1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. देह व्यापार के नाम पर लूट: कार में बैठाकर शख्स को पीटा, पैसे ट्रांसफर कराए और सड़क पर छोड़कर हुए फरार

देह व्यापार के नाम पर लूट: कार में बैठाकर शख्स को पीटा, पैसे ट्रांसफर कराए और सड़क पर छोड़कर हुए फरार

 Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 13, 2025 11:44 pm IST,  Updated : Apr 13, 2025 11:44 pm IST

गुरुग्राम में देह व्यापार के नाम पर एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

देह व्यापार के नाम पर लूट।- India TV Hindi
देह व्यापार के नाम पर लूट। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां देह व्यापार के नाम पर एक व्यक्ति के साथ छह लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने रविवार को घटना के बारे में जानकारी दी। मिली जानकारी के मुताबिक शख्स ने ऑनलाइन इसके बारे में जानकारी प्राप्त की थी। जब वह कार में गया तो उससे पैसों की मांग की गई। वहीं पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई और उससे पैसे भी ट्रांसफर कराए गए। 

ऑनलाइन प्राप्त किया था नंबर

पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से एक नंबर प्राप्त किया था, जिसमें देह व्यापार के बारे में जानकारी दी गई थी। इसके बाद उसने इन नंबर के माध्यम से आरोपियों से संपर्क किया था। पुलिस के मुताबिक उसने शिकायत दी थी कि पीड़ित ने रात बिताने के लिए होटल में कमरा बुक किया था। वहीं होटल के बाहर एक कार आकर रुकी। जब वह कार में जाकर बैठा तो उसमें मौजूद छह लोगों ने उससे रुपयों की मांग की। पीड़ित ने जब रुपये नहीं दिए तो कार सवार सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट की। 

ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपये

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया, "कार में चार पुरुष और दो महिलाएं थीं। मुझे पीटने के बाद उन्होंने मेरा मोबाइल फोन छीन लिया और उसका पासवर्ड पूछा। पासवर्ड हासिल करने के बाद उन्होंने ऑनलाइन पैसे हस्तांतरित कर लिए और मुझे सड़क पर छोड़कर भाग गए।" इस घटना के बाद पीड़ित ने गुरुग्राम के सेक्टर 29 थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मुस्कान, ललिता, सौरभ अरोड़ा, प्रदीप मीना, सोनू चौधरी और जय प्रकाश शर्मा के रूप में की गई है। इन सभी को सेक्टर 39 इलाके से गिरफ्तार किया गया है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

UP: मुंडन संस्कार के बीच पहुंचे बदमाश, सबके सामने रिश्तेदार को गोलियों से किया छलनी; हुई मौत

सहरसा में आधी रात को मिला शख्स का धड़, सिर काटकर साथ ले गया आरोपी; जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।