A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. शादी का दिन और दूल्हा गायब, इधर घरवाले ढूंढते रहे, उधर दुल्हन ने 2 घंटे में ही बदल दिया अपना वर!

शादी का दिन और दूल्हा गायब, इधर घरवाले ढूंढते रहे, उधर दुल्हन ने 2 घंटे में ही बदल दिया अपना वर!

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब घटना ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। एक ओर घर में मटकोर और शादी की रस्में चल रही थी कि दूल्हा अचानक से गायब हो गया।

दूल्हे की फाइल फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दूल्हे की फाइल फोटो

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हमीदपुर गांव में एक अजीबोगरीब शादी की घटना ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है जहां एक ओर घर में मटकोर और शादी की रस्में चल रही थी, मेहमानों की चहल पहल थी जिसकी शुरुआत शहनाइयो से हुई। वहीं, अचानक दूल्हे के गायब होने से खुशियां मातम जैसा सन्नाटा पसर गया।

​मटकोर की रस्म के बीच 'गायब' हुआ दूल्हा

​जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय जितेंद्र कुमार हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करता था और अपनी शादी के लिए ही गांव लौटा था। 25 अप्रैल को घर में मटकोर की रस्में चल रही थीं। सुबह करीब 6 बजे जितेंद्र घर से निकला। सुबह 7:30 बजे उसने परिजनों को फोन कर बताया कि वह बाजार में है। कुछ देर बाद उसने फिर कॉल किया और कहा कि वह बोचहां के एक बैंक से पैसे निकालने आया है और जल्द लौट आएगा। लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और लापता हो गया।

'दुल्हन को था इस शादी से एतराज'

​इस मामले में नया मोड़ तब आया जब लापता जितेंद्र की बहन गुड़िया कुमारी ने होने वाली 'भाभी' (दुल्हन) पर गंभीर आरोप लगाए। गुड़िया का कहना है, "लड़की मेरे भाई से लगातार बात करती थी। उसने कुछ दिन पहले कहा था कि वह इस शादी के खिलाफ है। उसने समय मांगा था। परिवार को पूरा शक है कि उसी ने साजिश के तहत भाई को बुलाकर कहीं गायब कर दिया है।"

Image Source : reporter inputपोस्टर लेकर दूल्हे को ढूंढते घरवाले।

दूल्हे की तलाश जारी, दुल्हन ने रचाई दूसरी शादी

हैरान करने वाली बात यह रही कि जहां एक तरफ दूल्हे के परिजन उसे ढूंढने के लिए दर-दर भटक रहे थे, वहीं दूसरी तरफ लड़की वालों ने जरा भी इंतजार नहीं किया। दूल्हे के घर पर बैंड-बाजा और शादी का भोज धरा का धरा रह गया, उधर लड़की के परिजनों ने आनन-फानन में उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से कर दी। इस फैसले ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। लड़की वालों की यह जल्दबाजी अब पुलिस की जांच का मुख्य केंद्र बन गई है।

पुलिस की कार्रवाई और तफ्तीश 

​परिजनों ने गरहां थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस जितेंद्र के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है। लोकेशन के आधार पर जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार उसकी बात किससे हुई थी और उसकी लास्ट लोकेशन कहां थी।

​गरहां थाना पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि क्या दूल्हा खुद शादी से भागा या किसी साजिश का शिकार हुआ? इस सवाल का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

(रिपोर्ट- संजीव कुमार)

यह भी पढ़ें-

बेंगलुरु में युवती का सड़ा हुआ नग्न शव मिला, कमरे में बिखरे थे कागजात और ID कार्ड; बदबू से खुला राज

'मम्मी बुला रही है' कहकर परिचित ने बाइक पर बिठाया, जंगल में 3 लड़कों ने किया गैंगरेप, फिर अस्पताल के बाहर फेंका