1. Hindi News
  2. बिहार
  3. खान सर के कोचिंग सेंटर पर नोटिस चस्पा, मैनेजर सहित 3 स्टाफ तलब, जानिए प्रिंस यादव की मौत पर क्या बोले फैजल खान?

खान सर के कोचिंग सेंटर पर नोटिस चस्पा, मैनेजर सहित 3 स्टाफ तलब, जानिए प्रिंस यादव की मौत पर क्या बोले फैजल खान?

थाने में बुलाकर खान सर के कोचिंग स्टाफ से पूछताछ की गई। इसके पहले खान सर की कोचिंग के बाहर नोटिस चिपकाया गया था। प्रिंस यादव की मौत पर खान सर ने बयान जारी किया है। जानिए इस मामले में फैजल खान ने क्या बोला है?

प्रिंस यादव की मौत पर खान सर का बयान- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT प्रिंस यादव की मौत पर खान सर का बयान

पटना स्थित फैजल खान की कोचिंग सेंटर पर नोटिस चस्पा किया गया है। पुलिस ने तीन स्टाफ को तलब भी कर लिया। कोचिंग गुरु फैजल खान उर्फ खान सर के कोचिंग सेंटर खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) से मैनेजर कन्हैया सिंह समेत तीन कर्मियों को पटना पुलिस ने नोटिस भेजकर तलब किया है। नेपाल में रोशन सर के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत हो गई। इस मामले में फैजल खान का बड़ा बयान सामने आया है।

नेपाल से सहरसा लाया गया प्रिंस यादव का शव

नेपाल में प्रिंस यादव की हत्या के बाद इस पूरे मामले में जांच तेज हो गई है। प्रिंस यादव का शव नेपाल के विराटनगर से सहरसा लाया गया है। प्रिंस यादव की मौत कैसे हुई? इस मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

हमला, हंगामा और तोड़फोड़ के मामले पर दर्ज हुई थी FIR

वहीं, फैजल खान की कोचिंग सेंटर पर नोटिस चस्पा करके तीन आरोपियों को कदमकुआं थाने पर लाया गया। कोचिंग पर हमला, हंगामा और तोड़फोड़ के मामले में मैनेजर कन्हैया सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई थी। बार-बार बुलाने और रिमांडर देने पर भी वे पुलिस के पास नहीं जा रहे थे। 

नोटिस के आधार पर किया गया तलब

रविवार को नोटिस के आधार पर तलब किया गया। खान ग्लोबल स्टडीज के 2 अन्य कर्मियों अजित कुमार और अंकित कुमार पांडे को भी पुलिस ने तलब किया गया है। तीनों से पुलिस ने थाने में बैठाकर पूछताछ की।

Image Source : PTIखान सर

प्रिंस यादव की मौत के मामले में आया नया मोड़

खान सर के विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। रोशन सर के भाई की शनिवार देर रात नेपाल के मोरंग जिला अंतर्गत विराटनगर स्थित होटल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए विराटनगर के एक न्यूरो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानिए क्या बोले खान सर?

इस मामले में फैजल खान उर्फ खान सर का बयान सामने आया है। खान सर ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत में किसी साजिश की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कर बयान जारी करने की मांग की है। खान ने कहा कि किसी की साजिश भी हो सकती है। आखिर साथ मौजूद 5 लोग कौन थे?

भावपूर्ण श्रद्धांजलि के नाम से वीडियो जारी कर खान सर ने कहा है कि उनसे जो भी कुछ मदद होगी, जैसा भी कहा जाएगा वह करने के लिए तैयार हैं। मीडिया मौत को लेकर अलग-अलग एंगेल की बात कर रही है। कोई मिर्गी तो कोई शराब की बात कह रहा लेकिन कोई तीसरा एंगेल भी हो सकता है। इसके साथ ही खान सर कह रहे हैं कि गार्ड के बीच का मामला था लेकिन बात कहां से कहां चली गई।

ये भी पढ़ें: 

स्लोवाकिया पहुंचने पर पीएम मोदी का 'ब्रेड और नमक' के साथ किया गया पारंपरिक स्वागत, जानिए क्या है ये रिवाज

बिहार: भीषण गर्मी में ट्रेनिंग बनी आफत, 16 KM की दौड़ में 11 महिला प्रशिक्षु सिपाही बेहोश, 4 की हालत गंभीर 

ये खबर अपडेट हो रही है...