1. Hindi News
  2. बिहार
  3. आरजेडी ने MLC चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव; देखें लिस्ट

आरजेडी ने MLC चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव; देखें लिस्ट

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Sep 11, 2026 11:06 pm IST,  Updated : Sep 11, 2026 11:34 pm IST

बिहार विधान परिषद् स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए आरजेडी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बाकी के दो सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है।

तेजस्वी यादव। फाइल- India TV Hindi
तेजस्वी यादव। फाइल Image Source : PTI

पटनाः बिहार विधान परिषद की छह सीटों के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जबकि बाकी दो सीटों पर अभी भी बातचीत चल रही है। ये चुनाव चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए होंगे। मौजूदा विधान परिषद सदस्यों (MLC) का कार्यकाल 16 नवंबर, 2026 को खत्म होने वाला है और चुनाव प्रक्रिया की घोषणा सितंबर में ही होने की उम्मीद है।

आरजेडी ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए डॉ. संजीव कुमार सिंह और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दिलीप कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। आरजेडी ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को मैदान में उतारा है।

आरजेडी ने कहा कि बाकी दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि बाकी के दो सीटों पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतार सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है।

उम्मीदवारों की लिस्ट

उम्मीदवारों के नाम निर्वाचन क्षेत्र
दिलीप कुमार पटना स्नातक
नितेश कुमार कोशी स्नातक
अनिल कुमार झा दरभंगा स्नातक 
प्रो. जयराम यादव सारण शिक्षक
डॉ. रश्मि विनाय गौतम तिरहुत स्नातक
डॉ. संजीव कुमार सिंह पटना शिक्षक

नवंबर में खत्म हो रहा कार्यकाल

बता दें कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटों में से पटना का प्रतिनिधित्व बीजेपी के प्रो. नवल किशोर यादव, दरभंगा का कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा, सारण का निर्दलीय अफाक अहमद और तिरहुत का CPI के संजय कुमार सिंह करते हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की चार सीटों में पटना का प्रतिनिधित्व JD(U) के नीरज कुमार, दरभंगा का निर्दलीय सर्वेश कुमार, कोसी का बीजेपी के NK यादव और तिरहुत का निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी करते हैं और इनका कार्यकाल इस साल नवंबर में पूरा हो जाएगा।

आठ सीटों में से अभी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के पास हैं, दो सीटें बीजेपी के पास हैं, जबकि एक-एक सीट JD(U), कांग्रेस और CPI के पास है। इस शिक्षकों के निर्वाचन क्षेत्रों में पटना में सबसे ज़्यादा वोटर हैं, जहां 16,689 रजिस्टर्ड वोटर हैं। इसके बाद सारण में 10,800, तिरहुत में 9,204 और दरभंगा में 8,967 वोटर हैं। इस बार एमएलसी चुनाव काफी रोचक होने वाला है। इस बार जनसुराज पार्टी भी एमएलसी चुनाव लड़ेगी। 

ये भी पढ़ेंः  बाढ़ का जायजा लेने जिस बोट पर सवार होकर तेजस्वी यादव निकले, उसकी निकली हवा, बाल-बाल बचे

उधर कहां भाग रहे हैं सीओ साहब, इधर आइए, बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों की आपबीती सुन भड़के पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता, अफसर की लगाई क्लास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।