हराया था। संगीता पासवान को 61 हजार 235 वोट और निरंजन राम को 49 हजार 181 वोट मिले थे। मोहनिया का चुनाव इस बार बेहद रोचक और अप्रत्याशित राजनीतिक समीकरणों से भरा हुआ है। तकनीकी कारणों से राष्ट्रीय जनता दल के  उम्मीदवार श्‍वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया था जिसके बाद से इस सीट पर राजद ने निर्दलीय उम्मीदवार रविशंकर पासवान को अपना समर्थन दिया है। साल 2025 के चुनाव से पहले संगीता कुमारी दल बदलकर भाजपा चली आई हैं। भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार भी बनाया है।

  • 5:36 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को नकारा

    बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के अनुमान को सिरे से नकारा था। उन्होंने कहा है कि मतदाताओं ने इस चुनाव में बदलाव के लिए वोट किया है और हम लोग क्लीन स्वीप करने जा रहे हैं।

  • 5:29 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    अपने-अपने दावे

    बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के बाद वोटों की गिनती से पहले एनडीए और विपक्षी महागठबंधन दोनों ने ही अपनी जीत का विश्वास जताया है। चुनाव बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने एनडीए की एकतरफा जीत का अनुमान जताया है, जिससे विपक्षी महागठबंधन ने खारिज कर दिया है। एग्जिट पोल के बाद एनडीए खेमे में उत्साह का माहौल है।

  • 5:22 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    राजद नेता के बयान पर बढ़ा बवाल

    बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना से पहले राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर बवाल मच गया है। सुनील कुमार सिंह के बयान पर बिहार के मंत्री हरि सहनी ने कहा, "आप उन लोगों की विचारधारा को समझ सकते हैं जो सिर्फ राजनीति और पद पाने के लिए अपने मन में ऐसे बुरे विचार रखते हैं...चुनाव परिणाम इन (राजद) लोगों को एहसास दिलाएगा कि ऐसा बयान देना कितना दुर्भाग्यपूर्ण है।"

  • 5:15 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    काराकाट सीट पर है दिलचस्प मुकाबला

    बिहार की रोहतास में काराकाट सीट पर सबकी नजरें टिकी है। यहां महागठबंधन और एनडीए के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने से मुकाबला और भी रोचक हो गया है। अब बस कुछ ही देर में साफ हो जाएगा कि इस सीट पर जीत का सेहरा किसके सिर बंधने वाला है।

  • 5:09 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    जेडीयू नेता ने विपक्ष को बताया अहंकारी

    बिहार के मंत्री और नालंदा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार श्रवण कुमार ने कहा, "2020 में भी विपक्ष दावा कर रहा था कि वो सरकार बनाएंगे। इसलिए, जनता का विश्वास जीतने के बजाय, आप (विपक्षी नेता) अहंकार में ये सब बातें कह रहे हैं। विपक्षी नेता जो कुछ भी कह रहे हैं, उसमें अहंकार है, और जो अहंकारी होते हैं वो कभी भी लोगों का दिल नहीं जीत सकते, ना ही वो लोगों के हितों की रक्षा कर सकते हैं।" 

  • 5:02 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    नबीनगर विधानसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी?

    बिहार में 2 चरणों के मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है। बिहार के हाई प्रोफाइल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक नबीनगर विधानसभा की बात करें तो इस बार यहां मुख्य मुकाबला आरजेडी के आमोद चंद्रवंशी और जेडीयू के चेतन आनंद के बीच रहा। नबीनगर विधानसभा सीट औरंगाबाद जिले में आती है और काराकाट लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। शुरुआती दशकों की बात करें तो इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। 

  • 4:56 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    भभुआ विधानसभा सीट पर खिलेगा कमल?

    कैमूर जिले की भभुआ विधानसभा सीट सासाराम लोकसभा क्षेत्र में आती है।चुनाव आयोग के मुताबिक भभुआ सीट पर कुल 68.47 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां अब से कुछ देर बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। इस बार भी यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच ही है। भाजपा की ओर से भरत बिंद और राजद की ओर से वीरेंद्र कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं। साल 2020 के चुनाव में भभुआ से राजद के भरत बिंद ने भाजपा की रिकी रानी पांडेय को करीह 10 हजार वोटों के अंतर से हराया था। उस चुनाव में भरत बिंद को 57 हजार 561 वोट और रिंकी रानी पांडेय को 47 हजार 516 वोट मिले थे। लेकिन, 2025 विधानसभा के चुनाव में भभुआ की सियासी फिजा बदल गई। भरत बिंद पाला बदलकर भाजपा के खेमे में आ गए हैं। 

     

  • 4:50 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    महिलाओं ने सुशासन के लिए किया मतदान

    बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बंपर वोटिंग की है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कहा गया है कि विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं द्वारा किया गया भारी मतदान एक ‘ऐतिहासिक परिवर्तन’ था। पार्टी ने दावा किया कि महिलाओं ने विकास और सुशासन के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में ‘निर्णायक रूप से’ मतदान किया है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के मतदान प्रतिशत से अधिक रहा है।

  • 4:40 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    राजद नेता ने खारिज किया एग्जिट पोल

    बिहार विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती से पहले राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने एग्जिट पोल को खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में निश्चित तौर पर महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और वो खुद बोधगया से 100 फीसदी चुनाव जीत रहे हैं। राजद एमएलसी सुनील सिंह के 'नेपाल जैसी हालत' वाले बयान पर उन्होंने इसे सुनील सिंह का व्यक्तिगत विचार बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि चुनाव आयोग की गड़बड़ी पर लोकतंत्र में अपनी बात रखने का प्रावधान है। 

  • 4:34 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    मतगणना से पहले नीतीश कुमार दिखे एक्टिव

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाली मतगणना से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नें जदयू (JDU) द्वारा बनाए गए 'वॉर रूम' का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यहां लगभग 10 मिनट बिताए और मतगणना की तैयारियों के इंतजाम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से बातचीत की और आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

  • 4:25 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    मतगणना से पहले भोजपुर में सतर्क हैं सुरक्षा बल

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए भोजपुर पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने, हर पल सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, तैनात जवानों के पास उपलब्ध सभी सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता की गहन जांच भी की गई है, ताकि मतगणना के दौरान कोई चूक ना हो।

  • 4:19 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    'टाइगर अभी जिंदा है'

    बिहार विधानसभा चुनावों का नतीजा आने से पहले सीएम नीतीश कुमार के समर्थक खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना में जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा गया है कि 'टाइगर अभी जिंदा है',  उन्हें समाज के सभी समुदायों का 'रक्षक' बताया गया है। 

  • 4:12 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    भाजपा के लिए अहम है तारापुर विधानसभा सीट

    बिहार विधानसभा चुनाव में तारापुर विधानसभा सीट पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मैदान में हैं। उनके सामने आरजेडी के अरुण कुमार और जन सुराज पार्टी के संतोष कुमार सिंह चुनावी मैदान में हैं। तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के सुखदेव यादव भी यहां से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अब कुछ देर में साफ हो जाएगा कि इस सीट पर जीत का सेहरा किसके सिर बंधने वाला है। यह क्षेत्र बिहार की राजनीति में विशेष महत्व रखता है, खासतौर पर अपनी जातीय बनावट के चलते। यहां कुशवाहा समुदाय का प्रभाव सबसे ज्यादा है, जो राज्य में ओबीसी का दूसरा सबसे बड़ा वर्ग है। इसके साथ ही यादव, दलित, मुस्लिम और अति पिछड़ा वर्ग के वोटर भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

  • 4:05 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    मतगणना के लिए कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित

    बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनाव पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि 2 चरणों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के संबंध में पूरी तैयारी संपन्न कर ली गई है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि काउंटिंग के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसके लिए चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए सभी कर्मचारियों को पूरी तरह से प्रशिक्षित कर दिया गया है, ताकि जब काउंटिंग की घड़ी आए, तो किसी को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि काउंटिंग से पहले सभी संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा ना हो। 

  • 3:58 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    राघोपुर विधानसभा सीट पर है लालू परिवार का दबदबा

    बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीटों की बात की जाए तो इसमें राघोपुर विधानसभा सीट का नाम बेहद अहम है। इस सीट से RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर तेजस्वी का सामना बीजेपी के सतीश कुमार यादव, जन सुराज पार्टी के चंचल कुमार और जनशक्ति जनता दल के प्रेम कुमार से है। राघोपुर सीट बिहार के वैशाली जिले में आती है। लालू प्रसाद यादव ने यहां से 2 बार चुनाव जीता था। उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी 3 बार यहां से विधायक बनीं और दोनों ने इस सीट से जीतकर मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी यहां से 2 बार चुनाव जीता है। 

  • 3:52 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    मतगणना के चलते समस्तीपुर में स्कूलों की छुट्टी घोषित

    समस्तीपुर में विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी (डीएम) ने आदेश जारी कर नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को मतगणना के दिन बंद रखने का निर्देश दिया है। प्रशासन का कहना है कि मतगणना केंद्रों के आसपास भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था ना हो। 

  • 3:45 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    नतीजों से पहले क्या बोले मांझी?

    हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले अपने कार्यकर्ताओं के नाम एक भावनात्मक संदेश जारी किया है। मांझी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने तन, मन और धन से मेहनत कर HAM को उस मुकाम तक पहुंचा दिया है जहां अब पूरा बिहार इसकी चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कम सीटें मिलने के बावजूद इस चुनाव में HAM का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर रहेगा। मांझी ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि परिणाम आने के बाद जीत की खुशी में ना पटाखे छोड़ें और ना ही कोई बड़ा जश्न मनाएं। जीतन राम मांझी ने कहा, “अगर कुछ करना ही है तो उसी पैसे से किसी गरीब की मदद करें, यही असल मायने में मांझीवाद होगा।”

  • 3:39 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    सत्ता के माहिर खिलाड़ी हैं नीतीश, जानें कब-कब खेला मास्टरस्ट्रोक?

    बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कुछ घंटों के बाद सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। मतदान के बाद एग्जिट पोल में एनडीए बहुमत मिलता दिख रहा है वहीं महागठबंधन का आंकड़ा कहीं कम तो कहीं ज्यादा है। इन सबके बीच चलिए जानते हैं कि कैसे साफ सुथरी छवि वाले नीतीश कुमार राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं और उनके मास्टरस्ट्रोक क्या रहे हैं।

    क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

  • 3:33 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    नतीजों से पहले RJD नेता सुनील सिंह की बढ़ी मुश्किलें

    बिहार विधानसभा के नतीजों से पहले आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने भड़काऊ बयान देकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है। आरजेडी नेता सुनील सिंह ने चुनाव अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी जीते हुए उम्मीदवार को हराने का काम किया गया तो आपको वही देखने को मिलेगा जो बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका की सड़कों पर हुआ। सुनील सिंह के बयान को लेकर पटना के साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

  • 3:26 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    तेजस्वी यादव ने किया सरकार बनाने का दावा

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान होने से पहले तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया है। तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन की जीत का दावा किया और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी भी दे डाली। उन्होंने कहा, "हम सब सरकार बना रहे हैं। बिहार के लोगों ने 2020 की तुलना में भारी मतदान किया है। लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है। हम चुनाव जीत रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता काउंटिंग सेंटर पर मौजूद हैं। प्रशासन अगर अपनी लिमिट क्रॉस करेगा, किसी के इशारे पर काम करेगा तो जनता करारा जवाब देगी।''

  • 3:19 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    कुटुंबा सीट पर है आसान नहीं कांग्रेस की राह

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुटुंबा सीट की लड़ाई बेहद अहम रहने वाली है। यहां लगातार 2 बार से कांग्रेस पार्टी को जीत मिल रही है। हालांकि, इस बार यहां कांग्रेस की राह आसान नहीं होने वाली है। कुटुंबा में महागठबंधन ने मौजूदा विधायक राजेश कुमार को कांग्रेस के सिंबल पर टिकट दिया है। वहीं, एनडीए ने HAM के ललन राम को मैदान में उतारा है। जन सुराज के उम्मीदवार श्याम बली सिंह भी यहां से तेल ठोक रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है।

  • 3:12 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    किसका होगा बिहार?

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले सभी दलों के नेताओं का हार्ट रेट बढ़ा हुआ है। चुनाव की गिनती कुछ ही घंटों में शुरू होने वाली है। मतों की गिनती से पहले तेजस्वी यादव अपने सभी सहयोगियों का साथ बैठक कर चुके हैं। बिहार को लेकर जिस तरह के एग्जिल पोल सामने आए हैं उसमें एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। फिलहाल, नतीजों का इंतजार है और महागठबंधन के नेताओं ने एग्जिल पोल को खारिज किया है। रिपोर्ट देखिए।  

  • 3:06 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    'जनता आरजेडी के जंगल राज को नहीं भूली है'

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। बिहार की जनता आरजेडी के 'जंगल राज' को नहीं भूली है। गुंडा राज के चलते बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता आरजेडी और समाजवादी पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी।"

  • 3:00 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    जानें रघुनाथपुर विधानसभा सीट का हाल

    बिहार की रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का वर्चस्व रहा है। यह सीट सीवान जिले में आती है। खास बात यह है कि इस बार रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आरजेडी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। रघुनाथपुर सीट से जेडीयू के उम्मीदवार विकास कुमार सिंह चुनावी मैदान में हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से इस सीट पर राहुल कीर्ति चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर चुनावी मुकाबला जेडीयू और आरजेडी के बीच है।

  • 2:55 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    बिहार में NDA या INDI कौन बनेगा विजेता?

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए हुई वोटिंग के बाद अब मतगणना कुछ ही घंटों में शुरू होने वाली है। जीत किसे मिलेगी ये तो तय नहीं है लेकिन लड्डू, फूलों की माला तैयार है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं और जेडी(यू) और बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ एनडीए को भारी बहुमत मिल सकता है। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन का असर बिहार चुनाव में कितना नजर आता है।

    क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

  • 2:49 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    'जब EVM खुलेंगी, तो जनता का जादू दिखेगा'

    बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जन सुराज के प्रवक्ता विवेक कुमार ने कहा, ''हमें पूरा विश्वास है कि 30-35 सालों में पहली बार बिहार की जनता जीत रही है। जिस राज्य में हमेशा जाति और धर्म के आधार पर वोट पड़ते रहे हैं, वहां 40 सालों में पहली बार सरकार ने अपना खजाना खोला। इतना डर ​​था कि अगर हम (सरकार) काम नहीं करेंगे और खजाना नहीं खोलेंगे, तो लोग नए विकल्प को वोट देंगे। एग्जिट पोल सब फर्जी हैं। जब ईवीएम खुलेंगी, तो आपको जनता का जादू दिखेगा।

  • 2:40 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    क्या बोले CPI(M-L) नेता दीपांकर भट्टाचार्य?

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आने वाले नतीजों से पहले CPI(M-L)  नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, "इस बार का चुनाव हमने देखा कि एक बाधा दौड़ थी, इस बार हमने देखा कि जिन भी लोगों ने अपना नाम वोटर लिस्ट में बचा लिया वो सभी मतदान के लिए आए। एक अन्य बाधा ये है कि सही तरीके से मतगणना हो। जो जनादेश आ गया है उसे आने दिया जाए। हमारे तमाम संगठन ने आपस में बात की है। हमारे सारे कार्यकर्ता तैयार हैं। मुस्तैदी के साथ दिनभर लोग मतगणना केंद्रों पर रहेंगे। चुनाव आयोग को सुनिश्चित करना चाहिए कि मतगणना साफ सुथरे-तरीके से हो।"

  • 2:33 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    JDU का मजबूत गढ़ है फुलवारी सीट

    बिहार की फुलवारी विधानसभा सीट हॉट सीट मानी जाती है। इस सीट से जेडीयू के श्याम रजक मैदान में हैं। वहीं CPI(M-L) के उम्मीदवार महागठबंधन की ओर से ताल ठोक रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आजमा रही प्रशांत किशोर की नई नवेली पार्टी जन सुराज के टिकट पर शशिकांत प्रसाद चुनाव मैदान में हैं। फुलवारी का मुकाबला इसलिए दिलचस्प है कि श्याम रजक इस सीट से 6 बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार क्या श्याम रजक फिर इस सीट पर जीत का परचम लहरा पाएंगे, यह कुछ देर में साफ हो जाएगा।

  • 2:26 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    एग्जिट पोल पर क्या बोले तेज प्रताप?

    बिहार में वोटों की गिनती से पहले तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही गई है। इस बीच, जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने एग्जिट पोल के इन अनुमानों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है क्योंकि कुछ भी हो सकता है। तेज प्रताप ने कहा, "मुझे एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है। हम यह नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा...देखते हैं क्या होता है।"

    पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

  • 2:18 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

    बिहार चुनाव में मतदान के बाद सभी की नजरें आज होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य के 46 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। गिनती शुरू होने पर आधे घंटे के बाद चुनाव रुझान सामने आने लगेंगे। 243 सीटों के लिए मतगणना प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए हर मतगणना हॉल में 14 और अन्य एक टेबल की व्यवस्था की गई है। 14 टेबल पर ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि किसी भी प्रकार की नारेबाजी और विजय जुलूस को लेकर भी मनाही की गई है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

  • 2:10 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    नए EXIT POLL में NDA को कितनी सीट?

    एक्सिस माय इंडिया एक्जिट पोल ने बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल का आंकड़ा जारी किया है। इस आंकड़े को देखें तो बिहार में एनडीए सरकार बनती दिख रही है। एनडीए को जहां 147 से 167 सीटें आ सकती हैं वहीं महागठबंधन के खाते में 70 से 90 सीटें जाती दिख रही हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, अन्य के खाते में 0 से 5 सीटें जा रही हैं। बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। 

  • 2:02 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    अमौर विधानसभा सीट पर है खास नजर

    बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को अमौर विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई थी। पूर्णिया जिले की इस मुस्लिम बहुल सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। इस सीट पर जातिगत समीकरण के साथ-साथ विकास के मुद्दे निर्णायक साबित हो सकते हैं। अमौर विधानसभा सीट पर 3 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट से JDU ने साबिर अली को चुनावी मैदान में उतारा है। AIMIM की ओर से अख्तरुल ईमान ने चुनाव लड़ा है और कांग्रेस की ओर से इस सीट पर अब्दुल जलील मस्तान ताल ठोक रहे हैं।  इस सीट पर पिछली बार AIMIM ने जीत दर्ज की थी।

  • 1:55 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    कांग्रेस सांसद ने कर दिया बड़ा दावा

    बिहार चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा, "बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इन 20 सालों में बिहार को बर्बाद कर दिया है। क्या आप 10,000 रुपये देकर रोजगार दे सकते हैं? बिहार के लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, क्योंकि वो राज्य में बदलाव चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।" 

     

  • 1:47 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    इमामगंज विधानसभा सीट में कौन मारेगा बाजी?

    बिहार में हुए विधानसभा चुनाव को दौरान इमामगंज  विधानसभा सीट को लेकर खूब चर्चा रही है। इस सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। यह सीट गया जिले में आती है और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2020 में जीतन राम मांझी ने इस सीट से जीत हासिल की थी। इस विधानसभा सीट से एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की दीपा मांझी चुनाव मैदान में हैं। दीपा, जीतन राम मांझी की बहू हैं। राष्ट्रीय जनता दल की ओर रितु प्रिया चौधरी मैदान में ताल ठोक रही है। प्रशांत किशोर की जन सुराज से अजीत कुमार ने यहां पूरी ताकत लगाई है। इस सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प है। अब नतीजों का इंतजार है कि आखिर इस सीट पर जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है।

  • 1:38 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    तेज प्रताप यादव ने किसे कहा 'फालतू आदमी'

    जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, "मैंने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं अच्छी हैं।" राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बयान पर उन्होंने कहा, "वह 'फालतू आदमी' हैं, उनकी बातों का कोई मतलब नहीं है।" बता दें कि, नतीजों से पहले सुनील सिंह ने मतगणना में गड़बड़ी पर 'नेपाल जैसा नजारा' दिखाने की की चेतावनी को भड़काऊ भाषण माना गया है। इस बयान को संज्ञान में लेते हुए, बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने RJD नेता सुनील सिंह के खिलाफ FIR (प्राथमिकी) दर्ज करने का आदेश दिया है। DGP ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि है और किसी को भी अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

  • 1:31 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    कब, कहां-कैसे देखें बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे?

    बिहार में हुए चुनावी समय की आखिरी घड़ी आ गई है। अब कुछ ही घंटों का समय बाकी है। इंडिया टीवी चुनाव रिजल्ट का लाइव अपडेट लगातार देता रहेगा। इतना ही नहीं, आपको बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी कई रिपोर्ट्स मिलेंगी, जिनके जरिए आप यह समझ पाएंगे कि आखिर चुनाव के जो नतीजे रहे हैं वह किन कारणों से हैं। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर किसकी जीत होगी या कौन हारेगा, इसका फैसला 14 नवंबर को तय हो जाएगा। आप विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कब और कहां देख सकते हैं इसकी डिटेल जानकारी हम आपको दे रहे हैं।

    क्लिक कर जानें कब, कहां-कैसे देखें बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे

  • 1:22 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    India Tv-Matrize Exit Poll: बिहार में NDA को 147-167 सीटों का अनुमान

    इंडिया टीवी-Matrize एग्ज़िट पोल के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अपनी सत्ता बरकरार रखने में कामयाब हो सकते हैं। 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान है जो कि बहुमत हासिल करने के जादुई आंकड़े 122 से कहीं ज़्यादा है। इस एग्जिट पोल के अनुसार महागठबंधन केवल 70-90 सीटों के दायरे में सिमट सकता है।

  • 1:15 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    बिहार चुनाव में 'एक्सिस माय इंडिया' के एग्जिट पोल में NDA को बढ़त

    'एक्सिस माय इंडिया' ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी अपने 'एग्जिट पोल' में NDA को बढ़त मिलने की संभावना जताई है। अनुमान के अनुसार NDA को 243 सदस्यीय विधानसभा में 43 प्रतिशत वोट के साथ 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट के साथ 98 से 118 सीटें हासिल हो सकती हैं।

  • 1:08 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    तेजू भैया-तेजस्वी की सीट पर क्या होने वाला है?

    बिहार में कौन सी पार्टी किस नंबर पर है। क्या नीतीश कितने नंबर 1 हो रहे हैं या नंबर 2, बीजेपी कहां है, तेजस्वी कितने नंबर पर हैं और क्या राहुल की पार्टी निचले पायदान पर होगी। क्या इस बार चिराग पासवान का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। कास्ट के हिसाब से कौन बाजी मार रहा है। चलिए यह भी जानतें हैं कि किन सीटों पर बाहुबलियों का दबदबा है, जो खानदानी सीटें हैं वहां कौन जीत रहा है। 

  • 1:00 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    जमुई विधानसभा सीट पर दिलचस्प है मुकाबला

    बिहार के जमुई में इस बार हुए विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। श्रेयसी सिंह (भाजपा), मोहम्मद शमशाद आलम (राजद) और अनिल प्रसाद साह (जन सुराज पार्टी) के बीच यहां बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस सीट पर महागठबंधन और NDA ने पूरी ताकत झोंकी है। जमुई विधानसभा बिहाक की हॉट सीट के रूप में जानी जाती है। 

  • 12:54 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से 8.8 प्रतिशत ज्यादा

    बिहार में संपन्न विधानसभा चुनाव में कुल 66.91 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से महिलाओं ने पुरूषों की तुलना में अधिक मतदान किया। चुनाव आयोग के अनुसार 243 सीटों पर 66.91 फीसदी मतदान हुआ जिसमें 62.8 प्रतिशत पुरुषों ने जबकि 71.6 फीसदी महिलाओं ने वोट डाला।

  • 12:46 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    VIP प्रमुख मुकेश सहनी क्या बोले?

    बिहार में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर मतों की गिनती से पहले VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने, "हम लोग पूरे बिहार में घूमे हैं। हमने जनता का मूड देखा है, स्पष्ट है कि हम (महागठबंधन) लोग अच्छे आंकड़ों के साथ सरकार बना रहे हैं। 18 तारीख को कहां क्या तैयारी होगी इस पर भी हमने चर्चा कर ली है। भाजपा के लोगों को हमने पहले ही 'मछली-भात' भोज का निमंत्रण दे दिया है क्योंकि उन्हें बहुत तकलीफ है और उसकी भी व्यवस्था हमें करनी है।"

  • 12:38 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    तो क्या प्रशांत किशोर छोड़ देंगे राजनीति?

    बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर हुए चुनाव के बाद अब मतगणना की बारी है। रिजल्ट से पहले तमाम एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है और महागठबंधन बहुमत से दूर है। चुनावी रणनीतिकार और चुनाव के दौरान अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए चर्चित रहे प्रशांत किशोर ने चुनाव के दौरान बिहार को लेकर बड़ा दावा करते हुए अपने राजनीतिक भविष्य को ही दांव पर लगा दिया है। प्रशांत किशोर ने ताल ठोकर कहा था कि जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलने वाली हैं और अगर नीतीश कुमार की पार्टी को इससे ज्यादा सीटें मिलीं तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

    पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

  • 12:30 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    भाजपा सांसद ने किया जीत का दावा

    बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब इंतजार नतीजों का है। नतीजों से पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय जायसवाल ने कहा, "भारी बहुमत के साथ NDA की सरकार बनेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है। जिस प्रकार का वोटिंग पैटर्न हमने देखा वह ऐतिहासिक था और वह इस NDA सरकार के लिए था।" राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि वो नेता प्रतिपक्ष के रूप में शपथ ले सकते हैं।

     

  • 12:23 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में किया ज्यादा मतदान

    बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने एक बार फिर मतदान में बढ़त बनाई है और राज्य के सात जिलों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 14 प्रतिशत या उससे अधिक बढ़त के साथ मतदान किया, जबकि 10 अन्य जिलों में यह अंतर 10 प्रतिशत से अधिक रहा। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है। पटना राज्य का एकमात्र जिला रहा, जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत महिलाओं से अधिक दर्ज किया गया।

  • 12:17 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    क्या बोले कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु?

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने से पहले कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा, "हम सभी को विश्वास है कि बिहार की जनता महागठबंधन को अपना आशीर्वाद देगी। हम ऐसा इसलिए महसूस करते हैं क्योंकि जब इतना अधिक मतदान हुआ है, तो हम मानते हैं कि यह बदलाव का संकेत है। क्योंकि सरकार ने किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर काम नहीं किया है। इसने रोजगार पर काम नहीं किया है, इसने शिक्षा पर काम नहीं किया है, इसने स्वास्थ्य पर काम नहीं किया है, इसने सुरक्षा पर काम नहीं किया है। लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर निकले हैं। हमें विश्वास है कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं।"

  • 12:09 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    243 रिटर्निंग ऑफिसर की देखरेख में होगी वोटों की काउंटिंग

    चुनाव आयोन ने बिहार में सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की व्यवस्था की है। मतगणना 243 रिटर्निंग ऑफिसर (RO) की देखरेख में होगी, जिनके साथ 243 मतगणना पर्यवेक्षक और उम्मीदवार या उनके एजेंट मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 4,372 मतगणना टेबल स्थापित की गई हैं। प्रत्येक पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक और माइक्रो-ऑब्जर्वर होंगे। उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक मतगणना एजेंट भी पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

  • 12:05 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हुआ रिकॉर्डतोड़ मतदान

    भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया, जिसमें 67.13% मतदान हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग का यह एक रिकॉर्ड है। चुनाव आयोग ने 14 नवंबर, 2025 को होने वाली मतगणना प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए भी सभी इंतजाम कर लिए हैं।

  • 12:02 AM (IST) Posted by Amit Mishra

    बिहार चुनाव की काउंटिंग सुबह 8:00 बजे शुरू होगी

    बिहार विधानसभा का चुनाव कौन जीतेगा, इसका खुलासा कुछ घंटे में हो जाएगा। चुनाव की काउंटिंग सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। उसके बाद सुबह 8:30 बजे ईवीएम की गिनती शुरू होगी। डाक मतपत्रों की गिनती RO/ARO द्वारा उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की उपस्थिति में की जाएगी।