1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये और 4 iPhone चोरी, कई कीमती सामान भी गायब; PA के खिलाफ FIR दर्ज

तेज प्रताप यादव के घर से 20 लाख रुपये और 4 iPhone चोरी, कई कीमती सामान भी गायब; PA के खिलाफ FIR दर्ज

जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने पीए पर चोरी का आरोप लगाया है। तेज प्रताप ने पीएम मोतीलाल राय के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

तेज प्रताप यादव। दूसरी तस्वीर में पीए मोतीलाल - India TV Hindi
Image Source : तेज प्रताप-PTI (मोतीलाल PIC-REPORTER) तेज प्रताप यादव। दूसरी तस्वीर में पीए मोतीलाल

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने पीए मोतीलाल के खिलाफ सचिवालय थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। तेज प्रताप की तरफ से दी गई शिकायत लिखा है कि मोतीलाल ने 22 जून को आलमारी मे रखे गए बीस लाख रुपये नकद चोरी कर लिया है। तेज प्रताप का दावा है कि यह पैसा मेरी पार्टी फंड की राशि थी। 

तेज प्रताप के घर से ये सामान भी चोरी

तेज प्रताप यादव ने मोतीलाल पर यह भी आरोप लगाया है कि 2 तोला सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी, 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, 1 iPad, 1 MacBook लैपटॉप, 1 Lenovo लैपटॉप और 4 iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन भी चोरी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग रात्रि 11:30 बजे मेरे ड्राइवर अनिल यादव और मेरे साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर मेरे आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा। दोनों व्यक्ति इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह हैं कि उक्त चोरी मोतीलाल राय द्वारा की गई है।

जनशक्ति जनता दल अध्यक्ष ने पुलिस से आरोपी मोतीलाल को गिरफ्तार करने की मांग की है। तेज प्रताप ने पुलिस से चोरी हुए सामान की रिकवरी कराने की भी मांग की है। उन्होंने से मांग की है कि कानून के हिसाब से मामले की जांच कर कड़ा एक्शन लिया जाए। 

तेज प्रताप ने अपने पूर्व सहयोगी पर दर्ज कराया केस

इससे पहले अभी हाल में ही तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व सहयोगी आकाश यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वे उन्हें और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद को मारने की साजिश रच रहे हैं। तेज प्रताप ने अभी हाल में ही कहा था कि मेरी शिकायत के आधार पर आकाश यादव, उनकी बहन अनुष्का यादव और छह अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वे मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे पिता लालू प्रसाद जी बीमार हैं... वे मुझे और मेरे पिता को मारने की साजिश रच रहे हैं।" तेज प्रताप यादव का दावा है कि उन्हें खतरा है और उनके दुश्मन उनकी हत्या भी करवा सकते हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उन्हें पर्याप्त सुरक्षा देने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ेंः बिहार: राबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले के अंदर है एक पुरानी मजार, अब तक किसी ने नहीं की हटाने की कोशिश

बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर केस: मां का छलका दर्द, बोलीं- "मेरा बेटा गरीबों का मसीहा था, DSP को फांसी दो"