Chunav Manch: 'लालटेन युग से LED युग में पहुंच गया बिहार', इंडिया टीवी पर बोले बीजेपी नेता नितिन नवीन
बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कहा कि नीतीश का विजन अपने आप में सबसे अलग है। वह सौभाग्यशाली हैं कि पिछले 3-4 साल से मंत्री के रूप में उन्होंने उनके साथ काम किया है।
Chunav Manch: बिहार भाजपा के दिग्गज नेता एवं मंत्री नितिन नवीन इंडिया टीवी के खास शो चुनाव मंच पर पहुंचे। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नितिन नवीन से इंडिया टीवी ने तीखे सवाल किए। नितिन नवीन ने कहा कि तेजस्वी के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र को सड़क से सड़क नीतीश कुमार सरकार ने ही जोड़ा है।
घर से नहीं निकलती माताएं और बहनें
जंगलराज को याद करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि पहले के समय में अंधेरा होते मां-बहन घर में रहना पसंद करती थी। अंधेरे में घर से निकलने की हिम्मत नहीं होती थी। बिहार आज विकास की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। पहले अपहरणकर्ता सरकार के दरबार में नजर आता था। बिहार लालटेन युग से LED युग में पहुंच गया है।
महिलाओं को रोजगार मिलने से विपक्ष को पीड़ा
नितिन नवीन ने कहा कि आज बिहार बदल रहा है। महिलाओं को रोजगार मिलने से विपक्ष को पीड़ा हुई है। BJP काम के आधार पर जनता के बीच जा रही है। NDA का काम बोलता है, विपक्ष का कारनामा सिर्फ हल्ला मचाना है। चारा घोटाले की जांच कांग्रेस सरकार में शुरू हुई है।
SIR मुद्दे पर खुल कर बोले नितिन नवीन
बीजेपी नेता ने कहा कि गरीब जनता का पैसा ठगने वाला जेल जाएगा। वोट के सत्यापन से विपक्ष के लोग डर क्यों रहे हैं। एसआईआर पर बोलते हुए नवीन ने कहा कि जनता का वोट पूरी तरह से सुरक्षित है। हर नेता को अपनी पार्टी को विस्तार करने का अधिकार है।
जानिए प्रशांत किशोर को लेकर क्या बोले नितिन नवीन?
प्रशांत किशोर की नई पार्ट जन सुराज के चुनाव लड़ने को लेकर नितिन नवीन ने कहा कि उन्होंने खुद मैदान छोड़ दिया। मैनेजमेंट अलग होता है। जनता के बीच संघर्ष अलग होता है। राजनीति सिर्फ बयान से नहीं, कर्म भी करनी होती है।
200+ सीटे जीतेगी NDA- नितिन नवीन
बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कहा कि जब चुनाव परिणाम आएंगे तो NDA गठबंधन 200+ सीटें जीतेगा। बिहार में एक बार फिर एनडीए की ही सरकार बनेगी।
| चुनाव मंच से जुड़ी अन्य खबरें |
| बिहार में अबकी बार, कौन बनाएगा सरकार? देखें इंडिया टीवी का चुनाव मंच LIVE |
