1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार में अबकी बार, कौन बनाएगा सरकार? देखें इंडिया टीवी का चुनाव मंच LIVE

बिहार में अबकी बार, कौन बनाएगा सरकार? देखें इंडिया टीवी का चुनाव मंच LIVE

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Oct 17, 2025 09:38 am IST,  Updated : Oct 17, 2025 03:03 pm IST

इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। नेता अपनी पार्टी और सीट बंटवारे समेत तमाम मुद्दे पर राय रखेंगे।

इंडिया टीवी चुनाव मंच- India TV Hindi
इंडिया टीवी चुनाव मंच Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्लीः बिहार में चुनाव से पहले आज इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर दिग्गजों का जमावड़ा होगा। चुनावी मंच पर कई बड़े नेता चुनावी मुद्दों पर इंडिया टीवी के सवालों का जवाब दिया। दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अच्छा नेतृत्व दिया है। लंबे समय से सीएम रहने के बावजूद प्रदेश में कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। 

आरजेडी पर साधा निशाना

बीजेपी नेता दिलीप ने आरजेडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में पहले नरसंहार होता था। पहले CM आवास से अपहरण का फैसला होता था। बदलाव बोला नहीं, नजर आता है। आज महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। महिला घर की शोभा नहीं, बिहार और देश चलाएंगी। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में 2 करोड़ 70 लाख परिवार हैं। सभी को नौकरी देने के लिए करीब 13 लाख करोड़ चाहिए। बिहार का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़। केजरीवाल-बघेल जैसे लोग बिहार में नहीं चलने वाले। राहुल गांधी SIR का तमाशा करने बिहार आए थे। 

नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा एनडीएः मनीज तिवारी

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हम तो गिलहरी की भूमिका में हैं। हम तो बिहार के लाला हैं। हमारे लिए बिहार सबसे ऊपर है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम कौन होगा NDA के बहुमत के बाद तय होगा। 

विकास के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए

मनोज तिवारी ने कहा कि विकास के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। इस बार दिल्ली में धूम-धाम से छठ पूजा होगी। इस बार भोजपुर में 22 की 22 सीट जीतेंगे। विकास के नाम पर जनता वोट करेगी। 60 लाख लोगों को पीएम आवास मिला। 

सांसद पप्पू यादव बोले- नेताओं से अच्छे जानवर

 इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज की राजनीति में सिर्फ हिंदू-मुसलमान है। 10 से 12 करोड़ में टिकट की बिक्री हो रही है। नेता से अच्छे जानवर हैं। मैं बिहार का बेटा और सेवक हूं। बाढ़ में मैंने हर घर को अपना समझ के मदद की। कोरोना में मदद से पहले किसी की जाति नहीं पूछी। लोगों को रेस्पेक्ट देना मेरा संस्कार है। मेरे सबसे अच्छे रिश्ते हैं। किसी का टिकट नहीं चाहिए।

रामकृपाल ने लालू यादव के परिवार पर साधा निशाना

इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि 9 वीं बार लगातार चुनाव लड़ रहा हूं। दानापुर में कोई काम नहीं हुआ। बिहार में पहले कोई शाम 5 बजे के बाद बाहर नहीं निकलता था। तेजस्वी की बात पर किसी को भरोसा नहीं। लालू के परिवार में कलह ही कलह है। जो घर नहीं संभाल सकता वो बिहार क्या संभालेगा। तेज प्रताप साजिश का शिकार हुए। लालू परिवार में सत्ता हथियाने की होड़ है। 

 शाहनवाज हुसैन ने आरजेडी पर साधा निशाना तो सिद्दीकी ने दिया ये जवाब

इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी मुस्लिमों को आगे नहीं बढ़ाती। उन्होंने कहा कि एनडीए ने पांच मुस्लिम नेताओं को टिकट दिया है। वहीं, ध्रुवीकरण के सवाल पर आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बीजेपी पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि बीजेपी की केंद्र और राज्य में सरकार है। उन्होंने कहा कि किसी समाज के प्रति द्वेष नहीं रखना चाहिए। दूसरे धर्मों का सम्मान करना चाहिए। 

बिहार में नामांकन की आखिरी तारीख आज

बता दें कि बिहार में दो चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। एनडीए ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। जबकि महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारा ही नहीं हुआ है जबकि पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख आज है। बीजेपी-जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि चिराग पासवान की पार्टी 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जीतन राम मांझी की पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 6-6 सीटों पर लड़ रही है। महागठबंधन में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कांग्रेस और आरजेडी कितने सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत