1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Chunav Manch: किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही NDA? बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बता दिया वो नाम

Chunav Manch: किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही NDA? बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बता दिया वो नाम

 Published : Oct 17, 2025 10:10 am IST,  Updated : Oct 17, 2025 12:32 pm IST

इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर बोलते हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज के युवाओं को लालू प्रसाद यादव के जंगलराज के बारे में नहीं पता है। पहले फिरौती और गुंडागर्दी का फैसला सीएम हाउस पर होता था।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल- India TV Hindi
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल Image Source : INDIA TV

Chunav Manch: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी अपना खास शो चुनाव मंच लेकर आया है। इस मंच पर बिहार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इंडिया टीवी के सवालों के जवाब दिए। इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर बोलते हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि विकसित बिहार का सपना, एनडीए पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में वह (NDA) चुनाव लड़ रहे हैं।

लालू के जंगलराज पर बोले बिहार बीजेपी अध्यक्ष

लालू प्रसाद यादव के जंगलराज के बारे में बोलते हुए जायसवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को वो दौर नहीं पता है। लोगों को एक साथ मार दिया जाता था। अपहरण और फिरौती होती थी। इसका फैसला सीएम आवास पर होता था। सड़कों की हालत खराब थी। आज बिहार की सड़कें बदल गईं हैं। नितिन गडकरी और पीएम मोदी के नेतृत्व में ये सब सड़कों का बदलाव हुआ है।

बिहार में महिलाओं को दिया जा रहा उनका हक

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में महिलाएं अपना हक मांग रही हैं। महिला आरक्षण के बाद से बिहार में बहनें अपने हक से नौकरी मांग रही हैं और उन्हें वह हक दिया जा रहा है। बिहार में जो योजनाएं चल रही हैं, वह पहले से चल रही हैं।

चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए तेजस्वी

तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि वह चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। तेजस्वी ने गलती से सरकारी नौकर बोल दिया, उन्हें रोजगार बोलना था। उनका ये सिर्फ चुनावी वादा है कि वह हर घर को एक सरकारी नौकरी देंगे। 

पूरे दमखम से चुनाव लड़ रहीं NDA की पांचों पार्टियां

बीजेपी अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि इस बार एनडीए चुनाव लड़ रही है। एनडीए की पांचों पार्टियां पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव में हम बहुत अच्छा करने वाले हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।