A
Hindi News बिहार Chunav Manch: बिहार का 'Y' फैक्टर, यादव बेल्ट में कितनी टक्कर? जानिए क्या बोले बीजेपी के रामकृपाल यादव?

Chunav Manch: बिहार का 'Y' फैक्टर, यादव बेल्ट में कितनी टक्कर? जानिए क्या बोले बीजेपी के रामकृपाल यादव?

दानापुर विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने लालू परिवार पर हमला बोला है। रामकृपाल यादव ने कहा कि लालू परिवार में सत्ता हथियाने की होड़ चल रही है। इसलिए आपसी परिवार में कलह मची हुई है।

बीजेपी नेता रामकृपाल यादव- India TV Hindi Image Source : INDIA TV बीजेपी नेता रामकृपाल यादव

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी अपना खास शो चुनाव मंच लेकर आया है। इस मंच पर बिहार भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं दानापुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने इंडिया टीवी के सवालों के जवाब दिए। इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर बोलते हुए दानापुर से बीजेपी के उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने कहा कि दानापुर में पिछले पांच सालों से कोई विकास नहीं हुआ है। इसलिए पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी है कि यहां से चुनाव लड़िए और यहां के विकास कार्य में बदलाव कीजिए।

लालू परिवार में सत्ता हथियाने की होड़

रामकृपाल यादव ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग असहज हैं, सत्ता हथियाने की होड़ चल रही है। इसलिए आपसी परिवार में कलह मची हुई है। ये लोग आपस में ही उलझे हुए हैं। जनता इनके लिए प्रमुख मुद्दा नहीं है। रामकृपाल यादव ने कहा कि जब लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला में फंसे तब वह अपने को बचाने में ही लगे रहे। 

लालू परिवार ने यादव समुदाय के लिए कुछ नहीं किया

दानापुर से बीजेपी के उम्मीदवार ने यादव फैक्टर पर बोलते हुए कहा कि लालू परिवार ने यादव समुदाय के लिए कुछ खास नहीं किया है। सिर्फ परिवार के इर्द-गिर्द ही उनकी राजनीति घूमती रही है। इन्हीं सब चीजों को देखते हुए यादव समुदाय के लोग अब बीजेपी के साथ आ रहे हैं।

दाल-भात खाओ और सो जाओ... 20 साल पहले ये था

रामकृपाल यादव ने लालू राज के जंगलराज में कहा कि 20 साल पहले उनका (RJD) कोई विकास ही नहीं था। तब सिर्फ ये था कि दाल-भात खाओ और सो जाओ...। बिहार में विकास तब हुआ है, जब सत्ता से लालू प्रसाद यावद की सरकार गई है। बिहार में एनडीए की सरकार आने के बाद एक विजन के तहत काम हुआ है। यहां की सड़कें, एयरपोर्ट और आम जनमानस तक विकास पहुंचाया गया है।

मीसा भारती मेरी बेटी की तरह- रामकृपाल

दानापुर से बीजेपी के उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने कहा कि मीसा भारती मेरी बेटी की तरह है, उसने मुझे अपना चाचा कहा है। हम दोनों के बीच राजनीतिक लड़ाई चलती रहेगी। लालू परिवार टूट रहा है, इसलिए मुझे दु:ख है। वहां सिर्फ सत्ता के लोभी लोग हैं।