A
Hindi News क्राइम बेंगलुरु में बर्बरता की हद! मैकेनिक को आखिरी सांस निकलने तक बैट से पीटा; बच्चों के सामने हुई पिता की हत्या

बेंगलुरु में बर्बरता की हद! मैकेनिक को आखिरी सांस निकलने तक बैट से पीटा; बच्चों के सामने हुई पिता की हत्या

बेंगलुरु में बर्बरता की भयावह घटना सामने आई है। हमलावरों के एक ग्रुप ने 45 साल के मैकेनिक को मौत आने तक पीटा। उन्होंने क्रिकेट बैट और एक भारी हथियार से मैकेनिक पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक रशीद पाशा की फाइल...- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT मृतक रशीद पाशा की फाइल फोटो।

बेंगलुरु में रविवार रात विल्सन गार्डन पुलिस स्टेशन इलाके में हमलावरों के एक ग्रुप ने 45 साल के एक मैकेनिक की उसके बच्चों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि यह हत्या 50 हजार रुपये की मांग को लेकर की गई। मृतक की पहचान रशीद पाशा के रूप में हुई है, जो पेशे से मैकेनिक था। 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, तीन लोगों के एक ग्रुप ने बादामखान रोड पर रशीद पर क्रिकेट बैट और एक भारी हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना उसी दिन पहले हुए एक विवाद का नतीजा है।

रशीद ने हाल ही में अपनी दुकान का नवीनीकरण करवाया था, जब कथित तौर पर सुबह कुछ स्थानीय लोग उसके पास आए और 50 हजार की मांग की। बताया जाता है कि रशीद ने पैसे देने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। बाद में शाम को, करीब 8:30 बजे, वही तीन लोगों का ग्रुप उसकी दुकान पर वापस आया। आरोप है कि उन्होंने रशीद के दो बच्चों के सामने उस पर बैट और अन्य डंडों से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने परिवार से की मुलाकात

पीड़ित के भाई नदीम पाशा ने कहा, मेरा भाई बहुत मेहनती इंसान था। सिर्फ़ पैसों के लिए उसके दो बच्चों के सामने उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना की आगे की जांच शुरू कर दी है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमीर अहमद खान ने मृतक रशीद के परिवार वालों से मुलाकात की।

Image Source : reporter inputअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमीर अहमद खान ने मृतक रशीद के परिवार वालों से मुलाकात की।

पुलिस ने क्या कहा?

सेंट्रल डिवीजन के DCP अक्षय एम हकाय सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और क्राइम सीन का मुआयना किया। एहतियाती उपायों के तहत कर्नाटक स्टेट रिज़र्व पुलिस (KSRP) की अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात किया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को ढूंढकर गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं।

यह भी पढ़ें-

गार्ड ने ली छुट्टी तो बैंक मैनेजर ने डांटा, ड्यूटी पर आते ही मार दी गोली; हाथ में बंदूक लिए CCTV में हुआ कैद

Latest Crime News