1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बेगूसराय में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, शीशे फोड़े और जमकर चले ईंट-पत्थर, कई पुलिसकर्मी घायल

बेगूसराय में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, शीशे फोड़े और जमकर चले ईंट-पत्थर, कई पुलिसकर्मी घायल

बेगूसराय में वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए शीशे फोड़ दिए और वारंटी को पुलिस की हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की।

बेगूसराय पुलिस पर हमला- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बेगूसराय पुलिस पर हमला

बिहार के बेगूसराय में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस के कब्जे से वारंटी को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान लाठी-डंडों से लैस लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और वाहन के शीशे तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस नें जैसे तैसे भीड़ के बीच सें वारंटी को अपने कब्जे मे लेकर थाने ले गई। भीड़ और पुलिस के बीच की यह झड़प सोशल मिडिया में तेजी सें वायरल हो रहा है। पूरी घटना बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित सकरौली गांव में बीते रात की है।

अपराधी की गिरफ्तारी के बाद लोग हुए उग्र

बेगूसराय पुलिस को एक गुप्त सुचना मिली थी की जिले का शातिर अपराधी रोहित कुमार उर्फ बुच्ची अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पहुंची। जहां, पुलिस टीम ने रोहित को उसके धर सें पकड़ कर सरकारी गाड़ी में बैठा लिया। रोहित की गिरफ्तारी के बाद परिवार वाले और स्थानीय लोग उग्र हो गए। देखते ही देखते दर्जनों लोग हाथों में लाठी, डंडे और बांस लेकर पुलिस वाहन के सामने आ गए। इस दौरान पुलिस अधिकारी के करीब आकर भीड़ वारंटी को छोड़ने के लिए बहस करने लगे। माहौल तब और तनाव पूर्ण हो गया जब एक महिला पुलिस की चलती गाड़ी के दरवाजा को खोलकर पुलिसकर्मियों पर चिल्लाने हुए हंगामा करने लगी। जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई और पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और वाहन में तोड़फोड़ करने लगी।

आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भगाना चाहती थी भीड़

भीड़ की मंशा आरोपी रोहित को पुलिस की हिरासत से छीनकर भगाने की थी। भीड़ ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर आरोपी को बाहर खींचने की कोशिश भी की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उग्र ग्रामीणों को पीछे धकेला और किसी तरह गाड़ी को भीड़ के बीच से निकालकर गाड़ी को सुरक्षित जगह लेकर पहुँच गई। इस मामले में पुलिस नें पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी वाहन को क्षति पहुंचाने और पुलिस कार्य में गंभीर बाधा डालने वाले ग्रामीणों तथा परिजनों को वीडियो के आधार पर चिह्नित कर FIR की कारवाई मे जुट गई है।

घटना में कई पुलिसकर्मी हुए घायल

इस घटना के संबंध में हेड क्वार्टर डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को रात्रि में चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस द्वारा रोहित महतो उर्फ बुच्ची के घर पर छापेमारी की गई। ​इसी क्रम में इनके परिजनों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिससे कि कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए और वाहन का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। ​पुलिस वारंटी रोहित महतो को गिरफ्तार करने में सफल रही। चेरिया बरियारपुर थाने में 5 नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इन नामजद 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बेगूसराय से संतोष श्रीवास्तव 

ये भी पढ़ेंः 

आरजेडी ने MLC चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव; देखें लिस्ट

पटना की महिला टीचर के मर्डर केस का खुलासा, करीब 10 साल पुराने प्रेम संबंध का हुआ खूनी अंत, 3 घंटे शव के पास बैठा रहा आरोपी