1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में पहली से पांचवीं तक के स्कूल बंद, आठवीं तक के बच्चों की सुबह 10.30 बजे हो जाएगी छुट्टी

पटना में पहली से पांचवीं तक के स्कूल बंद, आठवीं तक के बच्चों की सुबह 10.30 बजे हो जाएगी छुट्टी

पटना में लगातार गर्मी का कहर जारी है। इस वजह से जिला अधिकारी ने पांचवीं तक के स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। वहीं, आठवीं तक के स्कूल भी सुबह 10.30 बजे तक बंद हो जाएंगे।

School- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार की राजधानी पटना में पांचवीं तक के स्कूल आने वाले सप्ताह में भी बंद रहेंगे। जिला अधिकारी ने भीषण गर्मी के चलते यह फैसला लिया है। वहीं, छठीं से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 10.30 बजे तक खत्म हो जाएंगी। हालांकि, सीनियर क्लास में पढ़ने वाले बच्चों की कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। बिहार समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कर्नाटक में मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन अभी बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में मानसून को पहुंचने में कम से कम तीन सप्ताह का समय लगेगा। जून के महीने में स्कूल खुलने लगते हैं, लेकिन जिलाधिकारी के निर्देश पर पांचवीं तक के बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी के चलते बिजली की समस्या बढ़ गई है। दिल्ली में लोगों को गर्मी से बचाने के लिए कूलिंग जोन बनाए गए हैं। दोपहर के समय सभी मजदूरों को भी आराम दिया जा रहा है।

लू से निपटने के लिए जल एटीएम लगा रही सरकार

बिहार के कई जिलों में लगातार तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है और लू भी चल रही है। कई जगहों पर रात के समय भी गर्मी हवाएं चल रही हैं। ऐसे में लू से निपटने के लिए सरकार ने संवेदनशील इलाकों में जल एटीएम, जल टैंकरों और 'जलदूतों' की तैनाती की है। इसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खराब चापाकलों की मरम्मत तेज कर दी है। पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने बताया, ''संवेदनशील क्षेत्रों में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 475 जल टैंकर, कई जल एटीएम और 'जलदूत' तैनात किए गए हैं। इसके लिए विभागीय नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय कर दिए गए हैं।'' मंत्री ने कहा कि विभाग 'पेयजल ऐप' के माध्यम से जल उपलब्धता की 'इंटरनेट ऑफ थिंग्स' (आईओटी) आधारित वास्तविक समय निगरानी प्रणाली का उपयोग कर रहा है, ताकि पेयजल आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जा सके।

यह भी पढ़ें-

बाहुबली नेता आनंद मोहन ने फिर दिखाए बागी तेवर, कहा- 'JDU ने 22 लोगों को पहले टिकट दिया फिर सदस्य बनाया'

बिहार में दर्दनाक हादसा: गंगा घाट पर सुबह-सुबह डूब गई 14 लोगों को ले जा रही नाव, अब तक 2 शव बरामद