1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बांकीपुर और मांजलपुर में वोटिंग के दौरान भिड़े समर्थक, मारपीट और बवाल का देखें वीडियो

बांकीपुर और मांजलपुर में वोटिंग के दौरान भिड़े समर्थक, मारपीट और बवाल का देखें वीडियो

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Kajal Kumari
 Published : Jul 30, 2026 08:24 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 08:57 pm IST

बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मांजलपुर सीट पर वोटिंग के दौरान के कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थक एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं।

उपचुनाव की वोटिंग के बीच मारपीट- India TV Hindi
उपचुनाव की वोटिंग के बीच मारपीट

Highlights

  • बांकीपुर और मांजलपुर में उपचुनाव
  • वोटिंग के दौरान मारपीट
  • बांकीपुर में भिड़े भाजपा और जन सुराज समर्थक

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान वोटिंग के अंतिम समय में पटना के एएन कॉलेज स्थित एक मतदान केंद्र के पास भाजपा और जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई। इस दौरान प्रशांत किशोर भी वहां मौजूद थे। बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत ही हस्तक्षेप किया और दोनों पक्ष के कार्यकर्ताओं को अलग कर मामले को शांत किया।बता दें कि पटना के बांकीपुर में शाम 6 बजे तक सिर्फ 34.30 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

मांजलपुर में भी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

वडोदरा की मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान अलवा नाका इलाके में उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी हुई, जिससे कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, मतदान प्रक्रिया जारी रही और पुलिस व चुनाव प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

देखें वीडियो

जानकारी के अनुसार, मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क करने अलवा नाका पहुंचे थे। इस दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए, जिसके बाद माहौल और गर्म हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण रखा। घटना के बावजूद मतदान प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के जारी रही तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और चुनाव प्रशासन लगातार निगरानी करता रहा।

दतिया सीट पर हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

दतिया विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग के बारे में चुनाव आयोग के संयुक्त CEO राम प्रताप सिंह जादौन ने कहा, "दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग आज पूरी हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सभी पोलिंग स्टेशनों पर तय समय के अंदर वोटिंग खत्म हो गई और कहीं भी वोटिंग का समय बढ़ाने की ज़रूरत नहीं पड़ी..."

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत