1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. "मेहंदी देखना चाहता हूं" कहकर छात्रा का हाथ पकड़ा, फिर पार की हदें; छेड़छाड़ के आरोप में मकान मालिक गिरफ्तार

"मेहंदी देखना चाहता हूं" कहकर छात्रा का हाथ पकड़ा, फिर पार की हदें; छेड़छाड़ के आरोप में मकान मालिक गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस ने एक मकान मालिक को गिफ्तार किया है। उस पर कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप है। आरोपी ने छात्रा को गलत तरीके से छुआ और अश्लील बातें कहीं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS.COM प्रतीकात्मक फोटो

कर्नाटक में बेंगलुरु पुलिस ने शांतिनगर में किराए पर रहने वाली एक कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में 60 साल के मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। यह घटना शनिवार शाम को हुई, जब आरोपी कमलेश कुमार ने अपार्टमेंट में मरम्मत के अधूरे काम का निरीक्षण करने के बहाने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।

बातचीत करते हुए छात्रा का हाथ पकड़ लिया

शिकायत के अनुसार, कमलेश शनिवार शाम करीब 6:25 बजे मरम्मत का काम देखने के लिए फ्लैट में आया और छात्रा से उसके कॉलेज के बारे में बातचीत करने लगा। फिर उसने छात्रा का हाथ यह कहते हुए पकड़ा कि वह उसकी मेहंदी देखना चाहता है और उस उसे अपनी ओर खींच लिया। छात्रा के विरोध करने के बावजूद, उसने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ और अश्लील बातें कहीं, साथ ही उससे अकेले में मिलने के लिए कहा।

लिखित शिकायत मिलने के बाद, अशोकनगर पुलिस ने रविवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 74 और 75(2) के तहत FIR दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच चल रही है।

पिता-पुत्र के शव बरामद, मौत की वजह संदिग्ध

एक अन्य खबर में, बेंगलुरु के चिक्काबनवारा इलाके में सोमवार सुबह एक 35 वर्षीय व्यक्ति और उसके 4 वर्षीय बेटे के शव उनके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। पुलिस ने दोनों की मौत की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान निजी कंपनी में कार्यरत अभिनंदन और उनके चार वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। अभिनंदन अपनी पत्नी और बेटे के साथ उक्त मकान में रहते थे।

पुलिस के अनुसार, घटना का पता सोमवार सुबह उस समय चला, जब अभिनंदन की पत्नी ने दोनों को घर में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। महिला ने तत्काल आपातकालीन हेल्पलाइन पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति और बेटे के साथ एक रिश्तेदार के घर गई थीं और रविवार शाम घर लौटी थीं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां अभिनंदन और उनके बेटे के शव मिले। पुलिस ने बताया कि दोनों के शरीर पर चाकू से वार के निशान या कोई बड़ी चोट नहीं मिली है, हालांकि मामूली चोट के निशान जरूर पाए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और मौत की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई के आयकर भवन के बेसमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड मौके पर

बैलों के साथ खेत में उतरे मुख्यमंत्री साय, हल की मूठ थामकर की बियासी

Latest Crime News