कटिहारः भारतीय समाज में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते की चर्चा हमेशा से रहा है और अक्सर इस रिश्ते को बेहद भरोसे की रिश्ता माना गया है लेकिन हाल के दिनों में देश भर से ऐसा कई मामला सामने आया है जिसमें पति की हत्या में मुख्य रूप से पत्नी की भूमिका रही है। ताजा मामला कटिहार रेल मंडल के मानसी रेल थाना से जुड़ा हुआ है। पति की हत्या के आरोप में महिला को उसके प्रेमी और शूटर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रेलवेकर्मी देव कुमार गुंजन को 11 जुलाई को गोली मार दिया गया था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। देव कुमार जनसाधारण एक्सप्रेस में विद्युत कर्मी थे। जांच के दौरान सामने आया कि गुंजन की हत्या की साजिश उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी।
चार लाख रुपये सुपारी देकर पति को मरवाया
जांच सामने आया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी अजीत ने देव कुमार गुंजन को रास्ते से हटाने की साजिश रची और पति को मारने के लिए चार लाख रुपये सुपारी दी। सुपारी किलर राजू उर्फ धीरज ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। मृतक देव कुमार गुंजन की पत्नी वर्तमान में बिहार सरकार में बड़े पद पर में कार्यरत है। वह सुपौल जिला में मोटर व्हीकल अधिकारी (MVI) के पद पर पद स्थापित है। उसका नाम समित कुमारी है। प्रेमी अजीत विद्युतकर्मी के रूप में जहानाबाद में पद स्थापित है।
पुलिस ने दी ये जानकारी
कटिहार रेल थाना पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है। रेलवे पुलिस ने बताया कि जमुई में पदस्थापित विद्युतकर्मी देवकुमार गुंजन सुपौल में पदस्थापित अपनी MVI पत्नी समिता कुमारी से मिलने जा रहे थे। रेल थाना मानसी के अंतर्गत बदलाघाट के समीप देवकुमार गुंजन को गोली मार दी गई थी। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। मर्डर के सबूत मिलने के बाद मृतक की पत्नी समिता एवं सुपारी किलर राजू कुमार उर्फ धीरज को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। समिता के प्रेमी अजीत कुमार ने बताया कि प्रेम संबंध में समिता का पति देवकुमार गुंजन बाधा बन रहा था। इसलिए सुपारी देकर उसे ट्रेन में गोली से मरवाया।
इससे पहले अभी हाल में हाजीपुर में पत्नी से प्यार करने वाले मजदूर को पति ने मौत के घाट उतार दिया था। पति ठेकेदारी का काम करता है और मजदूर उसके अंदर काम करता था। घर आने-जाने के कारण ठेकेदार की पत्नी को मजदूर से प्यार हो गया था। जब यह बात पति को पता चली तो उसने उसके प्रेमी को मार डाला।
रिपोर्ट- राजेश कुमार ठाकुर, कटिहार
ये भी पढ़ेंः बिहार में युवक ने भैंस बेचकर गर्लफ्रेंड से की लव मैरिज, नाराज परिजनों ने पीटा, VIDEO वायरल
नशे में धुत दरोगा ने गड्डे में फंसा दी गाड़ी, आर्मी का जवान मदद करने पहुंचा तो चला दी गोली, आंख में बारूद लगने से घायल