1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दामाद ने ससुराल में किया डबल मर्डर, पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या, ससुर और 3 साल के बेटे पर भी हमला

दामाद ने ससुराल में किया डबल मर्डर, पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या, ससुर और 3 साल के बेटे पर भी हमला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 26, 2026 07:18 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 07:39 pm IST

चाकू से गला रेतकर युवक ने पत्नी और सास की हत्या कर दी। पत्नी द्वारा दूसरे से बात करने के शक को लेकर युवक नाराज था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है।

पत्नी और बच्चे के साथ आरोपी- India TV Hindi
पत्नी और बच्चे के साथ आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से डबल मर्डर की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने ससुर और अपने तीन साल के बेटे पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल ससुर को वाराणसी रेफर किया गया है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी ने ससुराल में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर निवासी अंतू गुप्ता (55 वर्ष) ने अपनी बेटी प्रीति (22 वर्ष) की शादी कुछ साल पहले गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी अमित गुप्ता से की थी। ससुराल में विवाद होने की वजह से प्रीति कुछ महीनों से तीन साल के अपने बेटे के साथ मयके में रह रही थी। ससुराल पहुंचा अमित पड़ोसी के दीवार के सहारे छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुआ। फिर पत्नी प्रीति, सास सुशीला, ससुर अंतू और अपने पुत्र अवि पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में अवि को छोड़कर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को रात 3:00 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां के डाक्टरों ने प्रीति और सुशीला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंतू को वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

शक की बात आई सामने

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस खूनी खेल के पीछे पारिवारिक कलह और शक की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमित गुप्ता अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से बात करने को लेकर शक करता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव रहता था, जिसका अंत इस भीषण हत्याकांड के रूप में हुआ।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपित का पत्नी से विवाद चल रहा था। पारिवारिक कलह और शक की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी अमित गुप्ता अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से बात करने को लेकर शक करता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल था, जिसका अंत इस भीषण हत्याकांड के रूप में हुआ।

(रिपोर्ट- अमित कुमार)

ये भी पढ़ें-

भीषण गर्मी के चलते अयोध्या के राम मंदिर की बदली व्यवस्था, श्रद्धालुओं की संख्या घटकर हुई 40 हजार

पत्नी से गुजारा भत्ता मांगना पड़ा महंगा, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पति पर ठोका 15 लाख का हर्जाना, जानिए पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।