1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. '4 गर्लफ्रेंड, कोई फीलिंग नहीं', 12 पेज के सुसाइड नोट में युवती ने बताया कैसे मंगेतर ने मरने के लिए किया मजबूर

'4 गर्लफ्रेंड, कोई फीलिंग नहीं', 12 पेज के सुसाइड नोट में युवती ने बताया कैसे मंगेतर ने मरने के लिए किया मजबूर

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 25, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 12:54 pm IST

आंध्र प्रदेश में एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने युवती के मंगेतर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़की ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

 

आंध्र प्रदेश के कडप्पा ज़िले में 26 साल की एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इस साल की शुरुआत में सगाई होने के बाद उसके मंगेतर ने उस पर शादी तोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इसकी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। उसका शव बुधवार को कडप्पा के पटेल स्ट्रीट स्थित उसके घर में मिला। चिन्ना चौक के सब-इंस्पेक्टर प्रताप रेड्डी के मुताबिक, मृतक रेहाना ने हाल ही में अपनी MSc की डिग्री पूरी की थी और 15 फरवरी को उसकी सगाई बेंगलुरु में काम करने वाले टेक-प्रोफेशनल शाहजहां से हुई थी। 

मरने से पहले युवती ने छोड़ा 12 पेज का सुसाइड नोट

शाहजहां मूल रूप से कडप्पा ज़िले के प्रोड्डाटूर का रहने वाला है। शादी इसी साल अगस्त में होनी थी। शुरुआत में, दोनों के बीच अच्छे संबंध थे और वे देर रात तक फ़ोन पर लंबी बातचीत करते थे। पुलिस का कहना है कि करीब तीन हफ़्ते पहले शाहजहां का बर्ताव कथित तौर पर बदल गया। 12 पेज के सुसाइड नोट में रेहाना ने बताया कि उसके मंगेतर ने उससे कहा था कि वह मुझे पसंद नहीं करता। उसके दिल में मेरे लिए कोई फीलिंग नहीं है। रेहाना ने कहा कि अतीत में उसके मंगेतर के चार महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं। उसने खुद बताया था कि रेहाना के जिंदगी में आने से पहले उसकी चार गर्लफ्रेंड थी। 

रेहाना के परिवार ने मंगेतर को ठहराया मौत का जिम्मेदार

 रेहाना के परिवार ने आरोप लगाया है कि शाहजहां का बर्ताव अचानक बदल गया और उसने रेहाना पर रिश्ता खत्म करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने हमारी बेटी से कहा कि उसे शराब की लत है और उसकी कई गर्लफ्रेंड हैं। उसने यह भी शिकायत की कि उसके पिता ने उसे ज़बरदस्ती शादी के लिए मजबूर किया है और रेहाना पर शादी तोड़ने का दबाव डाला। जब रेहाना ने उससे पूछा कि उसका बर्ताव अचानक क्यों बदल गया है, तो शाहजहां ने हमारी बेटी से साफ़-साफ़ कह दिया कि वह उसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करता और उसके लिए उसके मन में कोई भावनाएं नहीं हैं। शाहजहां के इस बर्ताव ने हमारी बेटी को डिप्रेशन में धकेल दिया और उसने आत्महत्या जैसा इतना बड़ा कदम उठा लिया।

पुलिस ने मंगेतर और उसके मां-बाप को गिरफ्तार किया

रेहाना के माता-पिता ने कहा कि उसने अपनी आपबीती 12 पन्नों के सुसाइड नोट में बताई है और हम पुलिस से अपील करते हैं कि शाहजहां को सज़ा दी जाए, जोकि हमारी बेटी की मौत का ज़िम्मेदार है। रेहाना के पिता की शिकायत पर चिन्ना चौक पुलिस ने शाहजहां और उसके माता-पिता एम. वीरैया और एम. वाहिदा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया। आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ेंः ऑटो में सोने के गहने और कैश भूल गई थी महिला, फिर सिर्फ एक घंटे के अंदर यूं मिला सामान

भीषण गर्मी से इस दिन मिलेगी राहत! यूपी-हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, यहां पर आज चलेगी लू; बरतें सावधानी

 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।