यूपी के प्रयागराज में एक युवक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने चाकू से भी कई वार किए। इसके बाद शव को शारदा नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को जब गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो वो टूट गया। उसने वो जगह भी बताई जहां पर उसने हत्या के बाद लाश फेंकी थी। पुलिस ने लाश कब्जे में ले लिया और आरोपी युवक क़ो जेल भेज दिया।
20 अप्रैल से लापता थी नाबालिग
गंगापार क्षेत्र के सरायइनायत थाना अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग 20 अप्रैल की रात से लापता थी। परिजनों का आरोप था कि उसे उसका प्रेमी अस्मित वर्मा (23) बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में किशोरी की मां ने सरायइनायत थाने में आरोपी अस्मित वर्मा के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
इंस्टाग्राम पर हुई थी अस्मित से दोस्ती
लड़की की दोस्ती अस्मित से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों एक दूसरे की फोटो पर लाइक और कमेंट करने लगे, इसी तरह दोनों में मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए और बातचीत होने लगी। लड़की, लड़के पर शादी का लगातार दबाव बना रही थी लेकिन अस्मित शादी क़ो तैयार नहीं हो रहा था। इसी वजह से उसने भागने का प्लान बना कर लड़की क़ो राजी किया। लड़की ज़ब गहने और पैसा लेकर पहुंची तो उसने चाकू से कई वार किए और फिर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को झाड़ियों मे फेंक कर फरार हो गया।
'शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए रास्ते से हटा दिया'
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी तभी सटीक सूचना पर पुलिस ने उसको इलाके से ही पकड़ लिया, पूछताछ में अस्मित ने हत्या की बात कुबूल कर ली। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड शादी का बहुत दबाव बना रही थी, इसी वजह से उसको रास्ते से हटा दिया।
सड़ा-गला शव बरामद
आरोपी अस्मित वर्मा बहरिया थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का निवासी है। गुरुवार को पुलिस ने 23 वर्षीय अस्मित वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह टूट गया और उसने स्वीकार किया कि उसने खुशी पाल की हत्या कर शव को शारदा सहायक नहर के पास जंगल में झाड़ियों के बीच फेंक दिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया, जहां से किशोरी का सड़ा-गला शव बरामद किया गया।
यह भी पढ़ें-
भाई की पत्नी ने स्वीकार नहीं किया प्रपोजल तो जेठ ने उतार दिया मौत के घाट, पढ़ें ये खौफनाक मामला