1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेंगलुरु में युवती का सड़ा हुआ नग्न शव मिला, कमरे में बिखरे थे कागजात और ID कार्ड; बदबू से खुला राज

बेंगलुरु में युवती का सड़ा हुआ नग्न शव मिला, कमरे में बिखरे थे कागजात और ID कार्ड; बदबू से खुला राज

 Reported By: T Raghavan Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Apr 28, 2026 08:09 am IST,  Updated : Apr 28, 2026 08:13 am IST

युवती मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी और बेंगलुरु में एक किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस को उसके कमरे से एक प्राइवेट कंपनी का ID कार्ड भी मिला है।

मृतका बेंगलुरु में...- India TV Hindi
मृतका बेंगलुरु में किराए के मकान में रह रही थी। Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक के बेंगलुरु में सोमवार को एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस को शक है कि उसकी मौत कुछ समय पहले ही हो गई होगी, क्योंकि शव सड़ने लगा था। घर से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की आगे की जांच कर रही है।

हाल ही में छोड़ी थी नौकरी

शहर के आडुगोडी पुलिस स्टेशन के इलाके में 34 साल की युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतका मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी और एक किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि उसने हाल ही में एक प्राइवेट कंपनी में अपनी नौकरी छोड़ दी थी और फिलहाल वह बेरोजगार थी।

कमरे से प्राइवेट कंपनी का ID कार्ड बरामद

युवती का शव कमरे के अंदर नग्न अवस्था में था। जांच के दौरान, पुलिस को एक प्राइवेट कंपनी का ID कार्ड भी मिला है। अधिकारियों को कमरे के अंदर कई फटे हुए कागज भी बिखरे हुए मिले।  पुलिस इस बात की संभावना से इनकार नहीं कर रही है कि यह एक रेप और मर्डर का मामला हो सकता है। स्पेशल टीम बनाकर केस की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

सामान देने के बहाने MBA छात्रा के घर में घुसा दुकानदार, अकेला पाकर किया रेप; पुलिस ने किया अरेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।