छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पहाड़ी कोरवा युवक ने अपनी 10वीं पत्नी को मार डाला। आरोपी ढुलु राम ने एक के बाद एक 9 शादियां की लेकिन सभी ने साथ छोड़ दिया। लेकिन उसे शक था कि अब 10वीं पत्नी भी उसे छोड़कर भाग जाएगी। इससे पहले ही उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। चावल, साड़ी और तेल चुराकर ले जाने के आरोप में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को तब तक पीटा, जब तक उसकी जान नहीं गई। जान जाने के बाद लाश को जंगल में दफना दिया और रातभर वही सोया रहा।
जानें पूरा मामला
पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने आरोपी ढुलू राम को गिरफ्तार कर लिया है। 38 वर्षीय ढुलू राम अब तक 9 शादियां कर चुका था, पर हर बार यही हुआ कि कुछ समय बाद पत्नी छोड़कर चली गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान धुलू राम ने हत्या की बात कबूल कर ली है। यह अपराध तब सामने आया जब रविवार को एक स्थानीय निवासी ने सुलेसा गांव में रोपक्यारी नाला के पास एक खाई के पास दुर्गंध आने की सूचना दी। इसके बाद, फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और एक सड़ी-गली महिला का शव बरामद किया।
आखिरी बार पति के साथ देखी गई मृतका
पुलिस ने ग्रामीणों के जरिए शव की पहचान कराई तो शव सुलेसा गांव की बसंती बाई का निकला। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका को आखिरी बार अपने पति के साथ देखा गया था। पुलिस ने इसके बाद बसंती बाई के पति ढुलू राम को हिरासत में लिया। उसने पहले तो पूछताछ में पुलिस को गुमराह किया लेकिन बाद में उसने सबकुछ उगल दिया।
3 साल पहले की थी शादी
ढुलू राम ने बताया कि उसने 3 साल पहले ही बसंती बाई को अपनी पत्नी बनाकर रखा था। उसने कहा कि 17 अप्रैल को वह गांव में ही पत्नी बसंती के साथ अपने भतीजे की शादी की चुमावन कार्यक्रम में गया था। उसी दिन शाम को शादी के परिवार वालों से पता चला कि उसकी पत्नी बसंती ने चावल, 2 नग साड़ी और तेल चोरी करके ले जा रही है। जिस पर आरोपी ढुलू राम पत्नी को खोजते हुए जंगल की ओर गया। वहां शाम करीब 7 बजे दोनों के बीच सामान की चोरी को लेकर झगड़ा हुआ। तभी ढुलू राम ने पास में पड़े बॉक्साइड के पत्थर से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव को गड्ढे में पत्तों से छिपा दिया
शराब के नशे में होने की वजह से आरोपी ढुलू राम भी वहीं सो गया था। जब उसकी नींद खुली तो उसने शव को गड्ढे में पत्तों से छिपा दिया और फिर वहां से चला गया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में शामिल बॉक्साइड के पत्थर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
यह भी पढ़ें-
बंगले में खून से लथपथ मिली पति-पत्नी की लाश, इंद्रप्रस्थम ऑडिटोरियम के मालिक थे विजय कुमार
एबॉर्शन नहीं होने पर प्रेमिका की हत्या कर जंगल में दफनाया, कंकाल मिला तो हुए खौफनाक खुलासे