1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Election Result 2025: नीतीश के साथ ऐसा हुआ तो क्या प्रशांत किशोर छोड़ देंगे राजनीति, जानें क्या कहा था?

Bihar Election Result 2025: नीतीश के साथ ऐसा हुआ तो क्या प्रशांत किशोर छोड़ देंगे राजनीति, जानें क्या कहा था?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 13, 2025 11:55 pm IST,  Updated : Nov 14, 2025 12:24 pm IST

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए हुए मतदान के बाद अब बारी मतों की गिनती और रिजल्ट की है। इसमें एक ये बात देखने वाली होगी कि अगर नीतीश कुमार की जदयू 25 से ज्यादा सीटें जीत जाएगी तो प्रशांत किशोर राजनीति छोड़ देंगे।

प्रशांत किशोर- India TV Hindi
प्रशांत किशोर Image Source : (JANSURAJ TWITTER)

बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर हुए चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हो चुके हैं और इस बार बंपर वोटिंग हुई है। अब मतगणना की बारी है, जो आज सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलती दिख रही है। रिजल्ट से पहले तमाम एग्जिट पोल्स का अनुमान है कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है और महागठबंधन बहुमत से दूर है। ऐसे में यदि एग्जिट पोल के रिजल्ट सच साबित होते हैं तो ना सिर्फ महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगेगा बल्कि बिहार में अपने लिए जगह तलाश रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के लिए भी मुश्किल हो सकती है। रूझानों में प्रशांत किशोर की जन सुराज का हाल बेहाल है। तो क्या ऐसे में प्रशांत किशोर अपनी बात पर कायम रह सकेंगे, जानिए उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान क्या कहा था?

प्रशांत किशोर ने कह दी थी बड़ी बात

चुनावी रणनीतिकार और चुनाव के दौरान अपनी सटीक भविष्यवाणियों के लिए चर्चित रहे प्रशांत किशोर ने चुनाव के दौरान बिहार को लेकर बड़ा दावा करते हुए अपने राजनीतिक भविष्य को ही दांव पर लगा दिया है। क्योंकि प्रशांत किशोर ने कभी पूरे विश्वास के साथ यह तो दावा नहीं किया कि जन सुराज की ही सरकार बनेगी पर ताल ठोककर ये कहा कि, जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलने वाली हैं और यदि नीतीश कुमार की पार्टी को इससे ज्यादा सीटें मिलीं तो प्रशांत किशोर अपनी राजनीति छोड़ देंगे।

तो क्या शर्त हार जाएंगे पीके 

ज्यादा एग्जिट पोल्स में कहा गया है कि  भाजपा-जेडीयू की अगुवाई वाले गठबंधन को 150 से अधिक सीटें मिल रही हैं और जदयू को भाजपा से ज्यादा सीटें मिलेंगी। ऐसे में यदि अनुमान से 15-20 सीटें कम भी जेडीयू को मिलीं तो प्रशांत किशोर के सामने यह चुनौती होगी कि वह अपने बयान पर कायम रहते हुए राजनीति छोड़ने का ऐलान कर देंगे या फिर यूटर्न के लिए कोई नई दलील पेश करेंगे।

क्या कहा था प्रशांत किशोर ने?

प्रशांत किशोर ने कई टीवी इंटरव्यूज और जनसभाओं में जेडीयू को 25 से कम सीटें मिलने का दावा किया था और कहा था कि उससे ज्यादा सीटें आईं तो राजनीति छोड़ दूंगा। अब यदि यह सच नहीं हुआ तो क्या वह राजनीति छोड़ देंगे। इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'एनडीए की सरकार बिल्कुल नहीं आ रही है, लिखकर ले लीजिए और नीतीश कुमार नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नहीं होंगे, नया मुख्यमंत्री होगा। जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी। अगर आईं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। तो ऐसे में प्रशांत किशोर के लिए मुश्किल होने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।