A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेजस्वी यादव ने किया सरकार बनाने का दावा, कहा- 'प्रशासन ने लिमिट क्रास की तो जनता करारा जवाब देगी'

तेजस्वी यादव ने किया सरकार बनाने का दावा, कहा- 'प्रशासन ने लिमिट क्रास की तो जनता करारा जवाब देगी'

तेजस्वी यादव ने कहा कि 2020 की तुलना में लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया है और वह सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन किसी के इशारे पर काम करेगा तो जनता करार जवाब देगी।

tejashwi yadav- India TV Hindi
Image Source : PTI तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान होने से ठीक पहले तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन की जीत का दावा किया और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा, "हम सब सरकार बना रहे हैं। बिहार के लोगों ने 2020 की तुलना में भारी मतदान किया है। लोंगों ने बदलाव के लिए वोट किया है। कल हम चुनाव जीत रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता काउंटिंग सेंटर पर मौजूद हैं। प्रशासन अगर अपनी लिमिट क्रास करेगा, किसी के इशारे पर काम करेगा तो जनता करारा जवाब देगी।

वोटों की गिनती से पहले तेजस्वी ने कहा, "आज हम सभी लोग एक दम आश्वस्त हैं कि हम स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। सभी लोगों ने महागठबंधन, INDIA गठबंधन के पक्ष में, बदलाव के लिए मतदान किया है। हम लोग कल चुनाव जीत रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता लगातार मुस्तैदी के साथ मतगणना केंद्रों पर मौजूद हैं, चौकन्ने हैं और कहीं भी अगर प्रशासन के लोगों ने 2020 वाली गलतियां कीं, कोई गैर संवैधानिक काम किया, अन्याय किया या किसी के इशारे पर कोई अधिकार काम करेगा तो जनता एक पैर पर खड़ी है।"

भाजपा पर साधा निशाना

तेजस्वी ने कहा, "कोई किसी के इशारे पर काम करेगा तो उसे सोचना चाहिए कि वो गलत कर रहा है। इस बार तमाम अधिकारियों से हम कहेंगे कि निष्पक्ष होकर मतगणना कीजिए। भाजपा के लोग डरे हुए हैं, बेचैन हैं और ये सरकार जाने वाली है। हमें सूचना मिली है कि कल पूरी मतगणना प्रक्रिया को धीमा करवाने की रणनीति बनाई गई है। खासतौर पर ऐसी सीटें जहां पर मार्जिन कम हैं, लेकिन हमारे कार्यकर्ता मुस्तैद हैं और हमारी जीत निश्चित है। सभी अधिकारियों और खासकर चुनाव आयोग से हमारी अपील है कि निष्पक्ष होकर मतगणना कीजिए।"

यह भी पढ़ें-

VIDEO: "मैं महुआ सीट जीत रहा हूं...जीत की चाबी मेरे पास", जानें क्यों ऐसा कह गए तेजप्रताप?

चुनाव नतीजों से पहले अनंत सिंह के घर पर जश्न की तैयारी, 2 लाख गुलाबजामुन बन रहे, जानें कब शुरू होगा भोज