PRASHANT KISHOR
-
बिहार में MLC चुनाव लड़ेगी जन सुराज पार्टी, प्रशांत किशोर बोले- 8 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान जल्द
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज तिरहुत शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़ेगी। पीके ने बुधवार को कहा कि पार्टी आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अगले 2-4 दिनों प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
बिहार | Sep 02, 2026 05:31 pm IST -
'मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी', विधायक के तौर पर शपथ लेने के बाद बोले प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने आज विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। बांकीपुर के विधायक के तौर पर शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मेरे लिए यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
बिहार | Aug 17, 2026 02:43 pm IST -
Advertisement
-
बांकीपुर में आभार जताने पहुंचे प्रशांत किशोर, जनता ने लड्डुओं से तौला; VIDEO में देखें
प्रशांत किशोर बांकीपुर पहुंचकर जीत के लिए लोगों का आभार जताया। इस दौरान जनता रोड में आयोजित सभा के दौरान समर्थकों ने उन्हें लड्डुओं से तौला।
बिहार | Aug 13, 2026 10:54 pm IST -
10 हजार युवाओं को नौकरी देंगे, PK ने मांगा बायोडाटा; छात्रों के प्रोटेस्ट पर बोले- "लाठी से आवाज दबने वाली नहीं"
प्रशांत किशोर ने क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कम से कम 10 हजार युवाओं को निजी नौकरी दिलाने का दावा करते हुए युवाओं से अपना बायोडाटा उनके कार्यालय में जमा करने को कहा।
बिहार | Aug 11, 2026 07:31 pm IST -
Advertisement
-
सुनेत्रा पवार और प्रशांत किशोर की मुलाकात पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- 'ये अजब किशोर की गजब कहानी'
सुनेत्रा पवार और प्रशांत किशोर की मुलाकात पर कांग्रेस नेता अतुल लोंढे ने तंज कसते हुए कहा है कि प्रशांत किशोर चुनाव लड़ते हैं भाजपा के खिलाफ लेकिन पॉलिटिकल स्ट्रेटजी बनाते हैं NCP (अजीत पवार) के साथ जो कि NDA की सहयोगी है।
महाराष्ट्र | Aug 07, 2026 03:51 pm IST -
प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से बंद कमरे में 6 घंटे क्या बात हुई? दोनों नेताओं ने साधी चुप्पी, अटकलें तेज
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त देने के कुछ दिनों बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर मुंबई पहुंचे। गुरुवार को उन्होंने एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ के साथ छह घंटे तक बंद कमरे में बैठक की।
राजनीति | Aug 07, 2026 12:59 pm IST -
Advertisement
-
बांकीपुर से जीत के बाद प्रशांत किशोर को क्या मिलेगा? सैलरी और सुविधाओं का पूरा हिसाब
Prashant Kishor पहली बार Bankipur से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने 19,324 वोटों से मैदान मार लिया। प्रशांत किशोर को एक विधायक के तौर पर वेतन के अलावा तमाम सुविधाएं भी मिलेंगी। देखिए उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी, कितना भत्ता मिलेगा और एक एमएलए के तौर पर वो किन सुविधाओं के हकदार होंगे।
ओरिजिनल | Aug 04, 2026 10:51 pm IST -
'अहंकार के खिलाफ जनता ने वोट दिया', बांकीपुर में मिली जीत के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू
अपने पहले इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में अहंकार के खिलाफ जनता ने वोट दिया है। यहां जाति से ऊपर उठकर वोटिंग हुई है।
बिहार | Aug 04, 2026 01:41 pm IST -
Advertisement
-
बांकीपुर सीट पर मिली प्रचंड जीत के बाद प्रशांत किशोर ने दी चेतावनी, घबराई JDU ने BJP को दी बड़ी नसीहत
बांकीपुर सीट से जनसुराज के फाउंडर प्रशांत किशोर ने भाजपा और राजद के उम्मीदवारों को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इसके बाद उन्होंने चेतावनी भी दी है। वहीं, जदयू ने भाजपा को बड़ी नसीहत दी।
राष्ट्रीय | Aug 04, 2026 10:24 am IST -
प्रशांत किशोर जीतते ही मुख्यमंत्री पर बोल रहे हमला, तो CM सम्राट चौधरी उन्हें कह रहे- 'बधाई हो'
बिहार के बांकीपुर में जीत के बाद जहां प्रशांत किशोर CM सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए दिखाई दिए तो वहीं, दूसरी ओर सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को जीत की बधाई दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
बिहार | Aug 03, 2026 08:01 pm IST -
Advertisement
-
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में कैसे हिला दिया भाजपा का 'अभेद्य' किला? यहां समझें PK की जीत का कारण
बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बांकीपुर से जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं कि PK ने बांकीपुर में भाजपा के 'अभेद्य' किले को कैसे ढाह दिया है।
Explainers | Aug 03, 2026 08:00 pm IST -
प्रशांत किशोर का डेब्यू में ही धमाका! बांकीपुर में किया बड़ा उलटफेर, भाजपा को 'जीत तय वाली सीट' पर ही हराया
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत हो गई है। जानकारी के अनुसार, प्रशांत किशोर ने BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को को 18,953 वोटों से हराया है।
बिहार | Aug 03, 2026 08:00 pm IST -
Advertisement
-
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत पर प्रशांत किशोर का पहला बयान, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत हो गई हैं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को हराया है। अब प्रशांत किशोर ने चुनाव परिणाम पर पहला रिएक्शन दिया है।
बिहार | Aug 03, 2026 07:59 pm IST -
"नीतीश कुमार ने 20 सालों में कभी प्रशासन का गलत इस्तेमाल नहीं किया", PK ने CM सम्राट चौधरी को घेरा
प्रशांत किशोर ने बांकीपुर से चुनाव जीतने का दावा करते हुए बिहार सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में कभी चुनाव जीतने के लिए प्रशासन का गलत इस्तेमाल नहीं किया।
बिहार | Aug 02, 2026 04:49 pm IST -
Advertisement
-
बांकीपुर और मांजलपुर में वोटिंग के दौरान भिड़े समर्थक, मारपीट और बवाल का देखें वीडियो
बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मांजलपुर सीट पर वोटिंग के दौरान के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं।
राजनीति | Jul 30, 2026 08:57 pm IST -
जन सुराज नेताओं की हिरासत पर भड़के PK, कहा- "बीजेपी के इशारे पर काम कर रही पुलिस, बांकीपुर से 200% जीत रहे"
बांकीपुर में जारी वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर ने पुलिस पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिना किसी स्पष्ट आरोप के हिरासत में रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रभावित करने के लिए की जा रही है।
बिहार | Jul 30, 2026 10:39 am IST -
Advertisement
-
"नीतीश कुमार का वीडियो फर्जी है, वो सामने आकर इसे दोहराएं", प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
एनडीए की ओर से जारी नीतीश कुमार के वीडियो को प्रशांत किशोर ने फर्जी और AI से तैयार किया गया बताया। उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार का असली वीडियो नहीं है।
बिहार | Jul 28, 2026 03:12 pm IST -
'बांकीपुर में वोटरों को प्रभावित करने के लिए जीविका दीदियों का इस्तेमाल कर रही है भाजपा', बोले प्रशांत किशोर
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए यह बताया कि भाजपा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए जीविका दीदियों का इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में निर्वाचन आयोग को चेतावनी देते हुए उन्होंने कार्यवाई करने की मांग की है
बिहार | Jul 26, 2026 03:53 pm IST -
प्रशांत किशोर के करीबी रवि नारायण सिंह के होटल पर इनकम टैक्स का छापा
प्रशांत किशोर के करीबी रवि नारायण सिंह के होटल में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। ये छापा किस मामले को लेकर पड़ा है। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बिहार | Jul 22, 2026 09:33 pm IST -
'केसी सिन्हा तो झांकी है, जमानत जब्त होना बाकी है', उपचुनाव से पहले पटना में प्रशांत किशोर के खिलाफ लगे पोस्टर
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले पटना में प्रशांत किशोर के खिलाफ पोस्टर लगने से सियासत गरमा गई है। पोस्टर में उन पर तंज कसा गया है। इसी बीच जन सुराज के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
बिहार | Jul 16, 2026 12:53 pm IST
- « Prev
- Next »