1. Hindi News
  2. बिहार
  3. MLC चुनाव में अनंत सिंह ने दिखाए बागी तेवर, JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- 'मैं पार्टी से नहीं, नीरज से नाराज'

MLC चुनाव में अनंत सिंह ने दिखाए बागी तेवर, JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- 'मैं पार्टी से नहीं, नीरज से नाराज'

मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव में पार्टी नेता नीरज कुमार का खुलकर विरोध करने का ऐलान किया है।

जेडीयू विधायक अनंत सिंह- India TV Hindi
Image Source : ANI जेडीयू विधायक अनंत सिंह

पटनाः बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव में जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार नीरज के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि जेडीयू उम्मीदवार नीरज का विरोध करेंगे और अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। अनुज सिंह हमारे उम्मीदवार हैं और उनकी चुनाव में मदद भी करेंगे। उन्होंने कहा कि वे नीरज कुमार को हराने के लिए अपनी पूरी राजनीतिक ताकत लगा देंगे।

जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की हार तयः अनंत

जेडीयू की ओरिएंटेशन मीटिंग में शामिल न होने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि मैं पार्टी से नाराज नहीं हूं। थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन यह गुस्सा नहीं है..."। MLC चुनावों पर उन्होंने कहा, "अनुज सिंह हमारे उम्मीदवार हैं और हम अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। हम जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करेंगे। उन्होंने दावा किया कि एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की हार तय है। वे इसे सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

 

नीरज कुमार ने हमेशा मेरा विरोध किया है

अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने उन सभी विधानसभा चुनावों में उनका विरोध किया था, जिनमें वे चुनाव लड़े थे। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार के विरोध के कारण ही उन्हें 2015 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ना पड़ा था।  

बता दें कि जेडीयू ने शुक्रवार को पटना में पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (MLC) के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद नीतीश कुमार, सांसद संजय कुमार झा, राज्य के डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की बैठक में हिस्सा लिया।

इस मीटिंग के बारे में विधायक श्याम रजक ने कहा कि यह पार्टी के विधायकों और MLCs के लिए एक ट्रेनिंग और ओरिएंटेशन प्रोग्राम है। इस प्रोग्राम का मकसद विधायकों को विधानसभा और विधान परिषद की प्रक्रियाओं के बारे में ट्रेनिंग देना है, जिसमें सवाल, ज़ीरो आवर, ध्यान आकर्षण प्रस्ताव, शॉर्ट नोटिस सवाल और विधायी कामकाज शामिल हैं। सदस्यों को बिहार विधानसभा की कार्य-प्रक्रिया के नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। बता दें कि एमएलसी चुनाव में जनसुराज पार्टी और आरजेडी के उम्मीदवार एनडीए को उम्मीदवारों को टक्कर देंगे। कई निर्दलीय भी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। 

इनपुट- एएनआई

ये भी पढ़ेः  सहरसा में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, घर में मारी गई गोली