1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में दर्दनाक हादसा: गंगा घाट पर सुबह-सुबह डूब गई 14 लोगों को ले जा रही नाव, अब तक 2 शव बरामद

बिहार में दर्दनाक हादसा: गंगा घाट पर सुबह-सुबह डूब गई 14 लोगों को ले जा रही नाव, अब तक 2 शव बरामद

 Published : May 28, 2026 09:27 am IST,  Updated : May 28, 2026 10:32 am IST

बिहार के बाढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। गंगा घाट पर सुबह-सुबह 14 लोगों को ले जा रही नाव डूब गई । अब तक इस हादसे के बाद 2 शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, 7 लोगों को बचा लिया गया है।

barh ganga ghat boat capsize- India TV Hindi
बाढ़ जिले में गंगा में डूबी नाव। Image Source : INDIA TV

बिहार के बाढ़ जिले से एक बहुत बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ गंगा घाट पर सुबह-सुबह एक बड़ा नाव हादसा हो गया है। दियारा जा रही एक नाव गंगा नदी में अचानक डूब गई है, जिस पर कुल 14 लोग सवार थे। ​सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 2 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। बाकी 5 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि आज तड़के सुबह लोग उमानाथ गंगा घाट से नाव पर सवार होकर दियारा इलाके की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक बीच नदी में नाव असंतुलित होकर पलट गई और देखते ही देखते सभी 14 लोग गंगा नदी में डूबने लगे। चीख-पुकार मचने के बाद कुछ लोग तुरंत  तेयर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दुखद बात यह है कि 2 लोगों की मौत हो चुकी है और उनके शवों को बरामद कर लिया गया है।

सर्च ऑपरेशन जारी

​मौके पर मौजूद अधिकारी और प्रशासनिक  घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन तुरंत एक्शन में आया है। हादसे की खबर मिलते ही बाढ़ के SDO गरिमा लोहिया और SDPO रामकृष्ण दलबल के साथ खुद उमानाथ गंगा घाट पर कैंप कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, ताकि लापता बाकी 5 लोगों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। घाट पर इस वक्त भारी भीड़ जुटी हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (रिपोर्ट: विकास कुमार)

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में कुदरत का कहर: तेज आंधी-बारिश में मकान पर गिरा पेड़, सोते हुए मासूम भाई-बहन की मौत; पिता का हाथ कटा

नालंदा: महज 10 साल में टूटे पुल के कई पिलर, रोकी गई आवाजाही, की जा रही जांच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।