1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. सामान देने के बहाने MBA छात्रा के घर में घुसा दुकानदार, अकेला पाकर किया रेप; पुलिस ने किया अरेस्ट

सामान देने के बहाने MBA छात्रा के घर में घुसा दुकानदार, अकेला पाकर किया रेप; पुलिस ने किया अरेस्ट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 26, 2026 11:36 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 11:39 pm IST

पीड़िता भुवनेश्वर में रहकर एमबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। 24 अप्रैल को अपने किराए के मकान में अकेली थी, तभी सामान देने के बहाने दुकानदार छात्रा के घर पहुंच गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक किराना दुकानदार ने MBA की छात्रा को उसके घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात की है। पीड़िता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली है और भुवनेश्वर में रहकर एमबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। घटना वाले दिन वह अपने किराए के कमरे पर अकेली थी, क्योंकि उसके साथ रहने वाली रूममेट 24 अप्रैल को किसी काम से बाहर गई हुई थी।

छात्रा शुक्रवार को पास की ही एक दुकान से किराने का सामान लेने गई थी। दुकानदार, सामान देने के बहाने छात्रा के घर तक पहुंच गया। घर में छात्रा को अकेला पाकर आरोपी ने मौका देख उसके साथ जबरदस्ती की और रेप की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने शनिवार को इंफो वैली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 62 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज और अन्य परिस्थितिजन्य सबूतों की जांच की, जिसमें छात्रा आरोपों की पुष्टि हुई है।

पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया है और उसकी मेडिकल जांच भी पूरी कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को प्रथम दृष्टया सबूत मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-

दामाद ने ससुराल में किया डबल मर्डर, पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या, ससुर और 3 साल के बेटे पर भी हमला

जनेऊ के बाद अब नथ पर विवाद, CET परीक्षा में छात्राओं की नाक पर लगाया गया टेप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।