दिल्ली में डराने वाली घटना सामने आई है, यहां जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक लड़की की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सुंदर नगरी के MIG फ्लैट्स के सर्विस रोड पर हुई है। बताया जा रहा कि मृतका की उम्र लगभग 20 साल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
जनता फ्लैट्स के पास रोड पर मारी गई गोली
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात तकरीबन 10:30 बजे जीटीबी एंक्लेव के जनता फ्लैट्स के पास पार्क के बाहर रोड पर लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की उम्र करीब 20 से 22 साल बताई जा रही है। गोली लगते ही मौके पर लड़की की मौत हो गई। वहीं, गोली की आवाज सुनते ही मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस को जानकारी दी गई।
नहीं हो सकी लड़की की पहचान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी किया और लड़की की शिनाख्त के लिए आसपास पूछताछ की, लेकिन लड़की की लाश की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पता नहीं लगा पाई है कि लड़की कौन थी और कहां रहती थी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि रात 10:30 बजे लड़की आखिर कहां जा रही थी और सबसे बड़ी बात कि कातिल कौन थे और कितने थे। पुलिस का कहना है कि लड़की की पहचान के बाद कातिलों को पकड़ ही कर ही कत्ल के मकसद से पर्दा उठ सकेगा।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लड़की की लाश की शिनाख्त की कोशिश कर रही है लेकिन सरेआम 20 से 22 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या करने से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने कही ये बात
शाहदरा एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने कहा, "करीब आधे घंटे पहले कॉल मिली है कि एक लड़की को गोली मार दी गई है। ये जीटीबी एन्क्लेव का इलाका है। शव देख के लग रहा है कि लड़की की उम्र 20 साल होगी। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। लड़की को 2 गोलियां लगी है, पोस्टमार्टम के बाद पूरी जानकारी मिलेगी।"
आगे डीसीपी शाहदरा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
ये भी पढ़ें:
ट्रैफिक पुलिस की शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में की युवक की पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना
देह व्यापार के नाम पर लूट: कार में बैठाकर शख्स को पीटा, पैसे ट्रांसफर कराए और सड़क पर छोड़कर हुए फरार
Latest Crime News