A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में बना तीसरा गठबंधन, जानें कौन-कौन सी पार्टियां हुईं शामिल

बिहार में बना तीसरा गठबंधन, जानें कौन-कौन सी पार्टियां हुईं शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे गठबंधन का ऐलान हो चुका है। इस गठबंधन को ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (GDA) नाम दिया गया है।

bihar election- India TV Hindi
Image Source : PTI बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना में एक कलाकार भित्ति चित्र बनाता हुआ।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे मोर्चे का गठन हो चुका है। AIMIM को महागठबंधन में शामिल नहीं किए जाने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए चन्द्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन को ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (GDA) नाम दिया गया है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बुधवार को किशनगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए पार्टी ने सेक्युलर दलों के साथ गठबंधन किया है।

कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

ईमान ने बताया कि AIMIM पार्टी 35 विधानसभा सीटों पर जबकि आजाद समाज पार्टी 25 सीटों पर और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी कुल 4 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि तीनों पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगी। ईमान ने कहा कि हमारी असली लड़ाई सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि देश में इंसाफ कायम करना है।

Image Source : reporter inputअख्तरुल ईमान

उम्मीदवारों का ऐलान कब?

उन्होंने कल देर शाम तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने की बात कही है। साथ ही बताया कि उम्मीदवारों के नामों का चयन हो चुका हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद, प्रदेश सचिव विक्रम कुमार,जिला अध्यक्ष वसीम अकरम खान, प्रदेश प्रवक्ता आदिल हसन , नसीम अख्तर, इशहाक आलम सहित अन्य मौजूद थे।

(रिपोर्ट- राजेश दुबे)

यह भी पढ़ें-

NDA में सीटों का पेंच और उलझा! चिराग के दावे वाली 5 सीटों JDU ने उतार दिए उम्मीदवार

बिहार चुनाव: JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे-कहां से मिला टिकट