ROBBERY
-
वाराणसी में 7 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे 2 बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, एक घायल
वाराणसी में 7 लाख रुपये की लूट के मामले में 2 बदमाश फरार चल रहे थे। इन्हीं बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है और एक के पैर में गोली लगी है।
उत्तर प्रदेश | Jul 06, 2026 10:26 am IST -
बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप पर लूट, नकदी लेकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV फुटेज आया सामने
बालासोर में बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी नकदी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
राष्ट्रीय | Jul 04, 2026 02:10 pm IST -
Advertisement
-
रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की निर्मम हत्या, दानपेटी लूट ली; CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
जिस समय यह घटना हुई, मंदिर अंदर से पूरी तरह बंद था। मंदिर के पिछले हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य की वजह से वहां सीढ़ियां लगी हुई थीं। आशंका है कि इन्हीं सीढ़ियों के सहारे अपराधी दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ और पहले से तैनात गार्ड पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
झारखण्ड | Apr 24, 2026 11:50 am IST -
चेहरे पर नकाब और पैरो में चप्पल भी नहीं, अर्धनग्न होकर सोनार के घर पहुंचे दर्जनों डकैत, लाखों के लूटे गहने-VIDEO
दर्जनों की संख्या घर के अंदर डकैत पहुंचे। घर की रखवाली कर रहे वफादार कुत्ता को मार कर इन डकैतों ने उसे भगा दिया। इसके बाद लाखों के गहने लूट लिए।
बिहार | Apr 21, 2026 02:55 pm IST -
Advertisement
-
बैंक में दिनदहाड़े डकैती, 15 करोड़ का सोना और 20 लाख कैश लूटकर फरार हो गए बदमाश; फायरिंग से फैलाई दहशत
सिंगरौली में पांच बदमाशों ने बैंक में करीब 15 करोड़ रुपये का गोल्ड और 20 लाख रुपये कैश लूट लिए। आरोपियों की तस्वीर सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य-प्रदेश | Apr 18, 2026 07:09 am IST -
'पत्नी को फोटो भेजनी है' कहकर 5 अंगूठियां पहनीं, फिर ज्वेलर की आंखों में स्प्रे मारकर भागा; VIDEO
ग्रेटर नोएडा में एक बेहद चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है। यहां एक शातिर बदमाश कस्टमर बनकर ज्वेलरी शॉप पर पहुंचा और मौका मिलते ही ज्वेलर्स की आंखों में स्प्रे छिड़ककर 5 सोने की अंगूठियां लेकर भाग गया।
उत्तर प्रदेश | Apr 15, 2026 10:33 am IST -
Advertisement
-
साले ने अपने घर में गड़े हुए धन के बारे में बताया, जीजा नेशनल शूटर के साथ आया और डाका डालकर सब लूट ले गया
आरोपियों ने बंदूक के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाया और घर से गहने लूट ले गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये के गहने बरामद किए हैं।
उत्तर प्रदेश | Apr 13, 2026 03:03 pm IST -
हरदोई में पुलिस मुठभेड़ में 4 लुटेरे गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में, 50 लाख के आभूषण बरामद
उत्तर प्रदेश के हरदोई में ज्वैलरी लूट मामले का पुलिस ने मुठभेड़ के बाद खुलासा करते हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार और 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया। 50 लाख के आभूषण, हथियार और नकदी बरामद हुए। आरोपियों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था।
उत्तर प्रदेश | Apr 08, 2026 10:40 pm IST -
Advertisement
-
'होली मिलन' के बहाने घर में घुसे बदमाश, कारोबारी दंपति को बनाया बंधक, लाखों के जेवर-कैश ले उड़े
अलीगढ़ में होली मिलन के बहाने घर में घुसकर 4 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में खलबली मच गई है।
उत्तर प्रदेश | Mar 04, 2026 10:14 pm IST -
'पैसा आता है पर टिकता नहीं', साधु बनकर लोगों के गहने उतरवाते थे; सूरत में ‘मदारी गैंग’ के 2 शातिर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में से एक साधु का वेश धारण कर लेता, जबकि उसका साथी आसपास निगरानी करता। ये लोग मंदिर, आश्रम या भीड़भाड़ वाले बाजार के पास संभावित शिकार को रोकते और ज्योतिषीय अंदाज में सामान्य बातें कहते-“तुम्हारे दुश्मन ज्यादा हैं”, “पैसा आता है पर टिकता नहीं” जैसी पंक्तियों से भरोसा जीतते।
गुजरात | Mar 02, 2026 09:15 pm IST -
Advertisement
-
गुरुग्राम में रिटायर्ड कर्नल को किया लहूलुहान, जबरन UPI से ट्रांसफर करा लिए 30 हजार; पांच अरेस्ट
गुरुग्राम में रिटायर्ड कर्नल अस्पताल में भर्ती अपने पिता की देखभाल के बाद लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी बदमाशों की गाड़ी से टकरा गई। इससे बौखलाए बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया। यही नही गाड़ी में हुए नुकसान के बदले 30 हजार रुपये जबरन UPI से ट्रांसफर करा लिए।
हरियाणा | Feb 24, 2026 01:04 pm IST -
बिहार: बंदूक की नोक पर दुकान में घुसकर की लाखों की लूट, ग्राहक-दुकानदार को बनाया बंधक, बोरे में भर कर ले गए गहने
बिहार के सारण जिले में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। यहां एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने ग्राहकों और दुकानदार को बंधक बना लिया और फिर झोले में गहने भरकर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
बिहार | Feb 08, 2026 08:11 pm IST -
Advertisement
-
16.5 KG सोना, हीरे और चांदी... 20 दिन पहले आए नौकरों ने घर से साफ किए 18 करोड़
बेंगलुरु के मारथहल्ली से भरोसे के कत्ल की चौंकाने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां एक बिल्डर के घर काम करने वाले नेपाली कपल ने 18 करोड़ रुपये के गहनों और कैश पर हाथ साफ कर दिया।
राष्ट्रीय | Jan 29, 2026 09:53 am IST -
PHOTOS: मंकी कैप, हेलमेट और हाथों में पिस्तौल, लुटेरों ने लूट लिए लाखों के गहने और कैश
बेंगलुरु में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में मंकी कैप और हेलमेट पहनकर घुसे लुटेरों ने पिस्तौल से डराकर सोने चांदी के गहने और कैश लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। देखें तस्वीरें...
देश | Jan 27, 2026 11:48 pm IST -
Advertisement
-
सीतापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: तालगांव डकैती कांड का पर्दाफाश, कैश, जेवरात और असलहे बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार
17/18 जनवरी की रात सीतापुर के तालगांव में हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी का माल खरीदने वाला एक सुनार भी शामिल है।
उत्तर प्रदेश | Jan 24, 2026 08:51 pm IST -
बदमाशों ने व्यापारी को धक्का देकर गिराया, फिर स्कूटी और 4 लाख कैश लेकर हुए फरार; CCTV फुटेज आया सामने
भीलवाड़ा में एक व्यापारी के साथ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने व्यापारी को धक्का देकर गिराया और फिर स्कूटी और चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
राजस्थान | Jan 13, 2026 10:32 am IST -
Advertisement
-
बिहार: फिल्मी स्टाइल में 50 लाख की लूट, पुल पर घेरकर घटना को दिया अंजाम; आरोपी फरार
जमुई में अपराधियों ने थाने से महज 100 मीटर दूर लूट की घटना को अंजाम दिया है। फिल्मी स्टाइल में उन्होंने पीड़ित को पुल पर घेरा और फिर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार | Jan 10, 2026 08:16 am IST -
चलती ट्रेन में यात्री से पुलिसवालों ने छीना 1.44 करोड़ का सोना, थानाध्यक्ष ही निकला मास्टरमाइंड, भेजा गया जेल
ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा करने वाली जीआरपी के जवान ही लुटेरे बन गए। यह मामला है बिहार के गया का जहां यात्री से 1 किलो सोना लूटने के मामले में गया जंक्शन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
बिहार | Jan 01, 2026 10:34 am IST -
रॉड दिखाकर बस रुकवाई, 60 किलो चांदी के साथ 2.50 करोड़ का माल लूटा, 12 घंटे में पुलिस ने सब कर दिया खुलासा
निजी ट्रैवल्स बस को हथियार के बल पर रोककर लुटेरों ने ढाई करोड़ रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
महाराष्ट्र | Dec 24, 2025 04:54 pm IST -
नहीं बन पाया पुलिसवाला तो जबरन फर्जी खाकी वर्दी, गैंग बनाकर करने लगा चोरी, लाखों की डकैती में 4 गिरफ्तार
पुलिस की टीम ने जब 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया तो इन सभी की क्राइम हिस्ट्री खंगाली गई। इनमें से मेन सरगना पहले भी कई चोरी की वारदात का फर्जी पुलिस की वर्दी पहनकर अंजाम दे चुका था। उसने पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा भी दी थी।
क्राइम | Dec 15, 2025 02:28 pm IST
- « Prev
- Next »