1. Hindi News
  2. बिहार
  3. "खान सर मेरी हत्या करवा सकते हैं क्योंकि मुझे उनके अवैध संबंध के बारे में पता है", महिला ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

"खान सर मेरी हत्या करवा सकते हैं क्योंकि मुझे उनके अवैध संबंध के बारे में पता है", महिला ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

बिहार के मशहूर टीचर फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्कलें बढ़ सकती हैं। एक महिला ने उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं और शिकायत दर्ज करवाई है कि खान सर उसकी हत्या करवा सकते हैं।

Khan Sir- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT/ANI-FILE महिला ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप

पटना: बिहार के मशहूर टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है और कहा है कि उसे खान सर से जान का खतरा है। 

पीड़ित महिला ने थाने में लिखित आवेदन दिया

पीड़ित महिला ने पीरबहोर थाने में लिखित आवेदन देकर खान सर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि वह खान सर से ट्यूशन पढ़ती थी और साल 2017 से खान सर द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है।

महिला ने ये भी दावा किया गया कि उसे धमकी दी जा रही है कि अगर उसने कोई गुप्त बात किसी के सामने बताई तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

क्या है पूरा मामला?

जिस महिला ने खान सर से जान का खतरा बताया है, वह यूपी की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि उसकी सहेली से खान सर का अवैध संबंध है और महिला इस बात को 2017 से जानती है। महिला का आरोप है कि खान सर उसकी सहेली के कमरे पर आते थे और घंटों रुकते थे। 

महिला के मुताबिक, जब उसने खान सर की इस बात का विरोध किया तो खान सर ने उसे पुलिस केस में फंसाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।

महिला का कहना है कि मामला साल 2017 से 2018 के बीच का है लेकिन हाल फिलहाल में खान सर और रोशन आनंद के विवाद के बाद रोशन आनंद के भाई की मौत की घटना के बाद से पीड़ित महिला डर के साए में है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसे खान सर के अवैध संबंध के बारे में पता है इसलिए खान सर उसकी हत्या करवा सकते हैं। इसीलिए उसने पीरबहोर थाने में FIR दर्ज करा दी है।

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया

इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में ले लिया है और मामले को दर्ज कर लिया है। पीड़िता का बयान भी ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

इस पूरे मामले को लेकर टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसका बयान दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।

डीएसपी-1 राजेश रंजन का सामने आया बयान

इससे पहले खान सर तब चर्चा में आए थे, जब कोचिंग संस्थान मारपीट मामले में खान सर को राहत मिली थी और अग्रिम जमानत मिली थी।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: पटना में खान सर की कोचिंग में लगी आग, बिल्डिंग में मौजूद फायर सिस्टम ने तुरंत पाया काबू