1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सहरसा में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, घर में मारी गई गोली

सहरसा में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, घर में मारी गई गोली

 Published : Sep 18, 2026 04:36 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 04:36 pm IST

सहरसा वार्ड नंबर 15 में 22 वर्षीय युवक अभिजीत सिंह राजपूत पिता स्वर्गीय हर्षवर्धन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद युवक का शव बंद गेट के अंदर से बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सहरसा में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, घर में मारी गई गोली - India TV Hindi
सहरसा में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, घर में मारी गई गोली Image Source : INDIA TV

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद है। ताजा मामला सहरसा जिले से सामने आया है जहां बेखौफ अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह की उनके ही घर के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सहरसा वार्ड नंबर 15 में 22 वर्षीय युवक अभिजीत सिंह राजपूत  पिता स्वर्गीय हर्षवर्धन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद युवक का शव बंद गेट के अंदर से बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच में जुटी है।  पुलिस का कहना है कि रात के 2 बजे के बाद की ये घटना लग रही है। बहुत ही वीभत्स तरीके से हत्या की गई है मुंह पर तकिया रखी हुई थी लगता है जैसे मुंह पे तकिया रख कर गोली मारी गई है जिससे आखे बाहर निकली हुई है। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।  

पार्टी से लौटने के बाद हुई हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात कोई पार्टी थी, जहां से अभिजीत लौटे थे उसके बाद सुबह की उनकी बॉडी कमरे में मिली। इसकी जानकारी तब मिली जब दोस्त आर्यन पहुंचा था। उसने देखा कि बाहर गेट पर ताला लगा है। अंदर खिड़की से देखा तो शव दिखा। इस बात के सामने आने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि पार्टी से आने के बाद ही किसी समय हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें कि अभिजीत सिंह की हत्या का आरोप आर्यन पर ही लगा है। कहा जा रहा है कि उसने शव देखा तो इसकी सूचना अभिजीत के भाई को दी जो गांव में रहता है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई है।  फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(रिपोर्ट - संजीव कुमार )

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।