1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बकरे की कुर्बानी देने पहुंचे 'रबजान मियां' को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत, परिवार में पसरा मातम-VIDEO

बकरे की कुर्बानी देने पहुंचे 'रबजान मियां' को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत, परिवार में पसरा मातम-VIDEO

 Published : May 28, 2026 10:02 pm IST,  Updated : May 28, 2026 10:07 pm IST

रबजान मियां की बकरीद के दिन हार्ट अटैक से मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम पसर गया। बकरीद की सारी खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों का कहना है कि रबजान मियां पूरी तरह स्वस्थ थे।

रोते बिलखते परिजन- India TV Hindi
रोते बिलखते परिजन Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के गोपालगंज जिले से ईद-उल-अजहा के मौके पर एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। कुर्बानी के दौरान अचानक एक व्यक्ति की मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव की है। जहां बकरे की कुर्बानी देने पहुंचे 50 वर्षीय रबजान मियां की अचानक तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। 

कुर्बानी की चल रही थी तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली गांव निवासी चुल्हाई मियां के पुत्र रबजान मियां ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ मीरअलीपुर गांव पहुंचे थे। वहां कुर्बानी की तैयारी चल रही थी। जैसे ही कुर्बानी के लिए चाकू निकाला गया और प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, तभी अचानक रबजान मियां की तबीयत बिगड़ने लगी।

सीने में होने लगा तेज दर्द

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रबजान मियां अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत करने लगे और कुछ ही सेकंड में जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। 

बकरीद की खुशियां पलभर में गम में बदलीं

आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल बन गया। बकरीद की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर किसी की जुबान पर बस इसी दर्दनाक हादसे की चर्चा हो रही है।

पूरी तरह से सही थे रबजान मियां

स्थानीय लोगों का कहना है कि रबजान मियां पूरी तरह सामान्य थे और किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अचानक ऐसा हादसा हो जाएगा। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आ रही है।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता। खुशियों के त्योहार के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

गोपालगंज से अयाज अहमद की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

जयपुर में AI तकनीक से हनीट्रैप, महिला ने अपने बॉस के साथ बनाई फर्जी फोटो, ब्लैकमेल कर ठगे 90 लाख-VIDEO

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।