A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना: शादी के रिसेप्शन में ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने 2 सगे भाइयों को गोलियों से भूना, घटनास्थल पर ही मौत

पटना: शादी के रिसेप्शन में ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने 2 सगे भाइयों को गोलियों से भूना, घटनास्थल पर ही मौत

पटना के शाहपुर गांव में शादी के रिसेप्शन में मंजीत कुमार और मनीष कुमार नाम के 2 सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिसेप्शन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक अपराधियों ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

patna double murder- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पटना में रिसेप्शन पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप।

बिहार की राजधानी पटना में 2 सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये वारदात पटना के गोपालपुर थाना इलाके के शाहपुर में एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुई। दौलत राय के बेटे के रिसेप्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे अफरातफरी मच गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया।

रिसेप्शन की दावत में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप

चश्मदीदों के मुताबिक 32 साल के मनीष कुमार और 23 साल के उसके भाई मंजीत कुमार का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपियों ने हथियार निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। घटना के बाद समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image Source : reporter inputपटना में 2 सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या।

अस्पताल ले जाने से पहले दोनों भाइयों की मौत 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल से कारतूस के तीन खोखे बरामद किए गए हैं। FSLकी टीम की मदद से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि दौलत राय के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में गोलीबारी हुई जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी। दोनों की मौत NMCH अस्पताल में ले जाने से पहले हो गई। 

(रिपोर्ट- बिट्टू कुमार)

यह भी पढ़ें-

बिन ब्याही मां बनने पर पिता-चाचा ने की युवती की हत्या, प्रेमी ने नवजात को पुल के नीचे फेंका

50 से ज्यादा बच्चों से दरिंदगी, डार्क वेब पर बेचा अश्लील वीडियो, कोर्ट ने शैतान पति पत्नी को सुनाई फांसी की सजा