A
  1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. न दहेज, न गाड़ियों का काफिला, बैलगाड़ी से निकलेगी विधायक जी की बारात, सामूहिक कन्या विवाह के मंच पर लेंगे 7 फेरे

न दहेज, न गाड़ियों का काफिला, बैलगाड़ी से निकलेगी विधायक जी की बारात, सामूहिक कन्या विवाह के मंच पर लेंगे 7 फेरे

विधायक दीपेश साहू मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के मंच पर सामूहिक विवाह में सात फेरे लेंगे। वह बैलगाड़ी में बारात लेकर आएंगे। उनकी यह शादी राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विधायक जी 31 मई को करेंगे शादी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT विधायक जी 31 मई को करेंगे शादी

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में 31 मई को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम रखा गया है। इस सामूहिक विवाह में बेमेतरा के विधायक दीपेश साहू खुद सात फेरे लेने वाले हैं। वह पारंपरिक तरीके से बैलगाड़ी में बारात लेकर आएंगे। विधायक जी की सादगी भरी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। विधायक दीपेश साहू मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के मंच पर सामूहिक विवाह के दौरान सात फेरे लेंगे। दहेज और दिखावे के खिलाफ विधायक का यह कदम अब पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बन चुका है।

बैलगाड़ी में निकलेगी बारात

शादी की खास बात ये है कि विधायक की बारात किसी लग्जरी कार या वीआईपी काफिले में नहीं बल्कि बैलगाड़ी में निकलेगी। जी हां, गांव की परंपरा के अनसुार विधायक जी सादगी और संस्कृति के साथ विवाह करने जा रहे हैं। विधायक जी की शादी में ना कोई दिखाव, ना शाही इंतजाम और ना दहेज की चमक रहेगी। इस शादी से समाज को एक बड़ा संदेश देने की तैयारी है।

विधायक के साथ 24 जोड़े सामूहिक रूप से करेंगे शादी

 

सामूहिक विवाह में विधायक के साथ-साथ 24 जोड़े सामूहिक रूप से शादी करेंगे। इसकी तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है। इस शादी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। उनके साथ ही प्रदेश के कई मंत्री और विधायकों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सादगी बढ़ाने को लेकर छोटा सा प्रयास

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के इस पहल को जनमानस सराहनीय बता रहे हैं तो वहीं इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने अपने विवाह को लेकर कहा कि समाज को केवल बोलकर जागरूक नहीं किया जा सकता। इसके लिये वो काम भी करने चाहिए, जिससे समाज में पहल बने और लोग जागरूक हों। विधायक ने आगे कहा कि सामूहिक विवाह प्रदेश में विवाह में सादगी को लेकर उनका एक छोटा सा प्रयास है।

दहेज प्रथा को खत्म करने की पहल

आमतौर पर बड़ी हस्तियां दिखावे के साथ शादी करती हैं। शादी के जरिए लोग अपनी दौलत और पहचान का दिखावा करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। बड़े-बड़े सुपरस्टार शादी में बुलाए जाते हैं और करोड़ों का खर्च किया जाता है। वहीं, सामान्य परिवारों में भी जमकर दहेज लिया जाता है। हालांकि, विधायक ने इन सब कुरीतियों को खत्म करने की पहल करते हुए सामूहिक विवाह में 

(बेमेतरा से सिकंदर खान की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 

बकरे की कुर्बानी देने पहुंचे 'रबजान मियां' को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत, परिवार में पसरा मातम-VIDEO

4 करोड़ 54 लाख के असली और नकली नोट बरामद, कई गड्डियों में Children Bank of India लिखा हुआ-VIDEO