A
  1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. स्नैचर्स से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी सेफ नहीं..., रायपुर में BJP नेता धरमलाल कौशिक से लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीना

स्नैचर्स से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी सेफ नहीं..., रायपुर में BJP नेता धरमलाल कौशिक से लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीना

राजधानी रायपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। रायपुर में BJP नेता धरमलाल कौशिक से लूट की वारदात सामने आई है। मॉर्निंग वॉक के दौरान उनसे मोबाइल छीन लिया गया है।

Raipur Former Assembly Speaker Dharamlal Kaushik robbed- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल छीना।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ऐसी वारदात सामने आई है कि जिसने राजधानी की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक रायपुर में लूट की घटना का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। 

कैसे हुई लूट?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सोमवार को सुबह करीब सवा 8 बजे घर से टहलने निकले थे। मॉर्निंग वॉक के दौरान एक युवक बाइक पर आया और धरमलाल कौशिक का मोबाइल झपट लिया। मोबाइल छीनने के तुरंत बाद ही युवक मौके से भाग निकला। इस पूरी घटना के समय धरमलाल कौशिक अकेले थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

आरोपी को तलाश रही पुलिस 

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष से लूट की खबर मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि रायपुर में लगातार मोबाइल लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। दो दिन पहले ही पंडरी इलाके में एक युवक पर ब्लेड से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया गया था। (रिपोर्ट: सिकंदर खान)

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: जिस बेटे पर था परिवार का भरोसा, उसी ने बुजुर्ग दंपति और 2 पोते-पोतियों को मार डाला

घर में आग लगने से जिंदा जल गया पूरा परिवार, सीएम साय ने जताया शोक; मुआवजे की घोषणा