A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Darbhanga Election Result: काले लिबास में दिखने वाली पुष्पम प्रिया को दरभंगा में कितने वोट मिले? जानें किस नंबर पर रहीं?

Darbhanga Election Result: काले लिबास में दिखने वाली पुष्पम प्रिया को दरभंगा में कितने वोट मिले? जानें किस नंबर पर रहीं?

बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद अब मतों की गिनती जारी है। इस बीच दरभंगा विधानसभा सीट पर भी मतगणना हो रही है। आइये जानते हैं कि यहां से चुनाव लड़ रही पुष्पम प्रिया को कितने वोट मिले हैं।

पुष्पम प्रिया।- India TV Hindi
Image Source : FB/PUSHPAM PRIYA CHOUDHARY पुष्पम प्रिया।

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ चुके हैं। बीजेपी और जेडीयू की अगुआई वाले एनडीए गठबंधन ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय हो चुका है। चुनाव के दौरान काले लिबास में चुनाव प्रचार करते हुए दिखने वाली पुष्पम प्रिया भी काफी चर्चा में रही थीं। पुष्पम प्रिया ने बिहार की दरभंगा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा। हालांकि, उन्हें करारी हार झेलनी पड़ी है। वह शुरुआती रुझान में ही काफी पीछे चल रही थीं और उनकी हार तय दिख रही थी।

दरभंगा सीट पर किसे कितने वोट?

दरभंगा सीट की बात करें तो यहां पुष्पम प्रिया ने द प्लूरल्स पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ा। पुष्पम प्रिया को 1403 वोट मिले और उन्हें 96050 वोट के अंतर से हार झेलनी पड़ी। वहीं, अन्य प्रमुख नेताओं की बात करें तो दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी को 97453 वोट मिले और वह यहां के नए विधायक चुने हए हैं। इस सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उमेश सहनी, संजय सरावगी को टक्कर देते नजर आए। उमेश सहनी को 72860 वोट मिले। हालांकि, उन्हें 24593 वोट से हार झेलनी पड़ी। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार राकेश कुमार मिश्रा तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 11758 वोट मिले। वहीं, 1468 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

दरभंगा सीट के ताजा आंकड़े यहां देखें

बिहार में दो चरण में हुआ मतदान

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हुआ। दोनों चरणों का संयुक्त मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है।

यह भी पढ़ें-

Chanpatia Election Result: यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप को चनपटिया सीट पर अब तक कितने वोट मिले, जानें किस नंबर पर हैं?

Karakat Election Result: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को काराकाट में अब तक कितने वोट मिले?