1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ट्रैफिक पुलिस की शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में की युवक की पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना

ट्रैफिक पुलिस की शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में की युवक की पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 14, 2025 11:46 pm IST,  Updated : Apr 14, 2025 11:51 pm IST

भुवनेश्वर में एक ट्रैफिक पुलिस के जवान ने एक युवक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस वाला शराब के नशे में था। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

ट्रैफिक पुलिस ने की युवक की पिटाई- India TV Hindi
ट्रैफिक पुलिस ने की युवक की पिटाई

ओडिशा के भुवनेश्वर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ट्रैफिक पुलिस के जवान ने एक युवक की पिटाई कर दी। ट्रैफिक पुलिस के जवान ने युवक को उसकी दुकान में घुसकर बेरहमी से पीटता नजर आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस वाला शराब के नशे में था।

घटना का वीडियो सामने आया है, जो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। पांडरा इलाके की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शराब के नशे में था पुलिस वाला

आरोप है कि पुलिस वाला नशे की हालत में था। वह लड़खड़ाते हुए दुकान में घुसा और बिना किसी साफ कारण के उसने युवक को पीटना शुरू कर दिया। युवक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस वाले की मार से युवक खून से लथपथ हो गया। युवक का पूरा चेहरा खून से भर गया था। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पुलिस वाले ने युवक को क्यों पीटा?

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

लोगों का कहना है कि जो पुलिस हमें सुरक्षा देने के लिए होती है, वही अगर नशे में आकर आम जनता को मारने लगे, तो लोग कहां जाएंगे? इस घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग दोषी पुलिसवाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अभी तक इस मामले में पुलिस विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि कार्रवाई जरूर होगी।

(रिपोर्ट- शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें-

सीक्रेट रास्ता, सोलर पैनल, वाई-फाई, GPS... किश्तवाड़ में मारे गए आतंकियों के ठिकाने से चौंकाने वाले खुलासे

"नीले ड्रम में सौरभ जैसा हाल कर देंगे", पत्नी को लेने गया पति तो मिली धमकी, डरकर उल्टे पांव भागा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।