A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Video: मधेपुरा में ASI ने शराब पीते हुए मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश

Video: मधेपुरा में ASI ने शराब पीते हुए मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश

वायरल वीडियो में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह रिश्वत की मांग कर रहे हैं और यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह काम करने के लिए पैसे ले रहे हैं।

ASI- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT शंकरपुर थाने के एएसआई का वीडियो वायरल

मधेपुरा के शंकरपुर थाना के एक जामादार का शराब पीने और रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जमादार उत्तम कुमार मंडल वर्दी में बैठे-बैठे एक व्यक्ति से किसी केस के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पानी और शराब की आगे रखी हुई दिखाई रहा है। वायरल वीडियो में जमादार उत्तम मंडल यह कहते सुनाई देते हैं कि बड़ा बाबू भी जानते हैं कि मेरा रेट कड़ा है। वह दो-पांच हजार के लिए काम नहीं करते हैं। हम 20 हजार लेंगे, लेकिन काम करेंगे। आगे भी मैनेज करना पड़ता है। कंप्यूटर ऑपरेटर, टाइपराइटर, पेशकार और चौकीदार को भी देना पड़ता है। 

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच का आदेश दे दिया है। दरअसल, 2024 में पुलिस टीम ने भलुआहा निवासी राहुल कुमार के घर छापेमारी कर उसके किराना दुकान के सामान को चोरी का बता कर जब्त कर लिया था। राहुल को चोर गिरोह से जुड़ा बताते हुए मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। राहुल का आरोप है कि जप्त किया गया नगद सूची में भी दर्ज नहीं किया गया। आज तक सामान या पैसे वापस नहीं किए गए। 

पीड़ित ने बनाया वीडियो

हाल ही में न्यायालय में पुलिस ने एक अनजान व्यक्ति को सामान का मालिक बना दिया। हालांकि बाद में उन्होंने शपथ पत्र देकर कहा कि उसका सामान से कोई लेना-देना नहीं है, उसे पुलिस ने दबाव में गवाह बनाया। राहुल का कहना है कि केस के आईओ उत्तम मंडल लगातार उसका शोषण करते रहे और घूस की मांग करते रहे। इसी बीच राहुल ने जमादार उत्तम मंडल का शराब पीते हुए और घुस के रुपए मांगने का वीडिया बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। 

एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए

राहुल का कहना है कि उत्तम मंडल धमकी देते रहे कि वीडियो किसी को दिया तो जान से मार दिया जाएगा। एसपी संदीप सिंह ने कहा कि एक वीडियो मुझे प्राप्त हुआ है। जांच का निर्देश एएसपी को दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

(मधेपुरा से मनीष कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बिहार: विधानसभा के अध्यक्ष ने 220 नवनिर्वाचित सदस्यों को पटना में आवंटित किए आवास, जान लें खासियतें

पटना में आज भी बुलडोजर एक्शन, बेली रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान