A
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ग्रेटर नोएडा: 13 साल के इकलौते बेटे को मारकर तालाब में फेंका, प्रॉपर्टी विवाद में भाइयों को फंसाने का था प्लान

ग्रेटर नोएडा: 13 साल के इकलौते बेटे को मारकर तालाब में फेंका, प्रॉपर्टी विवाद में भाइयों को फंसाने का था प्लान

ग्रेटर नोएडा में एक बेरहम पिता ने अपने 13 साल के इकलौते बेटे की हत्या कर दी। पकड़ा गया तो उसने चाकू से खुद के गले पर वार करके सुसाइड करने की कोशिश की।

मृतक की फाइल फोटो,...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक की फाइल फोटो, दूसरी तस्वीर मृतक और आरोपी पिता की है।

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में एक पिता ने संपत्ति विवाद में अपने परिवार को फंसाने के लिए अपने इकलौते 13 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से दूर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता प्रदीप सिरसा को हिरासत में ले लिया है।

पकड़ा गया तो खुद गले में चाकू मारे

गुरुवार को कासना थाने में एक 13 वर्षीय बेटे सुधांशु के लापता होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर तत्काल FIR दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया। CCTV फुटेज और आसपास के बच्चों से पूछताछ में पता चला कि लड़का अपने पिता के साथ कार में गया था। पुलिस टीम ने जब लड़के के पिता से गहन पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने अपने बेटे को गुलिस्तानपुर गांव में एक दोस्त के पास रखा है। हालांकि, वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा।

इस दौरान उसने चाकू से खुद के गले पर वार करके सुसाइड करने की भी कोशिश की। लोगों ने चाकू छीनकर उसे रोका। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

परिवार वालों को फंसाने का था प्लान

देर शाम कासना थाने को सूचना मिली कि लापता लड़के का शव सिरसा गांव में 6 परसेंट कॉलोनी के पास एक तालाब में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक लड़के के पिता ने संपत्ति विवाद में अपने परिवार के अन्य सदस्यों को फंसाने की नीयत से अपने ही बेटे की हत्या कर दी थी।

पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

छुट्टी मनाने आया पुलिसकर्मी खंडवा में पेड़ पर लटका मिला, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

17 साल की गर्लफ्रेंड को घर से भगाया, उसी दिन कर दिया मर्डर, प्रेमी बोला- शादी का दबाव बना रही थी

Latest Crime News